एक्सप्लोरर

Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम में रखी इन चीजों की वजह से पति-पत्नी के बीच आती हैं दूरियां

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बेडरूम के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन ना करने से पति-पत्नी के संबंधों में दरार आने लगती है.

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में कोई ना कोई ऊर्जा होती है, जिसका प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों पर भी पड़ता है. वास्तु में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा और नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र में बेडरूम के लिए भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम की दिशा से लेकर इसमें रखी गई एक-एक चीज पति-पत्नी के संबंधों को प्रभावित करती है. 

बेडरूम में कुछ चीजें रखने का बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इनकी वजह से पति-पत्नी के बीच दूरियां आने लगती हैं. ये चीजें पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ाने का काम करती हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में ये चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए. अगर आपके भी बेडरूम में ये चीजें हैं तो इन्हें घर से बाहर कर दें.

बेडरूम में ना रखें ये चीजें

  • अपने बेडरूम में कभी भी मृत लोगों की तस्वीरें ना लगाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में लगी ये तस्वीरें घर के वास्तु पर नकारात्मत प्रभाव डालती हैं. इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल रहता है.
  • बेडरूम में कभी भी बहुत आक्रामक फोटो नहीं लगानी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में लगी आक्रामक जानवरों की तस्वीरें, युद्ध की तस्वीरें या उदास चेहरे वाली तस्वीरें  मन और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डालती हैं. इनकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिसकी वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है.
  • वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए. कैक्टस या फिर कांटेदार फूल बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ने लगता है. इस तरह के पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं. इसकी बजाय घर में अपराजिता का पौधा लगाएं. वास्तु के अनुसार,खिड़की के पास अपराजिता का पौधा लगाने से प्रेम बढ़ता है.
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहे इसके लिए बेडरूम की दिशा पर भी ध्यान देना जरूरी है. बेडरूम हमेशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम हिस्से में बनवाना चाहिए. माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आती है और जीवन में प्रेम बना रहता है.
  • अगर आपके बेडरूम में समुद्र, झरने या पानी की फोटो है तो इसे तुरंत हटा दें. ऐसी तस्वीरें बेडरूम के लिए अच्छी नहीं मान जाती है. वास्तु के अनुसार इससे पति-पत्नी के बीच विश्वास खत्म होने लगता है.

ये भी पढ़ें

शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इस गोचर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
लालू यादव से मिलीं सोनिया गांधी, RJD प्रमुख से क्या हुई बात?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
'तुमने माहौल सेट कर दिया...', 5वें टी20 के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले गौतम गंभीर
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
UP Wheat Seed: 47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, यूपी के किसान ऐसे उठाएं फायदा
47 रुपये किलो में मिलेगा गेहूं का प्रमाणित बीज, किसान ऐसे उठाएं फायदा
Embed widget