एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, इस गोचर से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

Lucky Zodiac Signs: 18 जनवरी को शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. जानते हैं कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकेगी.

Venus Transit In Sagittarius 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. कुंडली में शुक्र देव मजबूत हो तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.  शुक्र ग्रह को शुभ माना गया है, जो भौतिक सुख के दाता हैं. अभी शुक्र वृश्चिक राशि में हैं और 18 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र का गोचर यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. जानते हैं कि शुक्र के धनु राशि में गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकेगी.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र देव आपके लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं. शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत फलदायी रहेगा. नौकरी या व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा. शुक्र देव की कृपा से आपकी किस्मत चमक जाएगी.  इस राशि के जो लोग विवाहित हैं और लंबे समय से अपनी शादीशुदा जीवन में परेशानियों का सामना कर थे, उन्हें जल्द राहत मिल जाएगी. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं.

तुला राशि (Libra)

 शुक्र तुला राशि के जातकों के स्वामी हैं. इस राशि के जातकों को शुक्र भौतिक सुख प्रदान करते हैं. शुक्र के इस गोचर से आपको घर या वाहन का सुख मिल सकता है. आप नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. इस राशि के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. आपको करियर में भी नए अवसर प्राप्त होंगे. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. इस राशि के जो लोग व्‍यापारी हैं उन्हें भी बड़ा धन लाभ होगा. कोई महत्‍वपूर्ण डील पक्‍की हो सकती है. शुक्र का यह गोचर आपका भाग्योदय कराने वाला हो सकता है. आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी.

मकर राशि (Capricorn)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा. आपको कहीं से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. इस राशि के लोग नौकरी और व्‍यापार में खूब तरक्‍की करेंगे. करियर में प्रगति करने के कई मौके मिलेंगे. इन राशि के लोगों का आत्‍मविश्‍वास मजबूत होगा. आपका दांपत्‍य जीवन सुखी रहेगा. इस राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. इस राशि के अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्‍ताव मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें

पौष अमावस्या 11 जनवरी को, शनि देव को प्रसन्न करने का बेहद उत्तम दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल
Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Rashifal 18 July 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 18 जुलाई 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget