एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में लाएं ये खास चीजें, पधारेंगी मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ खास चीजों को घर में लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इन चीजों को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है. जानते हैं इन चीजों के बारे में.

Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का खास महत्व होता  है. सकारात्मक ऊर्जा से घर में सुख-समृद्धि आती है जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आती है. 

वास्तु शास्त्र में घर में कुछ खास चीजें रखना बहुत शुभ माना जाता है. इन चीजों को रखने से घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है. आइए जानते हैं कि किन चीजों को रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है.

कौड़ियां

मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है जबकि कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. बुधवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करते समय कौड़ी जरूर रखें. आप कौड़ी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें. इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है

पिरामिड

वास्तु शास्त्र में पिरामिड का खास महत्व होता है. माना जाता है कि घर की जिस दिशा में वास्तुदोष हो वहां पिरामिड रखने से सुधार आता है. चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करता है. इसे ऐसी जगह रखें जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों. 

हनुमान जी की मूर्ति

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या फोटो लगानी चाहिए. इसे घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थापित करें और हर दिन इसकी पूजा करें.

लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर

अपने पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी के पद्म चिह्न और भगवान कुबेर की तस्वीर रखें. मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और भगवान कुबेर भी धन-समृद्धि के देवता हैं. वास्तु शास्त्र में घर के प्रवेश द्वार पर ही लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर होनी चाहिए. इसके अलावा वास्तु देवता की मूर्ति घर में रखने से पैसे के कमी भी दूर हो जाती है.

पानी से भरी सुराही 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी से भरी सुराही जरूर रखनी चाहिए. इस घर को उत्तर दिशा में रखना चाहिए. आप सुराही की जगह छोटा घड़ा भी रख सकते हैं. इस घड़े में पानी जरूर भरकर रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ रखने से भी आपकी किस्मत चमक सकती है.


ये भी पढ़ें

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जाने भारत में नज़र आएगा या नहीं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
घर की इस छोटी-सी जगह का वास्तु बदल सकता है सुख-समृद्धि का संतुलन
घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना: शुभ या अशुभ? जानिए नारद संहिता और वास्तु का सच
घर में कबूतर का आना और घोंसला बनाना: शुभ या अशुभ? जानिए नारद संहिता और वास्तु का सच
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Vastu Tips: घर के मंदिर में रखी है भगवान की मूर्ति? भूलकर भी न करें ये गलती
Vastu Tips: घर के मंदिर में रखी है भगवान की मूर्ति? भूलकर भी न करें ये गलती

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget