एक्सप्लोरर

Vastu Tips: वास्तु दोष के कारण होता है मानसिक तनाव, ऐसे बचें

Vastu dosh: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. वास्तु दोष होना अर्थात ऊर्जा का असंतुलन होना. घर में वास्तु दोष होने पर परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र वास्तुकला का एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो सामंजस्यपूर्ण रहने की जगह बनाने में मदद करने के लिए कई सिद्धांत और सुझाव प्रदान करता है. घर या कार्यालयों पर लागू किए गए सिद्धांत स्थान में भाग्य, प्रचुरता और अच्छे स्वास्थ्य को आकर्षित करने में मदद करते हैं.

वास्तु सिद्धांतों की अवहेलना करने वाले घर नकारात्मकता, वित्तीय नुकसान या रिश्ते की परेशानियों का कारण बन सकते हैं.  कई तरह के उल्टे सीधे विचार आते जाते रहते हैं. दरअसल वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय वास्तुकला और डिजाइन प्रणाली है, जिसका उद्देश्य रहने और काम करने की जगहों के भीतर ऊर्जा प्रवाह को सामंजस्य और संतुलित करना है.

वास्तु के उपाय का लाभ

घर में वास्तु का सही ध्यान रखा जाए तो परिवार के सदस्यों की उन्नति होती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है. वहीं घर में अगर वास्तु दोष होता है तो रहने वाले सदस्यों के जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं, कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है आदि कई तरह की समस्याएं बनी रहती हैं. घर में मौजूद चीजें सही दिशा में ना होने की वजह से वास्तु दोष निर्मित होता है.

वास्तु दोष

वास्तु दोष का अर्थ है रहने की जगह में ऊर्जा का असंतुलन. यह असंतुलन केवल कमरों, फर्नीचर या यहां तक कि रंगों के अनुचित स्थान के कारण उत्पन्न होता है. माना जाता है कि घर में वास्तु दोष की उपस्थिति नकारात्मकता पैदा करती है और व्यक्ति के समग्र विकास को भी रोकती है. वास्तु दोष के कुछ प्रमुख संकेत अक्सर बहस, वित्तीय परेशानियाँ या सोने में कठिनाई हैं. हालाँकि, किसी को वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए और घर में सामंजस्य स्थापित करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए.

वास्तु दोष के संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में बार बार लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हो या ना चाहने पर भी बेवजह के खर्चे अचानक सामने आ जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष है. वहीं अगर घर में कोई ना कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और इलाज के बाद भी बीमारी सही नहीं हो रही है तो यह लक्षण वास्तु दोष के हैं.

पारिवारिक कलह

तनावपूर्ण पारिवारिक माहौल या परिवार के सदस्यों से बार-बार बहस होना भी वास्तु दोष का संकेत है. परिवार के भीतर अलगाव असंगति का संकेत हो सकती है.

मानसिक तनाव

जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर में लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. घर के सदस्यों में आपसी प्रेम खत्म हो जाता है और छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा या वाद विवाद बना रहता है तो इसका मतलब है कि घर में वास्तु दोष है. घर के सदस्यों की चिंता हमेशा लगे रहना और उसकी वजह से नींद ना आना वास्तु दोष की तरफ इशारा करता है.

नकारात्मक विचार

जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर के सदस्य सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन असफल हो जाते हैं. घर के सदस्य हर समय सुस्ती महसूस करते हैं या दिन भर में फोन या टीवी में लगे रहते हैं. वहीं दिमाग में बार बार आना या जीवन को समाप्त करने के बारे में सोच रहे हैं तो घर का वास्तु सही नहीं है.

नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

कई बार घर का मेन गेट सही दिशा में ना होने की वजह से घर का वास्तु खराब हो जाता है और रहने वाले सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब किसी व्यक्ति की ग्रहों की दशा खराब हो जाती है तब नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रारंभ हो जाता है, ऐसी परिस्थितियों में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

मुरझा रहे पौधे

अगर आपके घर में रखे पौधे मुरझा रहे हैं, खाद-पानी देने के बाद भी वो पनप नहीं पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है. वास्तु दोष होने पर आप पौधों की कितनी भी देख रेख क्यों न करें वो फल-फूल नहीं पाते.

तबीयत बार-बार खराब

अगर आपकी या आपके घर के सदस्यों की तबीयत बार-बार खराब होती है, और बीमारियों के कारण आपका पैसा खर्च होता रहता है, तो समझ जाइए वास्तु दोष आपके घर में मौजूद है. इसके साथ ही वास्तु दोष के कारण सिर, जोड़ों या कमर का दर्द भी आपको सता सकता है.

दुर्घटनाएं होना

अगर आपके साथ अचानक दुर्घटना होती है, आपको बार-बार बुरी खबरें सुनाई देती है तो ये भी वास्तु दोष होने का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में आपको शारीरिक, मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं और आपके साथ ही घर वालों के साथ भी अनहोनी हो सकती है.

इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब

अगर आपके घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टीवी, फ्रिज, मोबाइल आदि बार-बार खराब होते रहते हैं तो ये भी वास्तु दोष होने का संकेत है. इन चीजों के खराब होने से आपके खर्चे बढ़ते हैं और आप आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं.

वास्तु दोष दूर करने के उपाय

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए समय समय पर रामचरितमानस का पाठ या सुंदरकांड का पाठ करवाते रहें. वहीं घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्माण हो रहा है तो पहले एक कपूर की टिकिया रख दें. जब वह टिकिया गलकर खत्म हो जाए तो दूसरी टिकिया रख दें.इस तरह कपूर की टिकिया को बदलते रहेंगे तो वास्तु दोष नहीं होगा.

वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि घर के मेन गेट पर हर रोज हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है. परिवार में लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा रहता है तो पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक डाल दें और फिर पोछा दें. वहीं किचन के अग्निकोण में लाल बल्ब लगाकर रखें, ऐसा करने से दोष दूर होता है और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करना ये काम, रुठ कर चलीं जाएंगी धन की देवी लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget