एक्सप्लोरर

Holi 2024: होली पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, साल भर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Holi 2024 Vastu Tips: महाशिवरात्रि खत्म होने के बाद होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसी शुभ चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें होली पर घर में लाने से बरकत होती है.

Holi 2024 Vastu Tips: रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व में एक है. पंचांग के अनुसार रंगोत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Falgun Purnima 2024) तिथि को मनाई जाती है. इस साल 2024 में होली 25 मार्च को पड़ रही है. वहीं 24 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan 2024) होगी. महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के खत्म होने के बाद होली की तैयारियां शुरू हो जाती है. लोग घर की साज-सजावट, पकवानों की लिस्ट से लेकर खरीदारी जैसे काम शुरू कर देते हैं.

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे घर पर लाना बहुत शुभ होता है. इसलिए होली से पहले आप अपने घर पर इन चीजों को जरूर लाएं. आप होलाष्टक (Holashtak 2024) से लेकर होली के बीच इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा बनी रहेगी और पूरे साल घर सुख-समृद्धि होगी. आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में-

होली से पहले घर लाएं ये शुभ चीजें (Holi 2024 Shopping)

तोरण (Toran): हिंदू धर्म में तोरण या बंदनवार को बहुत ही शुभ माना जाता है. पर्व-त्योहार और शुभ-मांगलिक कार्यों के दौरान मुख्य द्वार पर तोरण लगाए जाते हैं. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन भी घर पर होता है. ऐसे में आप होलाष्टक से लेकर होली तक अपने घर के मुख्य द्वार पर तोरण जरूर लगाएं.

बांस का पौधा (Bamboo Plant): वास्तु शास्त्र में बैम्बू ट्री या बांस के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. होली से पहले ही आप अपने घर पर बैम्बू ट्री जरूर लाएं. इससे सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएगी और घर के सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी.

चांदी का सिक्का (Silver Coin): होली की खरीदारी करने के दौरान एक चांदी का सिक्का भी जरूर खरीदें. चांदी के सिक्के की पूजाकर इसे लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है.

कछुआ (Tortoise): वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में कछुए को पवित्र और धातु को शुभ माना जाता है. ऐसे में होली पर आप धातु से बना कछुआ भी घर के लिए ला सकते हैं. हालांकि शुभता के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र या कुंबेर यंत्र लिखा हो. इस तरह के धातु कछुए को घर लाकर इसे आप पूजा स्थल पर भी स्थापित कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी का वास घर पर होता है.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: होली पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, होलिका दहन और रंगों वाली होली पर रहेगी पाबंदी!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Shastra: घर से निकलते वक्त पीछे से क्यों नहीं टोकना चाहिए? जानें इसके पीछे का धार्मिक और ज्योतिष कारण
क्या आप भी करते हैं यह गलती? जानें घर से बाहर निकलते वक्त पीछे से आवाज देना क्यों है महा-अपशकुन
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!
Vastu Tips: बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget