एक्सप्लोरर

Varuthini Ekadashi 2023: समस्त पापों को नष्ट करती है वरुथिनी एकादशी, जानें इस व्रत की महिमा

Varuthini Ekadashi Significance: वरुथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल को है. इसका व्रत करने से मनुष्य लोक और परलोक दोनों में सुख भोगता है. उसे जन्म-मरण से के चक्र से छुटकारा मिलता है.

Varuthini Ekadashi 2023 Date: वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है. वरुथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा. वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. सभी एकादशी में वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है. पुराणों के अनुसार वरुथिनी एकादशी समस्त पापों का नाश करती है. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ये दिन बहुत उत्तम माना जाता है.

मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ वरुथिनी एकादशी का उपवास करने से भगवान विष्णु सभी संकटों से छुटकारा दिलाते हैं. वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत करने से करोड़ों वर्ष की तपस्या करने के समान पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन भगवान श्रीहरि का स्मरण करने और उनके मंत्रों का जाप करने मात्र से जीवन के समस्त संकट खत्म हो जाते हैं. 

वरुथिनी एकादशी व्रत की महिमा 

वरुथिनी एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है और अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है. इस दिन तिलों का दान करना बहुत शुभ होता है. वरुथिनी एकादशी पर तिल दान को स्वर्ण दान करने से भी अधिक शुभ माना गया है. इस दिन उपवास करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत करने से सूर्य ग्रहण के समय दान करने के बराबर फल मिलता है. 

वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से मनुष्य लोक और परलोक दोनों में सुख भोगता है और जन्म-मरण से के चक्र से छुटकारा मिलता है. पुराणों के अनुसार इस दिन व्रत रखने से भूमि दान करने से भी ज्यादा पुण्यों की प्राप्ति होती है. जितना पुण्य मनुष्य को गंगा स्नान करने से प्राप्त होता है उससे अधिक पुण्य वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से मिलता है. इसकी महिमा अपार है. शास्त्रों के अनुसार अगर कोई महिला वरुथिनी एकादशी का उपवास करती है तो उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें

शनि का ये बीज मंत्र जगाता है सोया भाग्य, चमक जाती है किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
Aaj Ka Dhanu Rashifal 28 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस में बंपर मुनाफा, ऑफिस की राजनीति से दूरी जरूरी
सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस में बंपर मुनाफा, ऑफिस की राजनीति से दूरी जरूरी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget