एक्सप्लोरर

Varuthini Ekadashi 2023: वरुथिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

Varuthini Ekadashi Daan: वरुथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा. इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है.

Varuthini Ekadashi 2023 Date: साल के हर महीने में दो एकादशियां आती हैं. वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को समस्त पापों का नाश करने वाली एकादशी माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और कृष्ण भगवान के मधुसूदन रूप की पूजा की जाती है. इस दिन विष्णु भगवान के वराह अवतार की भी उपासना की जाती है. वरुथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा. 

शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी की महिमा का बखान किया गया है. वरुथिनी एकादशी का उपवास करने से भगवान् विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. यह व्रत रखने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है. माना जाता है कि वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से कन्यादान करने के समान पुण्य प्राप्त होता है. कहा जाता है कि जितना पुण्य मनुष्य को गंगा स्नान करने से मिलता है उससे अधिक पुण्य वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से मिलता है. 

वरुथिनी एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.

वरुथिनी एकादशी पर करें इन चीजों का दान

वरुथिनी एकादशी की पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन करा कर उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें भेंट और दान दक्षिणा देकर उनका आर्शीवाद लेना चाहिए. इस दिन तिल का दान करना बहुत शुभ होता है. वरुथिनी एकादशी के दिन तिल का दान करना स्वर्ण दान से भी अधिक शुभ माना गया है. पुराणों के अनुसार इस दिन तिल, अन्न और जल दान करने का सबसे ज्यादा महत्व है. 

वरुथिनी एकादशी के दिन इन तीन चीजों का दान सोना, चांदी, हाथी और घोड़ों के दान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है. अन्न और जल दान से मानव, देवता और पितर सभी को तृप्ति मिल जाती है. शास्त्रों में इन तीन चीजों के दान को कन्या दान के बराबर माना गया है.

ये भी पढ़ें

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर लाएं ये चीजें, भर जाएंगे धन के भंडार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget