एक्सप्लोरर

Tula Masik Rashifal September 2025: तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नौकरी, व्यापार और सेहत में उतार-चढ़ाव! जानें उपाय और सावधानियां

Libra Monthly Horoscope September 2025: तुला राशि के लिए सितंबर का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से तुला मासिक राशिफल.

Tula Masik Rashifal September 2025: तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर 2025 का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. इस दौरान आपको काम और सेहत दोनों पर बराबर ध्यान देने की जरूरत होगी. पास का छोटा फायदा पाने के चक्कर में दूर का बड़ा नुकसान न करें.

करियर और नौकरी
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना आलस्य छोड़कर काम में पूरी निष्ठा से जुटने का है. वरना आपके सीनियर नाराज हो सकते हैं. सितंबर के पहले सप्ताह में कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन धैर्य और बुद्धिमानी से इन्हें संभाल सकते हैं.

माह के दूसरे सप्ताह में करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, ऐसे में शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यवसाय के लिए यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन मध्य भाग में खर्च आय से अधिक हो सकता है. आर्थिक असंतुलन से बचने के लिए आपको नए स्रोतों से आय की तलाश करनी होगी.

साझेदारी में व्यापार करने वालों को पार्टनर के साथ विवाद से बचना चाहिए, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं. महीने के अंत तक स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएगी.

रिश्ते और पारिवारिक जीवन
परिवार और रिश्तों के मामले में यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे रिश्ते में तनाव आएगा. हालांकि, महीने के अंत तक गलतफहमियां दूर होकर रिश्ते सामान्य हो जाएंगे.

तीसरे सप्ताह में परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा का योग बनेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

स्वास्थ्य राशिफल
इस महीने आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा. छोटी-छोटी दिक्कतों को नजरअंदाज करना भविष्य में बड़ी परेशानी ला सकता है. समय पर चेकअप कराएं और खानपान पर नियंत्रण रखें.

उपाय
इस माह तुला राशि के जातक श्री सूक्त का पाठ करें. इससे आर्थिक और मानसिक संतुलन बना रहेगा.

FAQs – तुला राशि सितंबर 2025

प्र.1. क्या सितंबर 2025 में तुला राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी?
उत्तर: हां, लेकिन मेहनत और फोकस के साथ काम करना होगा. आलस्य से नुकसान हो सकता है.

प्र.2. तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति सितंबर में कैसी रहेगी?
उत्तर: खर्च आय से अधिक रहेगा, इसलिए बचत और नए स्रोतों से आय पर ध्यान देना जरूरी है.

प्र.3. क्या सितंबर में तुला राशि के प्रेम संबंध सुधरेंग
उत्तर: हां, शुरुआती गलतफहमियों के बाद माह के अंत तक रिश्ते फिर से पटरी पर आ जाएंगे.

प्र.4. तुला राशि वालों को सितंबर में कौन सा उपाय करना चाहिए?
उत्तर: श्री सूक्त का पाठ करना अत्यंत शुभ रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, आयुष्मान योग से जैकपॉट, मार्केट में मोनोपोली व ट्रबल शूटर की भूमिका
आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, आयुष्मान योग से जैकपॉट, मार्केट में मोनोपोली व ट्रबल शूटर की भूमिका
आज का मिथुन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शत्रुओं पर विजय, आयुष्मान-सर्वाअमृत योग से बड़ा ऑर्डर
आज का मिथुन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शत्रुओं पर विजय, आयुष्मान-सर्वाअमृत योग से बड़ा ऑर्डर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget