एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2024: शनि की राशि में होगा सूर्य का गोचर, इन राशियों को तरक्की के साथ मिलेगा मान-सम्मान

Sun Transit In Aquarius 2024: सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में 13 फरवरी को गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य देव का यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है.

Sun Transit 2024 Date: सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. कुंडली में अगर सूर्य मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है. उसे हर तरह के लाभ प्राप्त होते हैं. समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ता है. वहीं शनि देव को सूर्य देव का पुत्र कहा जाता है. सूर्य देव अपने पुत्र की राशि कुंभ में 13 फरवरी 2024 की दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य के कुंभ राशि में आने से कुछ जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मेष राशि (Aries)

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. इस समय आप अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे. आपके अंदर कोई छिपा हुआ हुनर उभर कर सबरे सामने आ सकता है. सूर्य गोचर आपके करियर के लिए नई संभावनाएं लेकर आने वाला है. इस अवधि में आपको प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे. आपके बेहतरीन काम को सराहना मिलेगी. वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा.

वृषभ राशि (Taurus)

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है. सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी आर्थिक स्थिति को पहले से अधिक मजबूत बनाने का काम करेगा. यह आपको करियर में ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर देगा. इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि एक नेता के रूप में उभरेगी. आपके सारे रुके 
काम पूरे हो जाएंगे. करियर में प्रमोशन के योग बनेंगे. अपने नेतृत्व में आप कोई बड़ी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक करने में कामयाब रहेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों को भी कुछ सुनहरे मौके प्राप्त होंगे. 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों कों सूर्य महाराज विशेष लाभ दिलाने वाले हैं. आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी. जीवन के प्रति आपके दृष्टिकोण सुधार देखने को मिलेगा. सूर्य गोचर के दौरान आप कई नई बातें सीखेंगे जो आपके लिए बहुत लाभदायक रहने वाली हैं. इस राशि के जातक अपने जीवन में कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम होंगे. यह समय आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा. आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना है. इस राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, वो बिजनेस में शानदार प्रदर्शन करेंगे. सूर्य-शनि की युति आपके लिए विशेष फलदायी साबित होगी.

ये भी पढ़ें

वैलेंटाइन वीक में कर लें ये खास काम, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget