एक्सप्लोरर

Singh Sankranti 2023: 17 अगस्त बदलने वाली है सूर्य की चाल, जानें किन राशियों पर कैसा प्रभाव

Singh Sankranti 2023: 17 अगस्त 2023 को सूर्य की चाल बदलने वाली है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. 17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर दोपहर 01:44 पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.

Singh Sankranti 2023: सौरमंडल के राजा सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं.  पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2023 सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. वर्तमान में सूर्य कर्क राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि, सूर्य का गोचर सिंह राशि में गुरुवार 17 अगस्त को दोपहर 01बजकर 44 मिनट पर होगा. सूर्य देव 17 सितंबर तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता . सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी  राशियों पर पड़ेगा. सूर्य देव जगत की आत्मा के कारक हैं. धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत भी सूर्य हैं. ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है. ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है,  जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. 

सूर्य का गोचर 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं. फिर सूर्य दूसरी राशि में गोचर करते हैं. 30 दिनों के बाद राशियां बदलने का मतलब है कि सूर्य का पारगमन एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार होता है. सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है. मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है. लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है. सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है, जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है. सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है. उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है.

मेष राशि में उच्च

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. सूर्य को आत्मा और पिता का कारक भी कहा गया है. सूर्य शुभ होने पर व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है. मेष इसमें उच्च माना जाता है. वहीं सूर्य तुला राशि में नीच का हो जाता है.

सूर्य का शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है. ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है. इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है. पिता, अधिकारी और शासकीय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है. वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है, जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं. धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है. सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है.

उपाय

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें, रविवार के दिन उपवास रखे. रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें, जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें और भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

सूर्य के सिंह राशि में जाने पर सभी राशियों पर प्रभाव

  • मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों को संतान से सम्बन्धित मामलो में काफी शुभफल मिल सकते हैं. अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
  • वृष राशि (taurus): सूर्य भूमि से लाभ दे सकता है. सुख साधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. व्यापार या नौकरी के लिए ये एक माह का समय काफी ठीक रह सकता है.
  • मिथुन राशि (Gemini): सूर्य का गोचर शुभफलदायी रहेगा. भाई-बहनों से बिगड़े संबंध बन सकते हैं. आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी रहेगी.
  • कर्क राशि (Cancer): धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेगी. लेकिन कड़वी भाषा और गुस्से से बात बिगड़ सकती है.
  • सिंह राशि (Leo): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सेहत में बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है.
  • कन्या राशि (Virgo): विदेश या जन्म स्थान से दूर जाने का मौका मिल सकता है. मुकदमेबाजी या अदालती उलझनों से कुछ राहत मिल सकती है.
  • तुला राशि (Libra): सूर्य काफी लाभ लेकर आयेगा. एकादश भाव में स्वराशि सूर्य का होना आर्थिक लाभ के प्रबल सकेत दे रहा है. बिगड़े कार्य बनेंगे.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): बड़े सम्मान या लाभ का इशारा है. विशेषकर वृश्चिक राशि के राजनेताओं और अधिकारियों के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ समाचार ला सकता है. 
  • धनु राशि (Sagittarius): सूर्य भाग्य में बढ़ोतरी करेगा. पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है. दूरस्थ यात्राओं से मानसिक तनाव रहेगा.
  • मकर राशि (Capricorn): सूर्य चिंताएं बढ़ा सकता है, लेकिन अचानक धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे. दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है.
  • कुम्भ राशि (Aquarius): नौकरी के लिए शुभ रहेगा. लेकिन दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. साझेदार से बिगड़े संबंध प्रयास करने से सुधर सकते हैं.
  • मीन राशि (Pisces): सूर्य सामाजिक प्रभाव बढ़ाएगा. नौकरी चाहने वालो के लिए ये एक माह का समय काफी शुभ रह सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. कर्ज मुक्ति होने की संभावना भी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Daan Ke Niyam: सबसे बड़ा पुण्य है दान, लेकिन जान लें सप्ताह के किस दिन करें किन चीजों का दान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
Rahul Gandhi Rally 2026: राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का प्रवेश, मेष-तुला समेत 5 राशियों के लिए करियर और धन के नए योग
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का महागोचर, मेष से कुंभ तक इन 5 राशियों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget