एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2025: शनि वक्री कब? इन राशियों पर गहराएगा संकट, जानिए असर और बचाव के उपाय

Shani Vakri 2025: सावधान! शनि मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों पर भारी पड़ सकती है. शनि के स्वभाव से सभी परिचित हैं, जब कष्ट देने पर आते हैं तो व्यक्ति हर तरफ से मात खाता है.

Shani Vakri 2025: शनि वक्री होकर क्या करेंगे? कल्याण करेंगे....या नाश करेंगे! इस तरह के प्रश्न लोगों के मन में अभी से आने लगे हैं. शनि की चाल में जब भी परिवर्तन होता है लोग अपनी कुंडली को दिखाना आरंभ कर देते हैं.

वर्ष 2025 में शनि की चाल में परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ग्रहों की चाल के अनुसार ये साल अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में शनि के वक्री होने को लेकर जानकार चिंतित है. लेकिन क्या ये चिंता जायज है?  क्या शनि महाराज वाकई 30 साल बाद कुछ बड़ा करने जा रहे हैं, जानते हैं.

शनि देव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में स्थित हैं. शनि वक्री के बारे में कहा जाता है कि ये समय उनके कर्मो का हिसाब करने का होता है. हिंदू पंचांग अनुसार 13 जुलाई 2025 को शनि वक्री हो रहे हैं. 28 नवंबर 2025 को शनि मार्गी होंगे.

इसीलिए ज्योतिष के विद्वानों का मत है कि शनि वक्री की स्थिति में व्यक्ति के भीतर छिपे संघर्ष, अपराधबोध, पुरानी गलतियों और अधूरे वादों की पुनरावृत्ति कराता है. यह समय बाहरी नहीं, आंतरिक परीक्षण का काल होता है.

वर्तमान समय में शनि, मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जो कि ज्ञान के कारक देव गुरु बृहस्पति की राशि है. इसलिए शनि वक्री का असर कुछ राशियों पर मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रुप से पड़ने जा रहा है.

किन राशियों को रहना होगा सतर्क?
2025 में, शनि का राशि परिवर्तन हो चुका है. मार्च से शनि महाराज गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं. मीन में शनि होने से मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव आरंभ हो गया है. इसलिए इन राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

मेष राशि: आप पर शनि की विशेष नजर है, क्योंकि 29 मार्च 2025 से मेष राशि पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरु हो चुका है. साढ़े साती की पहला चरण कष्टकारी माना गया है. इसलिए सेहत और धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

जिनका विवाह नहीं हो रहा है उसमें शनि और विलंब करा सकते हैं. विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. नौकरी पेशा लोग गलत कामों को करने से बचें, बिना देखें किसी कागज पर साइन न करें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं.

कुंभ राशि: 27 मई 2025 का दिन आपके लिए विशेष है, आज शनि जंयती है. इस दिन शनि को तेल चढाएं तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेगे. कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. इसलिए शनि ने अभी तक जो कष्ट दिए हैं उन पर विराम लगाने जा रहे हैं. शनि लाभ देने की स्थिति में आ चुके हैं, लेकिन कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे शनि नाराज हो जाएं.

मीन राशि: आप पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. यदि आप नौकरी करते हैं तो नियम और अनुशासन का पालन करें नहीं तो ऑफिस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ प्रभावित हो सकती है. कोर्ट कचेहरी के मामलों सफलता मिलने में मुश्किल आ सकती है. बिजनेस में भी लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. जुलाई- सितंबर 2025 का समय नई चुनौतियां लाने वाला हो सकता है. 

शनि की चाल को लेकर क्या कहते हैं ज्योतिष ग्रंथ
बृहज्जातक (वराहमिहिर) के अनुसार 'शनिश्चरस्तु तु तुल्यभोगे भवति सप्तमे चाष्टमे वा.' .यानि कुंडली में जब शनि चतुर्थ, अष्टम या द्वादश स्थान में आता है, तो वह विशेष रूप से फलदायी या पीड़ादायी होता है.

फलदीपिका में एक जगह विद्वानों ने लिखा है 'द्वादशस्थे शनौ जायते जीवविनाशकृत्' अर्थात जब शनि जन्मराशि से द्वादश स्थान में आता है, तब वह साढ़े साती का प्रारंभ मानी जाती है. जातक पारिजात में स्पष्ट रुप से लिखा है कि अष्टम या चतुर्थ का शनि संकटकारी होता है.

शनि के उपाय जो बदल सकते हैं किस्मत

  • शनिवार को पीपल के वृक्ष की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • काले तिल, उड़द और लोहे का दान करें.
  • हनुमान चालीसा और शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें.

यदि शनि अधिक कष्ट दे रहे हैं तो तुरंत ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: शनि वक्री कब हो रहे हैं?
13 जुलाई 2025 को शनि वक्री होंगे और 28 नवंबर 2025 को मार्गी होंगे.

Q2: किन राशियों पर साढ़े साती चल रही है?
कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़े साती चल रही है.

Q3: शनि की ढैय्या किन राशियों पर है?
सिंह और धनु राशि पर ढैय्या का प्रभाव है.

Q4: क्या वक्री शनि अधिक अशुभ होता है?
वक्री शनि कर्मों का न्याय तेज गति से करता है. इसलिए गलत कार्यों से बचना चाहिए.

Q5: कौन सा उपाय सबसे प्रभावी माना जाता है?
पीपल पूजा, शनि मंत्र जाप और सेवा विशेषकर शनिवार के दिन अत्यंत प्रभावकारी माने गए हैं.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget