एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2025: शनि देव की 2025 में इन राशियों पर बरसेगी कृपा, छू मंतर हो जाएंगी सब दिक्कतें

Shani Gochar 2025: न्याय और कर्म के देवता शनि देव (Shani Dev) नए साल 2025 में कई राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे. क्योंकि नए साल में कई राशियां शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से मुक्त हो जाएगी.

Shani Gochar 2025: नए साल 2025 (New Year 2025) की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है. नए साल के आगमन पर हर व्यक्ति की यह कामना रहती है कि आने वाला नया साल उसके लिए शुभ हो और पुराने साल के साथ ही जीवन में चल रही समस्याओं का भी अंत हो जाए.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि आने वाला नया साल यानी 2025 कई राशियों के लिए लकी साबित होगा. क्योंकि इन राशियों पर न्याय और कर्म प्रधान देवता शनि महाराज अपनी कृपा बरसाएंगे.

शनि गोचर 2025 (Shani Rashi Parivartan 2025)

बता दें कि फिलहाल शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ (Kumbh) में विराजमान हैं और 2025 में मीन राशि में गोचर करेंगे और करीब ढाई साल तक बृहस्पति की ही राशि में रहेंगे. शनि देव 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे.

शनि देव के गोचर करते ही मकर राशि वाले शनि की साढ़ेसाती (Sade Sati) से मुक्त हो जाएंगे. मकर के साथ ही कई राशियों को शनि गोचर का लाभ मिलेगा और इसकी परेशानी छू मंतर हो जाएंगी. आइये जानते हैं 2025 में शनि किन राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित होंगे.

कर्क राशि (Cancer)

बृहस्पति की राशि मीन में शनि देव का गोचर कर्क राशि (Kark Rashi) वालों के लिए शुभ रहेगा. क्योंकि कर्क राशि वालों पर फिलहाल शनि की ढैय्या चल रही है. शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही कर्क राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा और 2025 में जीवन खुशियों से भर जाएगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए भी 2025 में होने वाले शनि गोचर का लाभकारी होगा. क्योकि वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी. शनि ढैय्या के कारण ढाई वर्ष से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों पर भी फिलहाल शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. लेकिन अगले साल 29 मार्च को जैसे ही शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही इस राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और बिगड़े या अटके काम एकदम से बनने लगेंगे. अचानक से स्थिति में सुधार आने लगेगा.

ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: शनि की राशि मकर में शुक्र का गोचर, इस ग्रह को शक्ति प्रदान करने के ये हैं सरल उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
पैसा आते ही हो जाता है खत्म? 19 अगस्त के बाद ये 3 आदतें पड़ सकती हैं भारी
पैसा आते ही हो जाता है खत्म? 19 अगस्त के बाद ये 3 आदतें पड़ सकती हैं भारी
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget