एक्सप्लोरर

Rahu-Ketu Gochar 2025: 18 साल बाद राहु-केतु का महागोचर, कौन बचेगा, कौन बनेगा यहां जानें

Rahu-Ketu Gochar 2025: राहु-केतु गोचर जब होता है तब व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव और खुशियां देखने को मिलती है. ज्योतिषाचार्य से जानें राहु केतु गोचर से किन राशियों को लाभ होगा किसे नुकसान.

Rahu-Ketu Gochar 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार शनिदेव के बाद राहु-केतु सबसे ज्यादा दिनों तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं. शनि जहां ढाई साल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं तो वहीं राहु-केतु 18 महीनों के बाद उल्टी चाल से चलते हुए राशि बदलते हैं. राहु-केतु का राशि परिवर्तन 18 मई को शाम 5:20 बजे होगा. राहु-केतु के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या असर होने वाला है जानें.

18 मई को कुंभ में राहु और सिंह राशि में केतु के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि  - आप अपने जीवन में अचानक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता देखेंगे. आपका खुद पर ज्यादा ध्यान रहेगा. आप मतलबी और स्वार्थी ना बन जाएं. अपने जीवन साथी के साथ वाद-विवाद या लड़ाई करने से बचें.

वृषभ राशि - इस दौरान अपने घर या जन्मभूमि से दूर जा सकते हैं. काम के लिए विदेश जाना हो या कार्यस्थल में बदलाव करना हो, तो इसके लिए यह समय अनुकूल है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

मिथुन राशि - आप अपनी मनोकामना पूर्ति या अधिक धन कमाने के कुछ ज्यादा ही जोश में दिख सकते हैं. पारिवारिक या प्रेम संबंधों पर असर पड़ सकता है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों या विद्यार्थियों को अपने रास्ते में बाधा मिल सकती है.

कर्क राशि - पेशेवर जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपने घरेलू या पारिवारिक जीवन की अनदेखी कर सकते हैं. इससे आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है. परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

सिंह राशि - धर्म को लेकर कुछ ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं. तीर्थयात्रा, जागरण या धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है. विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें.

कन्या राशि - गला खराब हो सकता है, बोलने में कुछ भी मुंह से गलत निकल सकता है. वहीं शरीर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है. शराब आदि से दूर रहें, क्योंकि दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं.

तुला राशि - यह समय दूसरों की चिंता करने या उनकी मदद करने की कोशिश से जुड़ा है. अपने जीवनसाथी, परिवार, साझेदार, दोस्तों आदि को लेकर फिक्रमंद रहेंगे। बेहतर होगा कि इस दौरान आप खुद को भी समय दें और दूसरों की मदद के लिए जुनूनी ना बनें.

वृश्चिक राशि - आपके लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी. किसी विवाद या कानूनी मामलों से जूझ रहे हैं तो इस दौरान परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है. परिणाम आपके पक्ष में आएगा. बारहवें भाव में केतु का गोचर आपको अध्यात्म की ओर ज्यादा प्रवृत्त करेगा.

धनु राशि - कला, संगीत, क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शानदार होगा। ये संतान का भाव भी है, इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखें. शिक्षा के क्षेत्र में कुछ गलत फैसले भारी पड़ सकते हैं.

मकर राशि - व्यवस्थित ढंग से कार्य करें. माता से संबंध बिगड़ सकते हैं लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. अपने जीवन को व्यवस्थित रखें और कोई गलत काम ना करें, क्योंकि इस अवधि में किसी भी गलत कार्य की फौरन सजा मिलेगी.

कुंभ राशि - संचार की नई कला सीखने में कामयाब रहेंगे. आपकी वाणी संतुलित और प्रभावी होगी और आप किसी भी अपे विचारों से प्रभावित कर पाएंगे. अपने शानदार संचार कौशल से आप अपना कोई भी अटका काम पूरा करवा सकते हैं.

मीन राशि - आप ज्यादा खानपान या पीने की इच्छा महसूस करेंगे. इस वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. वहीं दुर्घटना होने की भी संभावना बनती है. इस दौरान गलत कदमों या व्यवहार की वजह से आपकी छवि भी खराब हो सकती है.

Shani Pradosh Vrat 2025: मई में क्या शनि जयंती पर ही है शनि प्रदोष व्रत ? जान लें सही तारीख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर से 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
31 अक्टूबर से इन 5 राशियों के लिए बदल सकते हैं हालात! नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए मौके?
24 अक्टूबर को सूर्य-शुक्र की युति, बुध वक्री और सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या इसे महायोग कहना सही है?
24 अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: सूर्य-शुक्र की जोड़ी, बुध की उलटी चाल और स्वाति नक्षत्र का असर, आम जिंदगी पर क्या होगा प्रभाव?
Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी चाल, इन 5 राशियों को किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी?
बुध वक्री होने पर क्या हर काम बिगड़ता है? जानें 5 राशियों पर असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget