एक्सप्लोरर

Mars Transit 2023: बुध की राशि मिथुन में मंगल का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए ला रहा है मुसीबत, इस लिस्ट में क्या भी शामिल हैं? जानें

Mangal Gochar 2023: 13 मार्च को मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल के अपने शत्रु ग्रह की राशि मिथुन में गोचर करने से सभी राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा. कुछ के लिए मंगल का गोचर अमंगल साबित होगा.

Mars Transit in Gemini 2023 March: ज्योतिष मे मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जोकि अग्नित्व ग्रह है. इसलिए इनका स्वभाव क्रोधी वाला होता है. मंगल वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी हैं. 13 मार्च को मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जोकि उनके शत्रु ग्रह बुध की राशि है.

सोमवार 13 मार्च 2023 को मंगल सुबह 05:35 पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में वो 10 मई तक रहेंगे. इसके बाद मंगल कर्क राशि में चले जाएंगे. मंगल के मिथुन राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है. कुछ राशियों के लिए तो मंगल का राशि परिवर्तन मुसीबत ला सकता है तो कुछ के लिए यह शुभ भी रहने वाला है. जानते हैं मंगल के गोचर से आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि (Aries)

मंगल आपकी राशि से तृतीया पराक्रम भाव में गोचर करेंगे, जोकि किसी वरदान की तरह साबित होगा. इससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्य में कुशलता और ऊर्जाशक्ति देखने को मिलेगी. धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी. जो लोग मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रॉपर्टी आदि से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए मंगल का गोचर अधिक लाभकारी होने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)

मंगल के मिथुन में गोचर से वृषभ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. इस राशि से द्वितीय धन भाव में मंगल के गोचर करने से कई परेशानियां हो सकती हैं. इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हालांकि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि (Gemini)

मंगल का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि के लोगों पर ही पड़ेगा. ज्योतिष की माने तो मंगल का गोचर आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है. इससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या, वैवाहिक जीवन में उग्रता, बोलचाल में बदलाव के साथ ही बिजनेस में घाटा आदि हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि से 12वें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए शुभ नहीं होगा. खर्चों में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य में कमजोरी और कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आप इस दौरान किसी को उधार देने से बचें

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि से एकादश भाव में मंगल का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा. आपके कई रुके काम पूरे होंगे, चिंता से मुक्ति मिलेगी, संतान की चिंता दूर होगी और परीक्षा या प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी. कहा जा सकता है कि समय आपके लिए अनुकूल रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के दशम कर्म भाव में मंगल का गोचर होगा, जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे. नौकरी में वेतनवृद्धि या पदोन्नति हो सकती है. इस समय जितना हो सके मेहनत करें, क्योंकि इसका शुभ फल आपको मिलेगा. भौतिक और घर-वाहन का भी सुख मिलेगा. लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के नवम भाग्य भाव में मंगल गोचर करते हुए आपको हताश कर सकते हैं. कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी, खर्च बढ़ेंगे और कुटुंब के साथ विवाद भी बढ़ सकता है. हालांकि भूमि संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान यात्रा करनी पड़े तो सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से बचें. हालांकि आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी.

धनु राशि (Sagittarius)

राशि से सप्तम दांपत्य भाव में मंगल गोचर का प्रभाव आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा. खासकर विवाहित लोगों के लिए समय मुश्किल भरा हो सकता है. वहीं नौकरी-व्यापार के लिए समय अनुकूल रहने वाला है.

मकर राशि  (Capricorn)

मकर राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करने से मंगल आपको सफलता दिलाएंगे. कोई महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए समय अच्छा है. लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है.

कुंभ राशि (Aquarius)

मंगल कुंभ राशि के पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए विद्यार्थियों के लिए कुछ चुनौतियां ला सकते हैं. अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि से चतुर्थ सुख भाव में मंगल का गोचर पारिवारिक क्लेश और मानसिक अशांति को बढ़ाएगा. कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है. मकान और वाहन का सुख मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2023: मीन राशि में बुध का गोचर, बृहस्पति के साथ बनेगी युति, इन राशियों पर धन की देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
पैसा आते ही हो जाता है खत्म? 19 अगस्त के बाद ये 3 आदतें पड़ सकती हैं भारी
पैसा आते ही हो जाता है खत्म? 19 अगस्त के बाद ये 3 आदतें पड़ सकती हैं भारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget