एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2025: नीच राशि में मंगल का प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Mangal Gochar 2025: अप्रैल के महीने का पहला गोचर 3 अप्रैल 2025 को होगा.आज मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जोकि उनकी नीच राशि है. ज्योतिष से जानें नीच राशि में रहकर मंगल सभी राशियों को कैसा फल देंगे.

Mangal Gochar 2025: गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि में हो रहा है. यह मंगल देव की नीच राशि है, जहां मंगल देव अच्छे परिणाम नहीं देते हैं और 7 जून 2025 तक इस राशि में रहेंगे. 12 राशियों के लिए यह गोचर कैसा रहेगा लिए जानते हैं ज्योतिष के माध्यम से.

मंगल देव का यह गोचर एक तरफ से परेशानी देगा लेकिन दूसरी तरफ से कुछ लाभ भी देने वाले हैं. तो जानते हैं कि प्रत्येक राशि वालों को किस क्षेत्र में हानि होगी और किस क्षेत्र में लाभ होगा.

मेष राशि के लिए मंगल गोचर- मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत अधिक शुभ नहीं रहने वाला है. इस समय सीने का दर्द परेशान कर सकता है. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा भूमि-विवाद भी संभव है. वैवाहिक जीवन में भी कुछ उथल-पुथल की संभावना बनी रहेगी. लेकिन कार्य क्षेत्र में कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे तथा उन्नति के योग भी बनेंगे. कमाई के साधन में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि के लिए मंगल गोचर- वृषभ राशि वालों के लिए या गोचर भाई-बहन और मित्रों से झगड़ा विवाद की परिस्थितियों उत्पन्न करने वाला है. बहुत अधिक मेहनत करने पर भी शुभ परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे. लेकिन शत्रुओं पर विजय प्राप्त के लिए अच्छा समय रहेगा तथा पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा और कार्य क्षेत्र में भी विनती होगी.

मिथुन राशि के लिए मंगल गोचर- मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर धन हानि वाला रहेगा. इस समय कमाई के साधनों में रुकावटें देखने को मिलेंगे तथा धन संचय करने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. धन कहीं पर भी इन्वेस्ट ना करें यह समय धन की बर्बादी कर सकता है. संतान पक्ष की ओर से कुछ छोटी-मोटी चिंता हो सकती हैं तथा भाग्य का थोड़ा बहुत साथ मिलता रहेगा.

कर्क राशि के लिए मंगल गोचर- कर्क राशि वालों के लिए करियर में बड़ी दिक्कत आ सकती है. स्वास्थ्य भी बिगड़ रहेगा तथा संतान पक्ष से भी कोई बड़ी चिंता आ सकती है प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो वह खींचतान के साथ पूरा हो सकता है और वैवाहिक जीवन में परिस्थितियों छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव वाली हो सकते हैं. लेकिन प्रयास करने से परिस्थितियों काबू में हो जाएगी.

सिंह राशि के लिए मंगल गोचर- सिंह राशि वालों के लिए भाग्य बहुत कमजोर रहने वाला है व्यर्थ की यात्रा करना पड़ सकती है तथा धन बर्बाद हो सकता है. गाड़ी चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता होगी तथा माता का स्वास्थ्य भी कुछ चिंता वाला रह सकता है. शत्रु पक्ष में विजय मिलने के प्रबल आसार बने रहेंगे.

कन्या राशि के लिए मंगल गोचर- कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य को लेकर समय अच्छा नहीं है तथा कमाई के साधनों में भी रुकावट आने वाली है. यदि कहीं पर धन लगाकर व्यवसाय बढ़ाने का विचार हो तो संभालने की आवश्यकता रहेगी, समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा. पेट संबंधित रोग परेशान करेंगे लेकिन संतान पक्ष से कुछ अच्छे शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे.

तुला राशि के लिए मंगल गोचर- तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन में कड़ी समस्याएं आने के योग बने हैं तथा सरकारी मामलों में रुकावटें देखने को मिलेगी धन का आगमन रुक सकता है तथा परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं. नौकरी करने वाले जातकों की बॉस के साथ बहस होने की संभावना ही बनी रहेगी. जमीन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि के लिए मंगल गोचर- वृश्चिक राशि वालों के लिए स्वास्थ्य को लेकर समय कुछ अच्छा नहीं कहा जाएगा तथा पिता से वाद-विवाद होने की संभावनाएं भी बनी रहेगी. भाग्य साथ नहीं देगा तथा शत्रु बनते कार्यों में विघ्न बाधा डालते रहेंगे. मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे तथा भाई-बहन के साथ में व्यवहार अच्छा बना रहेगा.

धनु राशि के लिए मंगल गोचर- धनु राशि वालों के लिए संतान संबंधित चिताओं का योग बनेगा तथा स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है. पेट के रोग परेशान करेंगे, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें. मानसिक परेशानियां अधिक रहेंगे तथा कोई गुप्त चिंता परेशान कर सकती है. धन संबंधित मामलों के लिए समय मिला-जुला रहेगा.

मकर राशि के लिए मंगल गोचर- मकर राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन बहुत उथल-पुथल भर रहेगा और छाती के रोग परेशान करेंगे तथा भूमि विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं. माता संबंधित कोई चिंता परेशानी हो सकती है तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य में धन काव्य भी हो सकता है. स्वयं के स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा रहेगा.

कुम्भ राशि के लिए मंगल गोचर- कुंभ राशि वालों को शत्रु परेशान कर सकते हैं तथा कड़ी मेहनत बेकार जाएगी, मित्र भी शत्रुवत व्यवहार करने लगेंगे. बड़े स्तर पर कोई मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है. कार्यक्षेत्र में भी विवादों का सामना करना पड़ेगा तथा प्रमोशन आदि में रुकावट देखने को मिल सकती है. विदेश यात्रा की कुछ संभावनाएं बनी रहेगी.

मीन राशि के लिए मंगल गोचर- मीन राशि वालों के लिए धन हानि के योग बने रहेंगे तथा संतान संबंधित बड़ी चिंताएं भी हो सकती हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी रुकावटें देखने को मिलेगी वाणी पर संयम रखें. बेलगाम वाणी झगड़ा उत्पन्न कर सकती है. पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं भी बनी रहेगी. कमाई के लिए कुछ संघर्ष करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: आध्यात्मिक उन्नति और भौतिक जीवन में विस्तार से समझें चैत्र नवरात्रि का महत्व

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget