एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2024: 12वीं राशि मीन में बुध का गोजर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Mercury Transits In Pisces: बुध ग्रह 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आने वाला है. जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में.

Mercury Transits 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है. बुध ग्रह बुद्धि,विचारशीलता और शिक्षा का प्रतीक है. यह ज्ञान,सोचने की क्षमता, बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक हैं. बुध 07 मार्च को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर जल तत्‍व की राशि मीन में गोचर करेंगे.

मीन राशि में बुध के आने से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है. बुध के गोचर से कुछ राशि के जातक खूब लाभ उठाने वाले हैं. मीन राशि में आकर बुध कुछ राशि के लोगों को मालामाल बनाने वाले हैं. 

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है. बुध के इस राशि परिवर्तन से आपकी आमदनी बढ़ेगी. इस राशि के लोग धन संपत्ति संचित करने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे. इस समय आपका पूरा प्रयास धन अर्जित करने पर होगा. इस राशि के जातक अपने करियर में आप अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. 

वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अधिक मजबूत होगी. इस गोचर के दौरान आप खूब सारी यात्राएं करेंगे जो आपको लिए फलदायी साबित होंगी. इन राशि के लोगों को विदेश यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है. आपके पदोन्नति के योग बनेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

बुध के इस गोचर के प्रभाव स्वरूप मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. व्यक्तिगत रूप से भी आपको गोचर का खूब लाभ मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. 

संपत्ति का सुख मिलेगा. इस दौरान आपको कोई अनमोल चीज भी प्राप्त हो सकती है. आपका झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेगा. आप जीवन के तमाम मोर्चों पर सफल रहेंगे. अपने काम में ज्यादा संतुष्टि महसूस करेंगे. 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शानदार रहेगा. बुध देव की कृपा से आप जल्द ही मालामाल बनने वाले हैं. अपने व्यावसायिक क्षेत्र में आप बुद्धिमानी भरे फैसले लेंगे जिसका आगे चलकर आपको खूब लाभ होगा. करियर के मोर्चे पर भी आप खूब सफलता हासिल करेंगे.  

सिंह राशि के लोगों को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. इन राशि के लोगों को नौकरी में अच्छे अवसर हासिल होंगे. बुध के गोचचर से आपमें बुद्धिमानी बढ़ेगी. आप अपने करियर में संतुष्ट रहेंगे. जीवन में खुशहाली आएगी. 

कर्क राशि (Cancer)

मीन राशि में आकर बुध कर्क राशि के लोगों को खूब लाभ पहुंचाने वाले हैं. इस राशि के जो लोग विदेश में उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने का प्रयास कर रहे थे, उन्हे इस काम में सफलता मिलेगी. इस गोचर के दौरान आपके पेशेवर जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी यह गोचर फायदेमंग रहेगा. 

व्‍यापार में खूब लाभ मिलने के संकेत हैं, आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी. इन राशि के लोगों की आध्‍यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. दोस्तों और परिवार वालों के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आप प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आपको अचानक धन लाभ होने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें

कड़ी मेहनत ही नहीं, सफलता पाने के लिए ये 4 चीजें भी हैं जरूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
पैसा आते ही हो जाता है खत्म? 19 अगस्त के बाद ये 3 आदतें पड़ सकती हैं भारी
पैसा आते ही हो जाता है खत्म? 19 अगस्त के बाद ये 3 आदतें पड़ सकती हैं भारी
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget