एक्सप्लोरर

Today Horoscope 3 April 2025: 3 अप्रैल 2025 का महा राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Today Horoscope: गुरुवार 3 अप्रैल 2025 के लिए दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

Today Horoscope: गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को आज का आपकी राशियों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए सभी उत्सुक रहते हैं.  साथ ही आज के दिन भूमिपुत्र मंगल का गोचर भी कर्क राशि में होने वाला है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. 

दैनिक जीवन में हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत में कई तरह के कार्य करता है. क्या आप आज कोई बिजनेस डील करने वाले हैं, नौकरी की तलाश कर रहे, साथी से रोमांटिक संवाद की उम्मीद कर रहे, किसी यात्रा की तैयारी कर रहें आदि. तो यहां देखिए आज का अपना दैनिक राशिफल और जानिए आज बनने वाले ग्रह-गोचर और योग आपकी राशि के लिए कैसे रहेंगे.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है. आप अपने विरोधियों के दांत खट्टे करने में सफल होंगे. जीवनसाथी का आपको हर मोड़ पर सहयोग मिलता रहेगा और कहीं यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं. सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा.

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन चन्द्रमा आपकी राशि में ही रहेंगे, जिससे की आपका मन शांत और खुशनुमा रहेगा. बिजनेस या फिर कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझते नजर आएंगे. नौकरी-व्यापार में भी आप आगे बढ़ेंगे. आज किसी से बातचीत करते समय व्यवहार में सरलता रखें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

मिथुन राशि के लिए आज कुछ हानि के योग बन रह हैं. लेकिन आपको धैर्य बनाकर रखना होगा और सही समय का इंतजार करना होगा. नौकरी-पेशा वालों को कार्यस्थल पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. वैवाहिक जीवन में भी कुछ कड़वाहट पैदा हो सकती है.

कर्क राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज के दिन कर्क राशि वालों को सौभाग्य, गजकेसरी योग का पूरा लाभ मिलेगा. लेकिन ध्यान रखें कि मंगल आपकी राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए कुछ बड़ी हलचल हो सकती है, इसलिए सतर्कता भी जरूरी है. लेकिन कठिन मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

चन्द्रमा आपकी राशि में 10वें भाव में रहकर उन्नति कराएंगे. आज के दिन सौभाग्य और गजकेसरी योग के बनने से आपको बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा. सामाजिक स्तर भी आप आगे बढ़ेंगे. कुछेक परेशानियां आएंगी, लेकिन आप साहस के साथ उसका सामना भी कर लेंगे.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

चन्द्रमा आपकी राशि में 9वें भाव में रहेंगे और आपका भाग्य चमकाएंगे. आज किसी कार्य में आपको तरक्की और प्रगति मिलेगी. लेकिन मेहनत करने के लिए भी तैयार हो जाएंगे. सेहत को लेकर दिन आपके पक्ष में रहेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आपको आज कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक चुनौतियां रहेंगी, इसलिए धन खर्च करने से पहले लाभ-हानि के बारे में सोच-विचार कर लें. कहीं भी धन का निवेश करने से बचें, क्योंकि घाटे की संभावना अधिक बन रह है. इस समय आपको दिखावे के जाल से बचना चाहिए, इसमें आप जितना फंसेगे उतना ही फंसते जाएंगे.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी. आज आप अपने सारे काम समय से पूरे कर लेंगे और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. आप जिस भी कार्य की जिम्मेदारी लेंगे, उन कार्यों में उनका कौशल उभर कर आएगा जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. कामकाज के साथ ही फैमली के लिए भी समय निकालें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में हैं, जिससे कि आपको ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा. कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है. जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ सुखद क्षण बिताने के अवसर मिल सकते है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

मकर राशि वालों के आकस्मिक धनलाभ के योग बन रह हैं. आज कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उससे आसानी से निपट लेंगे. आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अपनी ओर से गलती की कोई गुंजाइश न रखें. पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य है.

कुभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. आज आपको कोई भी काम बिना सोचे-समझे करने से तौबा करना चाहिए. बिजनेस में भी हानि की संभावना बन रही है. परिवार में किसी की बात आपको बुरी लग सकती है. अपने क्रोध पर नियंत्रण करें, क्योंकि किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका है इसलिए इस ओर पहले से सचेत रहें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

मीन राशि वाले जातकों को आज सौभाग्य और गजकेसरी योग का पूरा लाभ मिलेगा. आप अपने काम से लोगों को प्रभावित कर लेंगे. यात्रा आदि के योग बन सकते हैं. या किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Budh Grah Upay: क्या आपकी कुंडली में कमजोर बुध ग्रह बन रहा है रुकावटों का कारण? जानिए उपाय

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget