एक्सप्लोरर

Kajal Ke Upay: काजल के इन उपायों से बदल जाएगी आपकी किस्मत, मिलेंगे ये फायदे 

Kajal Benefits: काजल न सिर्फ हमारी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि कई तरह की परेशानियों से भी हमको दूर रखता है. काजल के क्या होते हैं टोटके, आइए जानते हैं.

Kajal Ke Upay : काजल का इस्तेमाल महिलाएं आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं. इसी काजल का इस्तेमाल बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में काजल को बेहद खास बताया गया है. पर क्या आप जानते हैं कि काजल का उपयोग सिर्फ साज-श्रृंगार तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि पैसों की कमी, ग्रह दोष, नौकरी और व्यापार जैसी जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है. जो काफी मददगार साबित होते हैं. वो कैसे? आइए जानें काजल के टोटकों से.

उपाय संख्या 1
अगर घर में हमेशा लड़ाई- झगड़े का माहौल बना रहता है, जिसके कारण परिवार की सुख-शांति खो गई है तो शनिवार के दिन सुबह के समय एक जटा वाला नारियल लें और उसे काले कपड़े में लपेट दें. फिर इसके ऊपर काजल की 21 बिंदियां लगाकर घर के बाहर लगा दें. ऐसा करने से परिवार में प्रेम बढ़ेगा.

उपाय संख्या 2
अगर कोई व्यक्ति शनि की ढैय्या और साढ़े साती से परेशान है तो शनिवार के दिन एक शीशी में काला सुरमा लें और शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति के सिर से पैर तक 9 बार शीशी घुमाएं. ऐसा करने के बाद शीशी को किसी सुनसान जमीन में दबा दें. इसके अलावा जिस औजार से मिट्टी को खोदा गया था, उसे भी वहीं छोड़े दें.

उपाय संख्या 3
अगर आप अपने दुश्मनों से परेशान हैं तो चांदी के पांच छोटे सांप बनवा लें. 21 दिन तक इन सांपों पर काजल लगाएं. जिस बिस्तर पर आप सोते हैं, उसके नीचे इसे रख लें.यह उपाय बेहद कारगार साबित होता है.ऐसा करने से शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा.

उपाय संख्या 4
व्यापार में मंदी हो रही है या फिर नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो पांच ग्राम सुरमा की डली लें और शनिवार के दिन इसे मिट्टी में दबा दें .उस समय इस बात का खास ध्यान रखें कि पीछे मुड़कर न देखें.

उपाय संख्या 5
अगर आपकी कुंडली में मंगल खराब स्थिति में है तो आप 43 दिनों तक सफेद सुरमा अपनी आंखों में लगाएं. ऐसा करने से कुंडली में मंगल शुभ असर देना शुरू कर देगा. इस बात का ध्यान रखें कि मंगल और शनिवार के दिन सुरमा जरूर लगाएं.

उपाय संख्या 6
गूलर के फूल व कपास की रूई मिलाकर बत्ती बनाएं और रविवार के दिन उस बत्ती को मक्खन से जलाएं. इस जले हुए से काजल बना लें. रात के समय इस काजल को आंखों पर लगाएं. ऐसा करने से आप किसी को भी आसानी से अपने वश में कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Rahu 2022: राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश, मेष, तुला और धनु राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान

Pushya Nakshatra 2022: घर, मकान, जमीन और वाहन खरीदने का बना रहे हैं मन तो दो दिन बाद बन रहा है अत्यंत शुभ योग

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला दल, कड़ी सुरक्षा के बीच 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा जम्मू
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला दल, कड़ी सुरक्षा के बीच 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा जम्मू
Amarnath Yatra 2026: इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड! श्रद्धालुओं के उत्साह पर बीजेपी का बड़ा दावा
इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड! श्रद्धालुओं के उत्साह पर बीजेपी का बड़ा दावा
Kal Ka Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!
शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!
Amarnath Yatra 2026: पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले युवा श्रद्धालु, 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में शुरू हुई यात्रा
पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले युवा श्रद्धालु, 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में शुरू हुई यात्रा

वीडियोज

Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget