एक्सप्लोरर

घर में लगे हैं ये पेड़ पौधे ..तो उठाना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान

कुछ लोगों का ये मानना है कि पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. लेकिन हर पौधे को लेकर आपकी यही राय है तो आप काफी मुश्किल में पड़ सकते हैं. क्योंकि शायद आप ये बात नहीं जानते कि हर पौधा लाभदायक नहीं होता.

घर की सजावट में पेड़ पौधे काफी अहम भूमिका निभाते हैं. आज के दौर में तो सजावट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के नज़रिए से भी लोग घरों में पेड़ पौधे लगाना पसंद करते हैं. साथ ही कुछ लोगों का ये भी मानना है कि पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. लेकिन हर पौधे को लेकर आपकी यही राय है तो आप काफी मुश्किल में पड़ सकते हैं. क्योंकि शायद आप ये बात नहीं जानते कि हर पौधा लाभदायक नहीं होता. जी हां….वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ पेड़ पौधों के बारे में बता रहे हैं जिनका घर में होना आपके आर्थिक नुकसान की आशंका को और भी बढ़ा देता है.

1.  खजूर 

वास्तु के मुताबिक घर में खजूर का पेड़ भूलकर भी ना लगाएं. माना जाता है कि अगर घर में खजूर का पेड़ लगाया जाए तो वहां दरिद्रता छा जाती है. ना सिर्फ आर्थिक नुकसान बल्कि घर के सदस्यों को अक्सर खराब स्वास्थ्य की समस्या से गुज़रना पड़ता है. इसीलिए अगर आपके घर में है खजूर का पेड़ तो उसे फौरन हटा दें.

2.  कैक्टस

अक्सर शौकिया तौर पर लोग घरों में कैक्टस का पौधा लगा लेते हैं, लेकिन वो नहीं जानते कि इस छोटी सी भूल से वो अपना कितना बड़ा नुकसान कर रह हैं. कहते हैं जिस घर में कैक्टस का पौधा होता है उस घर में बरकत नहीं होती और पैसा व्यर्थ खर्च होता रहता है.

3. बांस

यूं तो बांस के पेड़ के बहुत फायदे हैं इसकी लकड़ी कई कार्यों में इस्तेमाल की जाती है. लेकिन कहा जाता है कि बांस के पौधे को घर में लगाएं तो ये अशुभता का ही संकेत होता है. बांस का पेड़ घर में होने से घर के लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

4. बेर 

बेर खाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन बेर का पेड़ घर में ना हो तो ही अच्छा. वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेर का पेड़ घर में आर्थिक नुकसान देता है और घर के लोगों की परेशानियों को बढ़ाता है. अगर आपके गार्डन में लगा है बेर का पेड़ तो जल्द से जल्द उसे हटाने के बारे में सोचें.

5. इमली

इमली तो हर किसी की फेवरेट है...लेकिन इसका पेड़ अगर घर में है तो खट्टी इमली आपके घर के सदस्यों के बीच प्यार में भी खटास पैदा कर सकती है. कहते हैं इमली का पेड़ घर में हो तो तरक्की के रास्ते एक एक कर बंद होने लगते हैं. नतीजा घर में नकारात्मक माहौल पैदा होता है और सदस्यों के बीच मतभेद की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

तो अगर आपके घर में इनमें से कोई भी पेड़ या पौधा है तो तुरंत उसे निकाल दें.अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ साथ और भी तमाम परेशानियों का सामना घर के सदस्यों को करना पड़ सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का विरोध जारी… अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
16 अक्टूबर को फिर CJP का प्रदर्शन… मोदी सरकार पर दबाव बढ़ेगा या विपक्ष को मिलेगी राहत?
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget