एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope February 2025: वृषभ राशि फरवरी मासिक राशिफल 2025, फैमली मेटर्स से बढ़ेगा टेंशन

Taurus Monthly Horoscope February 2025: वृषभ (Vrishabh) के लिए फरवी माह बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से वृषभ मासिक राशिफल.

Vrishabh Rashifal February 2025: वृषभ राशि वालों के लिए फरवी 2025 का महीना ठीक-ठाक ही रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रह सकता है. महीने के अंत तक आप अपने संघर्ष से हर समस्या का समाधान कर लेंगे.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृषभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा फरवरी (February 2025) का महीना.

वृषभ राशि फरवरी 2025 मासिक राशिफल (Taurus February 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • एकादश भाव में विराजित शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे निर्माण बिक्री संपत्ति और खनन विनिर्माण बिजनेसमैन की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. सप्तम भाव के देव मंगल 23 फरवरी तक द्वितीय भाव में वक्री रहेंगे, जिससे बिजनेसमैन को कोई कानूनी नोटिस मिल सकता है.
  • आपकी राशि में विराजित गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इंटीरीयर डिजाइनिंग, ज्वेलरी, लेबर डिलरशिप बिजनेसमैन के वाहन खरीदने के सुंदर योग बनेंगे. 12 से 26 फरवरी तक दशम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे बिजनेसमैन को अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति या रिश्तेदार से  फायदा पहुंच सकता है.
  • पंचम भाव में विराजित केतु की सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से ऑनलाइन रिसर्च, आर्युवैदिक, र्स्पोट्स शॉप, जेम्स एंड ज्वेलरी मेकिंग, एफ्लीएट मार्केटिंग बिजनेसमैन के धन हानि की स्थिति बन सकती है.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • इस पूरे महीने दशम भाव में शनि स्वगृही होकर शश योग बनाएंगे, जिससे बेरोजगार लोगों का कॉन्फिडेंस नौकरी मिलने से मजबूत होगा जिससे उनके कार्य आसानी से हो पाएंगे. 11 फरवरी तक दशम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे नौकरी पेशा वालों के विश्वासघात हो सकता है.
  • 23 फरवरी तक द्वितीय भाव में विराजित मंगल का षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे नौकरी पेशा वालों को विपरीत लिंग वालों से सहयोग मिलेगा.षष्ठ भाव के देव शुक्र एकादश भाव में रहकर षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे नौकरी-पेशा वालों को उनके मनचाहे प्रॉजेक्ट से बाहर किया जा सकता है. 12 से 26 फरवरी तक दशम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे नौकरी पेशा वालों को टेक टीम से कुछ नया सीखने को मिलेगा.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • सप्तम भाव के देव मंगल 23 फरवरी तक द्वितीय भाव में वक्री रहेंगे, जिससे संतान की सेहत बिगड़ सकती है. एकादश भाव में विराजित शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग व गुरु-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा, जिससे फैमिली के साथ महाकुंभ या धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग बन सकती है.
  • आपकी राशि में विराजित गुरु 04 फरवरी से मार्गी होकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पारिवारिक समस्यां दूर होगी. 27 फरवरी से एकादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे लग्जरी लाइफ में इजाफा होगा. दशम भाव में विराजित शनि की दशवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • पंचम भाव के देव बुध 10 फरवरी तक नवम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे, जो स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आएगा. द्वितीय भाव में विराजित मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से खिलाड़ियों को पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है.
  • आपकी राशि में विराजित गुरु 04 फरवरी से मार्गी होकर पांचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से उच्च शिक्षा वाले स्टूडेंट्स को अपने प्रॉजेक्ट्स तैयार रखने होंगे. द्वादश भाव के देव मंगल द्वितीय भाव में 23 फरवरी तक वक्री रहेंगे, जिससे विदेश में पढ़ाई करने की चाह रखने वालों को डॉक्यूमेंट में कुछ समस्या आ सकती है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र एकादश भाव में राहु के साथ रहते षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं अन्यथा आपको हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़ेंगे. 12 फरवरी से दशम भाव में सूर्य-शनि की युति रहेगी जिससे हार्ट पेशेंट को बदलते मौसम को देखते हुए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
  • द्वितीय भाव में विराजित मंगल की सातवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से र्स्पोट्स पर्सन को किसी एक्टिविटी के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है.

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi 2025 Upay)

02 फरवरी बसंत पंचमी पर- सफेद या हल्के हरे रंग के कपड़े पहनें. मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें. पढ़ाई या करियर में बाधा दूर करने के लिए मां को मिश्री का भोग लगाएं.

26 फरवरी महाशिवरात्रि पर-शिवलिंग पर दूध और सफेद फूल चढ़ाते हुए ऊँ सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें व गरीबों को चावल और दूध का दान करें. मन की शांति के लिए शिव चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Aries Monthly Horoscope February 2025: मेष राशि फरवरी मासिक राशिफल 2025, बिजनेसमैन की रहेगी चांदी

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saptahik Rashifal 26 July to 1 August 2026: तुला वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए क्यों खास है यह सप्ताह? जानें मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal: 26 जुलाई से 1 अगस्त तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? जानें करियर, बिजनेस और लव लाइफ का हाल, जानें मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर भी क्या 12 राशियों पर पड़ेगा असर? यहां जानें
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर भी क्या 12 राशियों पर पड़ेगा असर? यहां जानें
Taapsee Pannu Birthday: 1 अगस्त को जन्मीं तापसी पन्नू, क्या जन्मांक 1 ने दिलाई सफलता और स्टारडम?
Taapsee Pannu Birthday: 1 अगस्त को जन्मीं तापसी पन्नू, क्या जन्मांक 1 ने दिलाई सफलता और स्टारडम?
August Eclipse 2026: अगस्त में लगेंगे 2 ग्रहण, लेकिन क्या रक्षाबंधन और श्रावण अमावस्या पर पड़ेगा असर?
August Eclipse 2026: अगस्त में लगेंगे 2 ग्रहण, लेकिन क्या रक्षाबंधन और श्रावण अमावस्या पर पड़ेगा असर?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget