एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope August 2024: वृषभ वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी उथल-पुथल. पढ़ें अगस्त मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope August 2024: वृषभ (Vrishabh) के लिए अगस्त माह बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से वृषभ का मासिक राशिफल.

Vrishabh Rashifal August 2024: वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना सामान्यत: अच्छा ही रहेगा. लेकिन ग्रहों की स्थिति प्रेम, वैवाहिक और शिक्षा क्षेत्र में कुछ परेशानी आ रह सकती है. धन का खर्च अधिक होगा और इससे आर्थिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल रहेगी.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृषभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त (August 2024) का महीना.

वृषभ राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Taurus August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे बिजनेस को लेकर पूंजी निवेश करना पड़ेगा और कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे. लेकिन यह आपके बिजनेस की बढ़ोतरी और बेहतरी के लिए ही होंगे इसलिए आवश्यक रूप से आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है.

16 अगस्त से सूर्य चतुर्थ भाव सिंह राशि में रहेंगे जिससे सरकारी क्षेत्र से भी बिजनेस में अच्छा काम मिल सकता है. 15 अगस्त तक द्वितीय भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो अगस्त मंथ आपके लिए उथल-पुथल से भरा रहने वाला है. इस महीने आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा.

25 अगस्त तक मंगल-गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनस में किए गए आपके प्रयास लगातार जारी रहेंगे और आपके पास धन आने लगेगा. महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक आपकी राशि में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. दैनिक आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है कि इस प्रकार आपके प्रयासों से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): दशम भाव में शनि शश योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे. 15 अगस्त तक सूर्य का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत करते हुए भी कुछ विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी रखनी अपेक्षित होगी.

महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक आपकी राशि में मंगल-गुरु परिजात योग बनाएंगे जिससे आपकी वर्किंग और मैनेजिरीयल स्किल्स आपको एक अच्छा टीम लीडर बना सकती है.

16 अगस्त से सूर्य की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से अपने काम को और बढ़िया करने और डेडिकेटेड रहने से आपके प्रमोशन के चांसेज बढ़ सकेंगे. वर्कप्लेस पर आप दूसरों से अपेक्षा करने कि बजाय अपने काम को खुद करना और बेहतर करना ही सही समझेंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): दाम्पत्य जीवन में महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग बनने से आप एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे. इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी.

गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से होने से बीच-बीच में आपकी परीक्षा लेते रहेंगे फिर भी आपका रिश्ता सहज भाव से चलता रहेगा. 16 अगस्त को सूर्य चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे यह समय आपके प्रियतम के लिए बहुत अनुकूल रहेगा.

यदि वे किसी बड़ी नौकरी की तलाश में हैं या कोई सरकारी सेवा के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ रहे हैं तो बड़ी सफलता मिल सकती है. 26 अगस्त से मंगल का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे अहम का टकराव भी संभव है. लेकिन आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं, इसलिए प्रेम पूर्वक व्यवहार करें और अपने प्रियतम को बराबर सम्मान दें.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से स्टूडेंट्स अपने परीक्षा में उम्मीद से बेहतर करेंगे. महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक आपकी राशि में मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा, जिससे कॉम्पिटिटिव और कॉमन एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी.

24 अगस्त से पंचम भाव में शुक्र-केतु की युति रहेगी जिससे कुछ लोगों की पढ़ाई के लिहाज से मंथ आपके लिए कुछ जोखिम भरा होगा. इसलिए आप पूरी जांच परख करते रहें और करवाते रहें.

26 अगस्त से मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से जिससे मीडिया, मेडिकल, मार्केटिंग, फोर्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एजुकेशन स्ट्रीम स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए ये महीना लक्ष्य की ओर ले जाने वाला मंथ साबित होगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): महीने की शुरुआत से 21 अगस्त तक चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे. लेकिन 25 अगस्त तक मंगल का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष होने के कारण बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

गुरु का अष्टम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे ट्रेवलिंग करते समय सेहत को लेकर सतर्क रहें. 24 अगस्त से शुक्र का षष्ठ भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे आपको स्वयं के प्रति लापरवाह बनाएगा. आपका लापरवाही भरा यह रवैया जीवन में आपके स्वास्थ्य कष्टों का बड़ा कारण बन सकता है.

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर- घर के मुख्य द्वार पर केले के पत्ते बांधें और लक्ष्मी जी की पूजा करें. ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- भगवान शिव जी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें और उसके बाद राखी अर्पित करें. भाई को सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें.

ये भी पढ़ें: August Vrat Tyohar 2024: अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरियाली तीज कब ? इस माह के व्रत-त्योहार जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?
रामलीला मैदान से शंखनाद: राहुल का सियासी कद बढ़ेगा या बढ़ेंगी मुश्किलें?
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget