एक्सप्लोरर

Aaj ka Vrishabh Rashifal 19 April:वृषभ राशि के जातकों के लिए व्यापार में शानदार लाभ,पढ़ें राशिफल

Taurus  Horoscope 19 April 2025: वृषभ राशि वालों के लिए 19 अप्रैल 2025, शनिवार का दिन विशेष है. ग्रहों की चाल का आपके जीवन क्या असर होगा,जानें आज का वृषभ राशिफल.

Taurus  Horoscope 19 April 2025:  वृषभ राशिफल 19 अप्रैल,शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शुक्र को धन, संपत्ति, यश, और लग्ज़री का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी वृषभ राशि क्या कहती है.

वृषभ राशि हेल्थ राशिफल (Taurus Health Horoscope)-

स्वास्थ्य के मामले में दिन मध्यम रहेगा.हालाँकि ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना होगा.जंक फूड और तली-भुनी चीज़ों से बचें. पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन करना उत्तम रहेगा.मानसिक रूप से आप सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे और यह आपकी शारीरिक स्थिति को भी बेहतर बनाएगा.यदि समय मिले तो योग या हल्की कसरत जरूर करें.दूसरों की मदद करने का भाव भी आपको मानसिक संतोष देगा. 

वृषभ राशि फैमली राशिफल (Taurus Family Horoscope)-

पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन संतुलित और सुखद रहेगा.घर के सभी सदस्य आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे और किसी पारिवारिक कार्य में आपकी सक्रिय भूमिका की सराहना होगी.यदि घर में किसी सदस्य के विवाह या किसी विशेष आयोजन को लेकर बातचीत चल रही है, तो उसमें आज सकारात्मक निर्णय आ सकता है.बुजुर्गों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा.बच्चों से जुड़ी कोई खुशी आपको मिल सकती है, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय रहेगा. 

वृषभ राशि लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)-

आज का दिन प्रेम के मामलों में आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा. यदि आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो समय उत्तम है.आपके द्वारा प्रकट की गई भावनाओं को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है.  विवाहित लोगों के बीच संवाद बढ़ेगा और आपसी समझ भी गहरी होगी.जो लोग अपने रिश्ते में कुछ उलझन महसूस कर रहे थे,उन्हें आज समाधान के संकेत मिल सकते हैं.दिन का उत्तरार्ध रोमांटिक और प्रेमभरे पलों से भरपूर रहेगा. 

वृषभ राशि जॉब राशिफल (Taurus Job Horoscope)-

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्साहजनक रहेगा.आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ और मेहनत से कोई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर सकते हैं.विदेश से जुड़े किसी कार्य या नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है.वरिष्ठों की सलाह और मार्गदर्शन से आपके कामों में गति आएगी.अगर आप किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है.

वृषभ राशि व्यापार राशिफल (Taurus Business Horoscope)-

व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, खासकर जो विदेश व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े हैं.निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है, लेकिन निवेश करने से पहले योजना और नीति को अच्छी तरह समझ लें.किसी पुराने साथी से व्यापारिक लाभ हो सकता है.हालांकि, कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, सावधानी बरतें.

Taurus Monthly Horoscope April 2025: वृषभ अप्रैल मासिक राशिफल, आमदनी को लेकर नहीं होगी बड़ी समस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 19 July 2026: वृश्चिक राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
वृश्चिक राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: कल बदलेगी चंद्रमा की चाल, कन्या और धनु राशि वालों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! पढ़ें मेष से मीन तक का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: कल बदलेगी चंद्रमा की चाल, कन्या और धनु राशि वालों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! पढ़ें मेष से मीन तक का भाग्यफल

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget