एक्सप्लोरर

Sutak Kaal: क्या है सूतक काल? किस ग्रहण पर कितने घंटे है मान्य, जानिए परंपरा और पाबंदियां

Sutak Kaal: जब कभी सूर्य या चंद्र ग्रहण लगने का जिक्र आता है तो सूतक काल की बात जरूर आती है. इसमें शुभ कार्यों समेत पूजा की पाबंदी होती हैं, आइए जानते हैं सूतक काल से सबंधित जरूरी जानकारियां.

Sutak Kaal: सूर्य हो या चंद्र ग्रहण दोनों ही परिस्थितियों में ग्रहण के पहले की समय अवधि अशुभ मानी गई है, इसे ही सूतक कहा जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक काम नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि इस सूतक काल के दौरान शुभ काम शुरू करने पर अशुभ फल मिल सकता है. इसी कारण कई ज्योतिषशास्त्रों में सूतक काल से बचने के लिए प्रभावी नियम बताए गए हैं. ग्रहण के दौरान परिवार के साथ इनका पालन कर ग्रहण का अशुभ प्रभाव खत्म किया जा सकता है. 

कैसे होती है सूतक की गणना?
ज्योतिष के अनुसार सूतक काल की गणना के लिए पहले सूर्य या चंद्र ग्रहण की तिथि के साथ समय का सटीक ज्ञान होना बेहद जरूरी है क्योंकि जब सूर्य ग्रहण के सूतक काल की गणना करते हैं तो ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले से उसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद सूतक काल पूरा होता है. ठीक इसी तरह चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से ठीक नौ घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण खत्म होने के साथ स्वत: समाप्त हो जाता है.

क्या करें क्या नहीं?
1. ग्रहण के सूतक काल के दौरान कम से कम बोलें. भगवान की भक्ति में मन लगाएं.
2. भगवान का ध्यान कर पूजा करें, ग्रहण से मन में भटकाव से गुस्सा आ सकता है.
3. सूतक काल के दौरान ग्रहण संबंधित ग्रह की शांति पाठ करें और मंत्रों का जप करें.
4. सूतक काल के समय जितना मुमकिन हो योग और ध्यान करें. ऐसा करने से मानसिक शक्ति का विकास होगा.
5. सूतक काल में खाना न बनाएं, अगर बन चुका है तो तुलसी के पत्ते डालकर रख दें.
6. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्र मंत्रों का जप और सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य मंत्रों का सपरिवार स्पष्ट उच्चारण पूर्वक जप लाभ देगा.
7. ग्रहण के समय होने वाली पूजा में मिट्टी के दीये इस्तेमाल करें. सूतक पूरा होने पर घर साफ कर दोबारा स्नान और पूजा पाठ करें.
8. ग्रहण खत्म होने के बाद घर और पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें शुद्ध करें.
9. सूतक काल में गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए. ग्रहण की छाया गर्भ में पल रहे शिशु पर न पड़े.
10. शास्त्रों के अनुसार सूतक काल में दांत साफ करना या बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए. साथ ही बीमार नहीं हैं तो सोने से बचें.
11. सूतक काल में पवित्र मूर्ति को छूना अशुभ माना गया है. काम या क्रोध जैसे नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें.
12. कुछ जगहों पर सूतक के दौरान मल, मूत्र और शौच भी वर्जित बताए गए हैं. चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल करना भी मना है.

इस दशा में नहीं लगता है सूतक
चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है. सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती तो चंद्रमा पर प्रकाश बंद हो जाता है. चंद्र ग्रहण तीन होते हैं. पूर्ण चंद्र ग्रहण, इसमें सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी ठीक सामने आ जाती है और पृथ्वी के आगे चंद्रमा आ जाता है. पृथ्वी सूर्य को ढक लेती है, जिस चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है. दूसरी स्थिति में जब पृथ्वी चंद्रमा को आंशिक ढकती है तो आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं. जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए पैनंब्रा से गुजरता है तब चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश कटा पहुंचता है. अब चंद्रमा की सतह धुंधली दिखेगी, इसे उपछाया या पेनुम्ब्रा चंद्र ग्रहण कहा गया है. चूंकि इसे ग्रहण नहीं कहा जाता है, इसलिए इसका सूतक काल मान्य भी नहीं होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें
'चंद्र ग्रहण' से 'सूर्य ग्रहण' तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन लक्ष्मीजी की कृपा पाने का विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget