एक्सप्लोरर

Suraya Grahan 2023: इस साल भारत में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे? जानें सभी का दिन और समय

Solar Eclipses List 2023: सूर्य ग्रहण के दौरान जब सूर्य ग्रसित होता है तो इसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. जानते हैं कि साल 2023 में भारत में कुल कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे.

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण को ना सिर्फ ज्योतिषीय और खगोलीय बल्कि धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. जब कभी भी सूर्य ग्रहण की घटना घटित होती है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव पर पड़ता है इस समय खंड में पृथ्वी पर ऐसा समय भी होता है जब प्रकृति एक अलग रूप में ही दिखाई देती है. सूर्य ग्रहण देखने में बहुत ही सुंदर लगता है लेकिन इसे नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक हो सकता है. धार्मिक रूप से सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता है क्योंकि इस समय सूर्य के ऊपर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है और सूरज ग्रसित हो जाता है. 

सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है. यह आत्मा, जगत की इच्छा शक्ति, उपलब्धियों, आशाओं और पिता का प्रतिनिधित्व करता है. सूर्य ग्रहण के दौरान जब सूर्य ग्रसित होता है तो इसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. साल 2023 में भारत में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. आइए जानते हैं इनका समय और देश-दुनिया पर इसके प्रभाव के बारे में.

साल का पहला सूर्य ग्रहण 

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहेगी. यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगेगा. यह एक कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा. इसमें  सूर्य का एक रिंग यानी कि अंगूठी की तरह दिखाई देता है. इसे वलयाकार सूर्यग्रहण भी कहा जाता है. यह स्थिति बहुत कम समय के लिए होती है. साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को शनिवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण  कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा. यह ग्रहण रात में 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा. यह ग्रहण भी भारत में दृश्य मान नहीं होगा इसलिए भारत में सूर्य ग्रहण का कोई भी धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा.

ये भी पढ़ें

घर में जरूर लगाएं ये 3 खुशबूदार फूल, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget