एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में जरूर लगाएं ये 3 खुशबूदार फूल, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे खुशबूदार फूल हैं जिन्हें हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए. इन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. जानते हैं इसके बारे में.

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में कोई ना कोई ऊर्जा होती है. यहां तक की घर में रखे पेड़-पौधों का भी खास महत्व होता है. वास्तु में कुछ पौधों को बहुत शुभ माना गया है तो वहीं कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी हैं जो वास्तु में बहुत अशुभ माने गाए हैं. आज हम जानेंगे कि वास्तु शास्त्र में किन पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया है. वास्तु के अनुसार तीन ऐसे खुशबूदार फूल हैं जिन्हें हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए. इन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

गुलाब का फूल

गुलाब के फूल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है.  वास्तु के अनुसार घर में गुलाब का फूल लगाने से बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं. इस फूल को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहती है. गुलाब का फूल घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है. गुलाब का फूल वैभव लक्ष्मी को अति प्रिय है. इसे लगाने से घर में आर्थिक समस्याएं नहीं होती हैं. माना जाता है कि घर में गुलाब का फूल लगाने से फालतू खर्चों पर काबू पाया जा सकता है. 

गुड़हल का फूल

वास्तु शास्त्र में घर में लाल गुड़हल का फूल लगाना बहुत शुभ माना गया है. इस लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह फूल माता काली, मां दुर्गा और भगवान गणेश को बहुत प्रिय है. हनुमानजी को भी गुड़हल का फूल प्रिय होता है. इनकी पूजा पाठ में गुड़हल का फूल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है. इससे ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं. गुड़हल का फूल हमेशा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए.

कमल का फूल

कमल का फूल दिखने में बहुत सुंदर होता है. इस फूल का ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी है. माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही कमल का फूल धारण करते हैं. मां सरस्वती और ब्रह्मा जी का आसन भी कमल का फूल ही है. इसे घर में लगाने से उत्तम परिणाम मिलते हैं. कमल के फूल का पौधा घर में लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है. माना जाता है कि हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी की चरणों में कमल का फूल अर्पित करने से धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती है.

ये भी पढ़ें

इस हफ्ते इन 4 मूलांक वालों को मिलेगी अच्छी खबर, होगी तरक्की, मिलेगा धन लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Money Plant : घर में मनी प्लांट रखने वाले एक बार जरूर पढ़ें, गलत दिशा में रखा पौधा नहीं माना जाता शुभ
Money Plant : घर में मनी प्लांट रखने वाले एक बार जरूर पढ़ें, गलत दिशा में रखा पौधा नहीं माना जाता शुभ
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
Kitchen Vastu: रसोई में कौन-सा सामान आर्थिक संकट का कारण माना जाता है? जानें वास्तु नियम
Kitchen Vastu: रसोई में कौन-सा सामान आर्थिक संकट का कारण माना जाता है? जानें वास्तु नियम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget