एक्सप्लोरर

Surya Dev: रविवार को इन विधि से करें सूर्य पूजा, बढ़ेगी आयु, शत्रु भी होंगे पराजित

Surya Dev Pooja: सूर्य देव को तेज और ज्ञान का देवता कहते हैं. इनकी पूजा करने से व्यक्ति को आयु, यश, बल सब कुछ हासिल होता है. आइए जानते हैं सूर्य देव पूजन विधि.

Surya Dev Pooja: नवग्रहों के अधिपति और समस्त ब्रह्मांड के प्रकाशित करने वाले सूर्य देवता पूरे संसार के कर्ताधर्ता माने जाते हैं. सूरज के दर्शन के बिना किसी भी दिन की शुरुआत नहीं होती. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है. भगवान सूर्य का दिन होने के कारण रविवार को भगवान सूर्य का उपासना बेहद ही पुण्यकारक माना जाता है. सूर्यदेव को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है. हिरण्यगर्भ यानी जिसके गर्भ में ही सुनहरे रंग की आभा है.

रविवार के दिन विधिवत पूजा करके सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा बनती है और भक्तों को आयु, तेज, निरोगी काया और विपत्ति से मुक्ति मिलती है. उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाना प्रगति का सूचक माना जाता है. इसीलिए सुबह-सुबह स्नान करके उगते सूर्य को देखना चाहिए. इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

आइए जानते हैं सूर्य देवता पूजन विधि

1. सुबह उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद तांबे या पीतल के लोटे में जल लेकर लाल रोली, लाल फूल मिला कर ॐ घृणि सूर्याय नम: का जाप करते हुए सूर्य देवता को जल चढ़ाएं. 

2. साथ में एक दीपक जलाकर सूर्य देवता के का ध्यान करें. 

3. ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हुए सूर्य को प्रणाम करें. लोटे से सूर्य देवता को जल चढ़ाएं.

4. अर्घ्य देते समय नजरें लोटे के जल की धारा की ओर रखें. जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिम्ब एक बिन्दु के रूप में जल की धारा में दिखाई देगा. 

5. सूर्य को अर्घ्य समर्पित करते समय दोनों भुजाओं को इतना ऊपर उठाएं कि जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई दे. सूर्य देव की आरती करें.सात प्रदक्षिणा करें व हाथ जोड़कर प्रणाम करें.

6. सुबह सवेरे उगते हुए सूर्य को प्रणाम करने  और दर्शन करने से हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.हमारी दिनचर्या नियमित बनती है.कारोबार में सफलता प्राप्त होती है. इसके लिए प्रातः काल उठकर सूर्यदेव को नमन करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - Janmashtami 2023: विशेष योग में इस बार मनेगी जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget