एक्सप्लोरर

Sun Transit: सूर्यनारायण को अर्घ्य देने से सिंह राशि वालों को मिलेगा क्षणिक क्रोध से छुटकारा, समर्पण की भावना दिला सकती है सफलता

Sun Transit: सूर्य 13 फरवरी को कुंभ में पधारेंगे और 14 मार्च तक रहेंगे. जानिए सिंह वालों को क्या मिलेगा लाभ.

Sun Transit: सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का परिवर्तन दूसरों के साथ तालमेल कुछ बिगाड़ सकता है, ऐसे में सामने वाले व्यक्ति को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए. अन्य स्थितियों की बात करें तो आने वाले 29 से 30 दिन बहुत धैर्य के साथ निकालने हैं. खुद को जितना सकारात्मक रखेंगे, उतनी ही ऊर्जा के साथ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकेंगे. सामाजिक तौर पर मान सम्मान के साथ आर्थिक स्थिति में भी अच्छा परिवर्तन होता दिख रहा है. कला और संगीत में रुचि लेंगे. नए संपर्कों का लाभ उठाना होगा.

जिन लोगों को क्षणिक क्रोध आता है वह खासकर इस एक माह सूर्यनारायण को अर्घ्य अवश्य दें. समय निकालकर पसंदीदा कारणों को भी वरीयता दें, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे. दूसरों पर समर्पण की भावना कार्यों के लिए अच्छा रिजल्ट दिला सकती है, यदि आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है तो मित्र या वरीष्ठ के सानिध्य में रहें. आप और आपके पार्टनर एक दूसरे की बातों को भली भांति समझने में सफल होंगे. 

  • सूर्य का ट्रांजिट टीमवर्क में काम करने वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. हो सकता है इस समय क्षणिक क्रोध दूसरों को परेशान कर दें लेकिन टीम के साथ कदम से कदम मिलाने से शिकायतें जल्द ही दूर हो जाएगी. ऑफिस व व्यापार के आवश्यक कार्यों से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, इस दौरान यात्रा कष्टकारी न हो इसके लिए व्यवस्था पहले से ही करके जाएं. उन्मुक्त होकर करियर के लिए परिश्रम में जुट जाएं. ऑफिस में प्रेजेंटेशन देना पड़ सकता है, इसलिए तैयारी को मजबूत रखें. कार्य को लेकर आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा, लेकिन गलतियां कम से कम हो इस बात पर भी पैनी निगाह रखें. षड्यंत्र से बच कर रहना चाहिए. व्यापारी वर्ग उधार लेन-देन से बचें, तो वहीं दिन के अंत तक बड़े सौदे हाथ लगेंगे. सोने-चांदी के कारोबारियों को मुनाफा कमाने के लिए ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए, उन्हें कुछ डिस्काउंट देकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. वर्तमान में संपर्क के माध्यम से उपभोक्ताओं की अच्छी संख्या जोड़ने में मदद मिलेगी. आर्थिक आयामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
  • स्वास्थ्य को लेकर भी ध्यान रखना होगा पेट में निचले हिस्से में कोई समस्या हो सकती है यदि ऐसी कोई दिक्कत चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क करने में बिल्कुल लापरवाही न बरतें. जिनको स्टोन की समस्या है वह नियमित तौर पर दवाइयों का सेवन करते हैं नहीं तो फरवरी के आखिरी सप्ताह में परेशानियों खड़ी हो सकती है. जो लोग बीमार चल रहे हैं उन्हें जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए. आराम मिलना प्रारंभ हो जाएगा. इस दौरान लिवर फैटी स्टेज की ओर बढ़ सकता है ऐसे में मरीजों को सतर्क रहना है, और खानपान पर कंट्रोल करना है. बिगड़ी दिनचर्या से तबीयत खराब होने की आशंका है. हृदय रोगी सचेत रहें, जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ है, वह वर्तमान समय में इंफेक्शन से खुद को बचाकर रखें.  
  • -जिन लोगों के दांपत्य जीवन में अक्सर तनाव रहता है या छोटी-छोटी बात को लेकर नोकझोंक होती रहती है तो इस दौरान बहुत सचेत रहें. लोगों से मित्रवत व्यवहार करते हुए व्यतीत करने होंगे. परिवार के प्रति समर्पण भावना अधिक रहेगी. पितरों को नियमित जल दें. संतान को करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना नजर आ रही है. यदि वाहन लेने की योजना बना रहे तो इस फरवरी ही खरीद लेनी चाहिए. घर के अटके कार्य भी 25 तारीख के बाद से बनते नजर आएंगे. पिता को स्वास्थ्य संबंधित मामलों में अलर्ट रहने की सलाह दें. बड़े भाई-बहन के सानिध्य में रहने का मौका प्राप्त होगा, उनके दिए मार्गदर्शन को फॉलो अप करें. 

सुंदर त्वचा के लिए बुध की कृपा जरूरी, कलाकारों का सम्मान करने से प्रसन्न होते हैं बुध


पतली उंगली वाले लोग होते हैं बुद्धिमान. कौन सी उंगली लंबी होने से व्यक्ति होता है मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget