एक्सप्लोरर

Singh Sankranti 2022: घी संक्रांति कब? इस दिन घी का सेवन क्यों होता है जरूरी

Singh Sankranti 2022: सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इनके सिंह राशि में प्रवेश को सूर्य सिंह संक्रांति कहते हैं. इस दिन घी का सेवन आवश्यक होता है.

Singh Sankranti 2022, Ghee Sankranti: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्य देव (Suryadev) हर माह राशि परिवर्तन करते हैं. जब सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) होता है तो उसे संक्रांति (Sankranti 2022) कहते हैं. जिस राशि में सूर्य प्रवेश करते है तो उसे उसी राशि के नाम की संक्रांति कहते हैं. सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. तब यह सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2022) होगी.

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव 17 अगस्त 2022 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, लोगों को सिंह संक्रांति (Singh Sankranti 2022) के दिन घी का सेवन जरूर करना चाहिए. संक्रांति के दिन गंगा नदी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने का विधान है. स्नान के बाद दान-पुण्य करने की भी परंपरा है. इस दिन भगवान विष्णु और सूर्यदेव के साथ-साथ भगवान नरसिंह की भी पूजा की जाती है.

घी संक्रांति कब?

भादो मास अर्थात भाद्रपाद महीने में सूर्यदेव सिंह राशि में परिवर्तन करते है तो इसे सूर्य सिंह संक्रांति कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस संक्रांति को घी का सेवन किया जाता है. इस लिए इसे घी संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. घी संक्रांति 17 अगस्त 2022 को है.

सिंह संक्रांति के दिन घी का सेवन क्यों है जरूरी?

आयुर्वेद के मुताबिक, गाय का शुद्ध घी अर्थात देसी गाय का घी ऊर्जा, स्मरण शक्ति, बलवीर्य और ओज को बढाता है. गो घृत वसा वर्धक होता है. यह वात, पित्त और बुखार आदि का नाश करता है. धार्मिक ग्रंथों में भी घी संक्रांति के दिन घी के सेवन का विशेष महत्त्व बतलाया गया है. कहा गया है कि सिंह संक्रांति के दिन यदि गाय के घी का सेवन किया जाये तो उत्तम सेहत प्राप्त होती है. मान्यता है कि इस दिन घी का सेवन करने से ऊर्जा, तेज और बुद्धि में वृद्धि होती है.

धार्मिक मान्यता है कि सूर्य संक्रांति के दिन घी खाने से राहु और केतु के कुप्रभाव से बचा जा सकता है. जो लोग सिंह संक्रांति के दिन घी का सेवन नहीं करते हैं वे अगले जन्म में घोंघे के रूप में जन्म लेते हैं. घोंघा बहुत धीरे-धीरे चलने के कारण इसे आलस्य का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस दिन घी का सेवन अति लाभदायक और शुभकारी होता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget