एक्सप्लोरर

Shukra Vakri 2023: शुक्र की वक्री अवस्था किनके लिए शुभ और किनके लिए अशुभ? जानें उपाय

Shukra Vakri Effects: कोई भी ग्रह जब अपनी सामान्य दिशा की बजाए उल्टी दिशा यानि विपरीत दिशा में चलना शुरू कर देता है तो ऐसे ग्रह की इस गति को वक्री कहा जाता है. शुक्र इस समय वक्री अवस्था में है.

Shukra Vakri 2023 Effects: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, समृद्धि और वैभव का कारक माना जाता है. 23 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में वक्री हो गए हैं. शुक्र की वक्री अवस्था 4 सितंबर तक रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी हो तो जीवन में कई सुख-सुविधाएं मिलती हैं. वहीं शुक्र की कमजोर स्थिति जीवन को खराब कर सकती है. 

शुक्र देव 43 दिनों तक वक्री स्थिति में रहेंगे. शुक्र जब वक्री स्थिति में आते हैं, तो जातक को मिले-जुले परिणाम देते हैं. इसकी वजह से भौतिक सुखों में कमी आ सकती है, प्रेम संबंधों और रिश्तों में तनाव पैदा होता है. जानते हैं कि शुक्र की वक्री अवस्था किन लोगों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहने वाली है.

इन राशियों को रहना होगा संभलकर

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सिंह राशि में शुक्र की चाल बदलने से कर्क, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को नुकसान हो सकता है. इन राशियों के लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा. शुक्र के कारण इनके कामकाज में बदलाव हो सकता है. सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है. 

अपोजिट जेंडर वालों से तनाव बढ़ सकता है. विवाद होने की भी आशंका है. सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है. दौड़-भाग भी बनी रहेगी. लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा. अनचाहे खर्चे भी होने के योग बन रहे हैं. कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए.

इन 6 राशियों के लिए अच्छा समय

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र के राशि बदलने से मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है. प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है. जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है. सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा. 

इन राशियों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं. अपोजिट जेंडर वालों के साथ समय बीतेगा. उनसे मदद मिल सकती है. कई मामलों में फायदे वाला समय रहेगा.

शुक्र के उपाय
 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र की अशुभ स्थिति में मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें. शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं. चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें. श्री सूक्त का पाठ करें. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें.

ये भी पढ़ें

अगस्त में किन लोगों को होगा लाभ, किन्हें नुकसान? जानें मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget