एक्सप्लोरर

Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी पर क्यों करना चाहिए अन्नदान? जानें ये पौराणिक कथा

Shattila Ekadashi Story: षटतिला एकादशी के दिन तिल से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन अन्नदान करना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं षटतिला एकादशी के दिन अन्नदान क्यों किया जाता है.

Shattila Ekadashi Vrat: षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी को किया जाएगा. इस दिन तिल से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व होता है.

षटतिला एकादशी के दिन तिल का विशेष महत्व होता है. इस दिन 6 तरह से तिलों का उपयोग किया जाता है. इसमें तिल से स्नान, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल से तर्पण, तिल का भोजन और तिलों का दान किया जाता है. इस दिन तिल का 6 तरीके से उपयोग किए जाने पर ही इसे षटतिला एकादशी व्रत कहा जाता है. इस दिन अन्नदान करना भी बहुत शुभ होता है. आइए जानते हैं षटतिला एकादशी के दिन अन्नदान क्यों किया जाता है और इसके पीछे की पौराणिक मान्यता क्या है.

षटतिला एकादशी की पौराणिक कथा

धार्मिक मान्यता के अनुसार एक बार नारद मुनि भगवान विष्णु के धाम बैकुण्ठ पहुंचे और उनसे षटतिला एकादशी व्रत के महत्व के बारे में पूछा. भगवान विष्णु ने बताया कि, प्राचीन काल में पृथ्वी पर एक ब्राह्मण की पत्नी रहती थी. उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी. वह मेरी बड़ी भक्त थी और पूरी श्रद्धा भाव से मेरी पूजा करती थी.

एक बार उसने एक महीने तक व्रत रखकर मेरी उपासना की. वो महिला व्रतो पूरी श्रद्धाभाव से रखती थी लेकिन कभी भी ब्राह्मण एवं देवताओं को अन्न दान नहीं करती थी. एक दिन मैं स्वयं उसके पास भिक्षा मांगने गया लेकिन उसने मेरे हाथों पर एक मिट्टी का पिण्ड रख दिया. मैं वह पिण्ड लेकर अपने धाम लौट आया. कुछ समय बाद महिला की मृत्यु हो गई और वह मेरे लोक में आ गई. 

परलोक पहुंचने के बाद महिला को वहां एक कुटिया और आम का पेड़ मिला. खाली कुटिया को देखकर वह घबरा गई और विष्णु भगवान को बोली कि, मैं तो धर्मपरायण हूं और आपकी इतनी बड़ी भक्त हूं फिर भी मुझे खाली कुटिया क्यों मिली?

तब भगवान ने उसे बताया कि अन्नदान नहीं करने और उन्हें मिट्टी का पिण्ड देने से ऐसा हुआ है. उन्होंने महिला को बताया कि जब देव कन्याएं आपसे मिलने आएं तब आप अपना द्वार तभी खोलना जब तक वे आपको षटतिला एकादशी के व्रत का विधान न बताएं.

विधवा महिला ने ऐसा ही किया और जिन विधियों को देवकन्या ने कहा था उस विधि से षटतिला एकादशी का व्रत किया. व्रत के प्रभाव से उसकी कुटिया अन्न धन से भर गई. विष्णु भगवान ने कहा इसलिए हे नारद इस बात को सत्य मानों कि, जो व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है और तिल और अन्नदान करता है उसे मुक्ति और वैभव की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें

मकर संक्रांति से पहले इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 6 July 2026: मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 6 जुलाई 2026 मिथुन और वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मीन वाले भूलकर भी न करें ये गलती! पढ़ें सोमवार का राशिफल
Weekly Love Horoscope: साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026, शुक्र-मंगल की चाल से इस हफ्ते इन राशियों का टूटेगा भरोसा, पार्टनर पर शक करना पड़ेगा भारी!
Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!
7 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री होंगे बुध; जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 5 to 11 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का राशिफल

वीडियोज

India's Got Latent में Samay Raina की Punchline पर हंसी नहीं रुकी
Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों को किया था डेट
दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget