एक्सप्लोरर

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में भोजपत्र का ये उपाय, बदल सकता है किस्मत, स्टूडेंटस अनार की कलम से लिखें ये मंत्र

Durga Puja 2023: इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से इस नवरात्रि में आपको पूजा करना चाहिए है, विद्यार्थी से लेकर गृहस्थ या आपके बिजनेस ग्रोथ में फायदा मिलेगा और कैसे करें मां की पूजा अर्चना.

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में मां दुर्गा की साधना और स्तुति के नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि इस बार 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक है. नवरात्र में दुर्गासप्तशती अथवा रामचरित मानस, रामायणादि ग्रंथो के सावधानी पूर्वक अनुशासनबद्ध पाठ उपासना द्वारा शारीरिक बीमारियां, मानसिक व्याधियां, झूठ, दंभ, कपट आदि का विनाश किया जा सकता है. इसी के साथ भोजपत्र का उपाय भी बेहद असरकारक है. इससे धन, शिक्षा, व्यापार में वृद्धि के अलावा बुरी नजर और पति-पत्नी में मतभेद को भी मां के आशीर्वाद से दूर किया जा सकता है. लेकिन भोजपत्र के उपाय कैसे किए जाते हैं, आइए जानते हैं-

नवरात्रि के नौ दिनों में विद्यार्थियों को माता सरस्वती की आराधना अवश्य करनी चाहिए. कई ऐसे स्टूडेंटस होते है, जो मेहनत तो बहुत करते है लेकिन जैसे ही एग्जामिनेशन हॉल में पहुंचते हैं, सब भूल जाते हैं या परीक्षा देते समय कोई-न-कोई व्यवधान आते है या फिर उच्च शिक्षा के लिये किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा है, तो नवरात्रि की 21 अक्टूबर को सप्तमी तिथि के दिन भोजपत्र पर अनार की कलम से केसर की स्याही बनाकर यह मंत्र लिखें-

"ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं सरस्वत्यै नमः .. "

यह काम करने से मिलेगा फायदा

मंत्र लिखने के पश्चात् इस मंत्र की 1 माला का जाप करें और फिर इस यंत्र को स्कूल बैग में या अपनी स्टड़ी टेबल पर रखें. इस यंत्र के प्रभाव से आपकी ज्ञान और बुद्धि में विकास होगी और मेहनत रंग लाएगी. धन वृद्धि के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक मातारानी के ऊँ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महा मातंगी प्रचिती दायिनी, लक्ष्मी दायिनी नमो नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करके. भोजपत्र पर केसर की स्याही से दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम लिखें. फिर उन नामों का उच्चारण करते हुए आहुति दें . हवन के बाद भोजपत्र चांदी में जड़वाकर तिजोरी में रख दें .

बिजनेस ग्रोथ के लिए यह करें कम

Business Growth के लिए - नवरात्र में भोजपत्र पर केसर से 'श्रीं' का चिह्न बनाकर रोजाना "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः " मंत्र का 1 माला जाप कर पूजा करें और नवमी के दिन इस भोजपत्र को अपने धन के स्थान में रख लें. व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी. बुरी नजर से रक्षा के लिए - नवरात्रि में इस यंत्र को रक्त चंदन से भोजपत्र पर लिखकर तथा धूप दीप नैवेद्य आदि से पूजन कर ताम्बे की चौकी में भर कर बच्चे के गले में बांधने से नजर दूर हो जाती है.


Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में भोजपत्र का ये उपाय, बदल सकता है किस्मत, स्टूडेंटस अनार की कलम से लिखें ये मंत्र

गृहस्थ में समस्या है तो मिलेगा फायदा
यदि घर में पति-पत्नी में मतभेद हो या गृहस्थ में कोई समस्या हो तो इस महत्वपूर्ण प्रयोग को नवरात्रि में सोमवार के दिन सूर्योदय के समय पूजन कक्ष में अपने सामने बाजोट पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर भोजपत्र रखें और उस पर अनार की कलम से केसर की स्याही बनाकर इस यंत्र को बनाएं.

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में भोजपत्र का ये उपाय, बदल सकता है किस्मत, स्टूडेंटस अनार की कलम से लिखें ये मंत्र

इसके बाद उसके सामने हाथ जोड़कर अपनी समस्या रखें, जिस समस्या की वजह से उसका गृहस्थ जीवन डांवाडोल हो या जिस परेशानी से मुक्ति नहीं मिल रही हो. इसके बाद उस कागज को उसी बिछे हुए कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रख दें और उसे वहां तब तक रहने दें, जब तक कि उस समस्या का निदान न हो जाए.

नवरात्रि में पंडित सुरेश श्रीमाली ने कुछ विशेष बातें भी बताईं हैं, आप भी इन बातों को जानना चाहते हैं तो इस वीडियो के देखें-

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023 Live: शारदीय नवरात्रि पर आज इस मुहूर्त में करें घटस्थापना, जानें विधि, सामग्री सहित संपूर्ण जानकारी

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 24 July 2026: मीन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि और भद्र योग से मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा सोशल नेटवर्क
Meen Rashifal 24 July 2026: मीन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि और भद्र योग से मिलेगी तरक्की, बढ़ेगा सोशल नेटवर्क
Kumbh Rashifal 24 July 2026: कुंभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा बंपर लाभ, दूर होंगी बिजनेस की सभी बाधाएं
Kumbh Rashifal 24 July 2026: कुंभ राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा बंपर लाभ, दूर होंगी बिजनेस की सभी बाधाएं
Makar Rashifal 24 July 2026: मकर राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा किस्मत का साथ, बिजनेस में नए निवेश से होगा बड़ा धन लाभ
Makar Rashifal 24 July 2026: मकर राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा किस्मत का साथ, बिजनेस में नए निवेश से होगा बड़ा धन लाभ
Dhanu Rashifal 24 July 2026: धनु राशि वाले आज कानूनी मामलों और अनबन से रहें बेहद सावधान, व्यय भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा चिंताएं
Dhanu Rashifal 24 July 2026: धनु राशि वाले आज कानूनी मामलों और अनबन से रहें बेहद सावधान, व्यय भाव का चंद्रमा बढ़ाएगा चिंताएं

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget