एक्सप्लोरर

Shaniwar Upay: शनि प्रकोप से बचने के लिए आज शनिवार की पूजा में इन खास चीजों का रखें ध्यान

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनि की पूजा करने से वे अति प्रसन्न होते हैं. इस लिए इस दिन पूजा के समय इन खास नियमों का ध्यान जरूर रखें.

Shani Dev, Shaniwar Ke Upay: शनि देव को एक क्रूर ग्रह माना गया है. शनि किसी के साथ रहम नहीं करते हैं. यही कारण है कि शनि के नाम से ही लोग भयभीत हो जाते हैं. इन्हें न्याय का देवता भी कहते हैं. शनि देव लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं. शनि देव जिससे नाराज होते हैं, उस पर अशुभ प्रभाव डालते हैं. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनि पूजा करने के कुछ खास नियम होते हैं और अगर इनका पालन नहीं किया गया तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं. आइये जानें कि शनि देव की पूजा में किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

शनि प्रकोप से बचने के लिए शनिवार की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

तांबे के बर्तन का करें इस्तेमाल

शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है. इस दिन शनि देव की पूजा में धातु का बहुत ध्यान रखना पड़ता है. इनकी पूजा में कभी भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि तांबे का संबंध सूर्य देव से होता है. ज्योतिष के मुताबिक शनि देव सूर्य के पुत्र हैं लेकिन वो परम शत्रु भी हैं. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा में लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए मान्यता है कि इन बर्तनों के उपयोग से शनि प्रसन्न होते हैं.

काले कपड़े का इस्तेमाल होता है शुभ

शनि देव को काला रंग पसंद है. इसलिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के समय काले या नीले रंग के कपड़ों के अलावा किसी और रंग के कपड़े का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. माना जाता है कि काले या नीले कपड़े न पहनने से शनि देव अप्रसन्न होते हैं.

तिल, गुड़ या खिचड़ी का लगाएं भोग

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव को तिल, गुड़ या खिचड़ी का भोग लगाना काफी अच्छा माना जाता है.

पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करें पूजा

कोई भी पूजा पूर्व दिशा की ओर मुख करके की जाती है लेकिन शनिदेव की पूजा पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए. शनिदेव पश्चिम दिशा के स्वामी हैं. इसलिए इनकी पूजा भी इसी दिशा में की जाती है.

शनि की आँखों में देखें

शनि देव की पूजा कभी भी उनकी प्रतिमा के सामने खड़े होकर नहीं करनी चाहिए. पूजा के समय शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव को श्राप मिला था कि वह जिसे भी देखेंगे, उसका अनिष्ट ही होगा.

यह भी पढ़ें 

Guru in Kundali: इन वजहों से गुरु कुंडली में बनते हैं आर्थिक मुश्किलों के जनक, जानें कमजोर गुरु के संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget