एक्सप्लोरर

Saturn Nakshatra Transit 2023: शनि नए साल यानि 2023 में राहु और मंगल के नक्षत्र में करेंगे विचरण, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Saturn Nakshatra Transit 2023: साल 2023 (New Years 2023) में शनि महाराज तीन बार नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. वर्ष 2022 में शनि (Shani Dev) ने एक बार ही नक्षत्र परिवर्तन किया था.

Saturn Nakshatra Transit 2023: शनि (Shani Dev) का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. जिस प्रकार से शनि जब राशि परिवर्तन करते हैं और इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है. इसी प्रकार से जब शनि नक्षत्र बदलते हैं तो इसका भी असर देश-दुनिया के साथ मेष, वृष, मिथुन राशि समेत सभी 12 राशियों पर पड़ता है.

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2022 (Saturn Nakshatra Transit 2022)
ज्योतिष गणना और पंचांग के अनुसार वर्तमान समय में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. नक्षत्र की बात करें तो शनि वर्तमान समय में धनिष्ठा नक्षत्र में विचरण कर रहे हैं. वर्ष 2022 में शनि ने एक बार ही नक्षत्र परिवर्तन किया था. बीते 18 फरवरी 2022 को शनि धनिष्ठा नक्षत्र में आए थे.

शनि गोचर 2023 (Shani Gochar 2023)
नए साल में शनि तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. साल 2023 में शनि का राशि परिवर्तन भी हो रहा है.अभी मकर राशि में विराजमान शनि पंचांग के अनुसार 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में आ जाएंगे. इसके बाद इस पूरे साल शनि इसी राशि में विराजमान रहेगें.

Aquarius Horoscope 2023: नया साल शुरू होते ही कुंभ राशि में शनि कर जाएंगे प्रवेश, जानें अपना वार्षिक राशिफल

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2023 (Shani Nakshatra Parivartan 2023)
शनि का पहला नक्षत्र परिवर्तन, 15 मार्च 2023 में होगा. इस दिन शनि शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगें. शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु है. राहु को जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना गया है. राहु एक मायावी ग्रह भी है. शनि अब राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे. वृषभ, कर्क, तुला और मकर राशि वालों पर इसका सबसे अधिक असर होगा. इन राशि वालों को धन और सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. जिन लोगों को त्वचा संबंधी दिक्कत रहती हैं वे सावधान रहें.

15 अक्टूबर 2023, शनि का दूसरा नक्षत्र परिवर्तन
शतभिषा में अपनी यात्रा को पूर्ण कर शनि देव पंचांग के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगें. नक्षत्रों में इस नक्षत्र का स्थान 23वां है. धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल है. शनि की मंगल के साथ शत्रुता है. इसलिए मेष, वृश्चिक, सिंह राशि वाले अपने क्रोध पर काबू रखें. जीवनसाथी से बहस न करें. धन के मामले में सोच समझ कर निर्णय लें.

24 नवंबर 2023, शनि का तीसरा नक्षत्र परिवर्तन
धनिष्ठा नक्षत्र में अपनी गोचर यात्रा का पूर्ण करने के बाद एक बार फिर शनि शतभिषा नक्षत्र में आ जाएंगे. ये नक्षत्र राहु का है. शनि की राहु से मित्रता है. इस दौरान मकर, कुंभ, वृष और तुला राशि वालों को परिश्रम का फल मिल सकता है. जीवन में आगे बढ़ने के अचानक बढ़े अवसर मिल सकते हैं. 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 5 नवंबर 2026: कर्क को मनचाहा आर्थिक लाभ, सिंह के विदेश यात्रा व सुलह के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 5 नवंबर 2026: कर्क को मनचाहा आर्थिक लाभ, सिंह के विदेश यात्रा व सुलह के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
क्या पांडवों ने खाया था पिता पांडु का मांस? जानिए महाभारत के मूल श्लोकों में दर्ज सच्चाई
क्या पांडवों ने खाया था अपने ही पिता का मांस? जानिए महाभारत के मूल श्लोकों में दर्ज सच
Chhath Puja 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? देखें छठ महापर्व का पूरा टाइम-टेबल
छठ पूजा 2026 कैलेंडर: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, नोट करें 4 दिनों की तारीख और अर्घ्य का समय
Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!
Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget