एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर आज कौन सी राशियां पा सकती हैं वरदान और किसे रहना है सावधान!

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती आज है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष है. आज बड़ा मंगल भी है. कुछ स्थानों पर ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व भी मनाया जा रहा है. लेकिन यहां बात करेंगे शनि देव की, जो कुछ राशियों पर मेहरबान होने जा रहे हैं.

Shani Jayanti 2025: इस बार शनि जयंती 27 मई 2025 (ज्येष्ठ अमावस्या) को मनाई जाएगी. खास बात यह है कि इस वर्ष शनि पहले ही 29 मार्च को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इसका प्रभाव सीधे तौर पर सभी 12 राशियों पर देखनो को मिलेगा. खाततौर उन राशियों पर जिन पर साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है.

साढ़ेसाती की बात करें तो वर्तमान समय में मेष राशि पर साढ़े साती का प्रथम चरण, मीन राशि पर द्वितीय चरण और कुंभ राशि वालों पर इसका अंतिम चरण चल रहा है. वहीं शनि की ढैय्या सिंह व धनु राशि वालों पर चल रही है.

शनि जयंती 2025 पर इन 4 राशियों को मिल सकता है विशेष वरदान!
तुला राशि- तुला राशि वालों को शनि देव का विशेष वरदान मिलने वाला है, शनि आपके छठे स्थान में हैं जो शत्रुहंता और रोगनाशक भाव है. इसलिए आपको जीवन में सफलता और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान शनि देव देते नजर आ रहे हैं. तुला राशि शनि की प्रिय राशि है यहां शनि उच्च के होते हैं.

शनि यहां बैठकर कोर्ट-कचहरी, प्रतियोगिता, सरकारी कार्यों में सफलता दिला रहे हैं. शनि देव आने वाल समयमें कर्ज से मुक्ति भी प्रदान कर सकते हैं.

वहीं लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. फलदीपिका के अनुसार 'षष्ठे पापग्रह स्थिते रिपून् विनाशयति' यानि पाप ग्रह या शनि छठे भाव में हो, तो वह शत्रुओं का नाश करता है.'

मीन राशि- शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण शुरू हो चुका है. शनि अब आपके आत्मविकास में वृद्धि कर रहे हैं. वहीं अब जो भी आप प्राप्त करेंगे वो लंबे समय तक आपके पास रहेगा.

गंभीर चिंतन और आत्मबल में शनि वृद्धि कर रहे हैं. निवेश या मकान-भूमि लेना चाहते हैं तो शनि अब बाधा नहीं बनेंगे. गुरु-संतों की कृपा प्राप्त होगी. मन शांत रहेगा. शनिवार को काले तिल दान करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें.

वृषभ राशि- शनि अब ग्यारहवें भाव में है गोचर कर रहे हैं, जो लाभ, उन्नति और नेटवर्क विस्तार का स्थान है.  शनि यहां लाभ ही लाभ देने जा रहे हैं. नई आय के स्रोत, प्रमोशन, व्यवसाय में विस्तार का अवसर भी दे सकते हैं.

वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा. सोशल या डिजिटल नेटवर्क से जुड़े कार्यों में शनि सफलता देते दिख रहे हैं.

कर्क राशि- शनि आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं जो धर्म, भाग्य और उच्च शिक्षा का भी है. यहां शनि भाग्य में वृद्धि, विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा का विशेष योग बना रहे हैं.

इस समय आपको गुरुजनों व बुजुर्गों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा. वहीं लंबे समय से चली आ रही बाधाओं में कमी आएगी, क्योंकि शास्त्रों में लिखा है 'नवमे शनिश्चरे धर्मपथे स्थितिः शुभा'.

किन राशियों को रहना चाहिए सतर्क?

  1. मेष राशि- शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण मानसिक दबाव और नई जिम्मेदारियां दिला सकता है.
  2. सिंह राशि- शनि की ढैय्या शुरू हो चुकी है. इसका प्रभाव कार्यक्षेत्र में दवाब और पारिवारिक तनाव के रूप में देखने को मिल सकता है.
  3. धनु राशि- शनि की ढैय्या का असर आपके किसी पुराने रोग या कानूनी समस्या को बढ़ा सकता है.

शनि जयंती पर क्या करें?

  • काले तिल व तेल का दान शनि दोष शमन
  • शनि देव के मंदिर में दीपक जलाएं दृष्टि दोष से राहत
  • शनि स्तोत्र या दशरथ कृत शनि चालीसा का पाठ करें मानसिक बल में वृद्धि
  • लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर दान दें आर्थिक स्थायित्व

FAQs (शनि जयंती 2025)
Q. क्या शनि जयंती पर पूजा विशेष फलदायी होती है?
हां, यह शनि के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है और इस दिन किए गए उपाय कई गुना फल देते हैं.

Q. इस बार कौन से राशि वालों पर साढ़ेसाती का आरंभ हुआ है?
मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है.

Q. क्या शनि हमेशा कष्ट देते हैं?
नहीं, शनि केवल कर्मानुसार फल देते हैं. यदि कर्म अच्छे हैं तो वह उन्नति के प्रतीक भी बनते हैं.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget