एक्सप्लोरर

Guru Vakri 2022: शनि के वक्री होने के बाद 29 जुलाई को गुरु भी होंगे वक्री, खोलेंगे इन राशियों की किस्मत

Guru Vakri 2022 in Pisces: 29 जुलाई से गुरु अपनी स्वराशि मीन में वक्री होंगे. इसका असर विभिन्न राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है.

Guru Vakri 2022 in July, Guru Retrograde: धन और वैभव के स्वामी ग्रह गुरु (Jupiter) के उल्टी चाल में चलने से विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. 13 अप्रैल 2022 को ही गुरु (Jupiter) ने अपनी स्वराशि मीन में गोचर किया था. तब से यह अपनी ही राशि में विराजमान है. आने वाली 29 जुलाई से गुरु अपने स्वराशि में ही वक्री हो जाएंगे अर्थात इनकी चाल उल्टी हो जाएगी. कुछ महीनों तक गुरु के वक्री (Jupiter retrograde) रहने का असर लगभग सभी राशियों पर मिलाजुला रहेगा हैं. ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक गुरुदेव बृहस्पति के वक्री चाल (Jupiter retrograde) का असर मुख्यतः 4 राशियों पर दिखाई पड़ेगा. इन 4 राशियों को भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा.

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए देवों के गुरु बृहस्पति के वक्री चाल का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा. इनके कारोबार में वृद्धि होगी. परिवार की आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी. परिवार में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता प्राप्त होगी.

मिथुन राशि : मिथुन राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है. उन्हें अपनी भाषा और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. बहुत थोड़े से प्रयास में अत्यधिक लाभ की संभावना है. इसके लिए उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है.

कर्क राशि : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत उपयोगी है. उनके धन, यश, मान, सम्मान, पद, और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए निवेश में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

कुंभ राशि : 29 जुलाई से वक्री हो रहे गुरु ग्रह वृहस्पति का असर कुंभ राशि वाले जातकों पर भी पड़ेगा. इन्हें भी अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. कारोबार में वृद्धि के साथ-साथ नए निवेश में भी आशातीत सफलता मिलने की उम्मीद है. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. समाज में सक्रिय भूमिका बढ़ेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
Kal Ka Rashifal 15 July 2026: बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव, बुधवार को मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा लाभ, मीन राशि रहे सतर्क!
बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव, बुधवार को मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा लाभ, मीन राशि रहे सतर्क!
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास 2026, 120 दिनों तक भगवान विष्णु रहेंगे योगनिद्रा में, क्या-क्या रहेगा वर्जित?
25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास 2026, 120 दिनों तक भगवान विष्णु रहेंगे योगनिद्रा में, क्या-क्या रहेगा वर्जित?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget