एक्सप्लोरर

Shani Amavasya 2025: कॉर्पोरेट जगत में भूचाल! घोटाले, छंटनी और बड़े बदलावों का समय, जानें राशियों पर असर

Shani Amavasya 2025: आज शनि अमावस्या 23 अगस्त से लेकर शनि मार्गी 28 नवम्बर 2025 तक कंपनियों, निवेशकों और कर्मचारियों को कर्मफल का सामना करना होगा. इस दौरान सिंह, मीन और कुंभ राशि पर गहरा असर पड़ेगा.

Shani Amavasya 2025: ज्योतिष के अनुसार जब शनिवार को अमावस्या पड़ती है तो उसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है. आज यानि 23 अगस्त 2025 को यही संयोग बना है. पंचांग के अनुसार आज का दिन विशेष है. सूर्य और चंद्र सिंह राशि में होंगे, और शनि मीन राशि में वक्री. अमावस्या का काल 23 अगस्त सुबह 11:35 तक रहेगा. शनिवार होने के कारण महत्व और गहरा है. 

शनि देव जब वक्री (Shani Vakri) रहते हैं तो वे पुराने कर्मों का हिसाब मांगते हैं. और जब शनि मार्गी (Shani Margi) होते हैं तो परिणाम सुनाते हैं. यही कारण है कि 23 अगस्त से लेकर 28 नवंबर 2025 तक का समय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक बड़ी परीक्षा है. 28 नवंबर 2025 पर शनि मीन राशि में मार्गी होंगे और तब तक चले आ रहे दबाव औपचारिक निर्णयों में बदलेंगे.

इस बीच राहु–केतु की चाल भी महत्वपूर्ण है. मई 2025 से राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. इसका सीधा असर प्रबंधन, नेतृत्व और तकनीकी क्षेत्रों पर पड़ेगा.

शनि अमावस्या और शनि मार्गी: कब और क्यों खास?

  • शनि अमावस्या 2025: शनिवार, 23 अगस्त (22 अगस्त 11:55 AM से 23 अगस्त 11:35 AM)
  • शनि मार्गी 2025: शुक्रवार, 28 नवंबर 2025

इस पूरे तीन महीने के अंतराल विशेष है, यही वो समय है जहां छुपे घोटाले उजागर होंगे, नियमों की सख्ती होगी और कर्म के परिणाम तय होंगे.

शास्त्रीय दृष्टि से इसे ऐसे समझें

  1. बृहद संहिता: शनि और चंद्र का मेल प्रजा और शासक, दोनों के लिए संकटदायक.
  2. मनुस्मृति: श्रम ही शनि का प्रिय धर्म है,श्रमिकों का शोषण दंड को आमंत्रित करता है.
  3. फलदीपिका: वक्री शनि पुराने कर्मों का हिसाब लाते हैं, मार्गी शनि परिणाम को स्थायी बना देते हैं.

कॉर्पोरेट टाइमलाइन (Audit से Outcome तक)

23 अगस्त 2025 (शनि अमावस्या): Audit का Alarm

कहा जाता है कि शनि अमावस्या छुपे हुए रहस्यों को उजागर करती है. कंपनियों के लिये यह ऑडिट (Audit) और अकाउंटिंग की सख्त जांच का समय होगा. जो भी गड़बड़ी अब तक छुपाई गई है, वह सामने आ सकती है. कम न करने वाले नजर में आएंगे.

7 सितम्बर 2025 (पूर्णिमा): Market में झटका

चंद्रमा कुंभ में और शनि मीन में. शनि–चंद्र दृष्टि बाजार में अस्थिरता लाएगी. निवेशकों को अचानक फैसलों से नुकसान झेलना पड़ सकता है. बाजार में गहरी समझ रखने वालों को लाभ होगा. शनि का स्वभाव गंभीर है.

17 सितम्बर 2025 (एकादशी): Boardroom का भूचाल

इस दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेंगे. तिथि एकादशी रात 11:39 तक. यह कंपनियों के लिये पॉलिसी बदलाव और बोर्ड मीटिंग्स का संकेत है. कई जगह CEO बदलाव संभव. बोर्ड के सीनियर मेंबर और प्रमोटर्स बड़े फैसले लेने का मन बना सकते हैं.

21–22 सितम्बर 2025 (महालया अमावस्या): Cleansing का समय

पितृपक्ष की अमावस्या. परंपरा कहती है, पुराना बोझ उतारने का दिन. कॉर्पोरेट भाषा में कहें तो यह डिस्क्लोजर फेज (Disclosure Phase) है. कंपनियां अपने बकाये और देनदारियों का सच सामने रखेंगी.

6 अक्टूबर 2025 (शरद पूर्णिमा): Liquidity का Test

शरद पूर्णिमा का चांद, नकदी (Liquidity) की परीक्षा लाएगा. कई कंपनियां तिमाही नतीजों का अनुमान बदल सकती हैं. बजट पर पुनर्विचार होगा.

21 अक्टूबर 2025 (दिवाली अमावस्या): Deal Risk का Peak

दिवाली की रात नई शुरुआत का प्रतीक है. लेकिन शनि वक्री हैं. बड़े सौदे (M&A deals) और अनुबंध में आखिरी समय की रुकावटें संभव.

28 नवंबर 2025 (शनि मार्गी): Outcome का फैसला

और आखिरकार, जब शनि मार्गी होंगे, तब कर्म का फैसला होगा. पारदर्शिता अपनाने वाली कंपनियां स्थिर होंगी, जबकि नियम तोड़ने वाली संस्थाओं पर जुर्माना और पुनर्गठन तय है.

राशियों पर असर (Corporate & Career Focus)

मेष (Aries): काम में दबाव, पर नया प्रोजेक्ट लाभ देगा. निवेश में सावधानी रखें.

वृषभ (Taurus): साझेदारी में खटपट, वित्तीय अनुशासन जरूरी.

मिथुन (Gemini): सहकर्मियों के साथ तनाव, लेकिन पब्लिक रिलेशन में फायदा.

कर्क (Cancer): कार्यस्थल सुधार, स्वास्थ्य पर खर्च.

सिंह (Leo): राहु–केतु प्रभाव, नेतृत्व और इमेज की कठिन परीक्षा.

कन्या (Virgo): ऑडिट और कानूनी मामलों में उलझन, सतर्क रहें.

तुला (Libra): HR और टीम मैनेजमेंट में चुनौती, कर्मचारियों का असंतोष.

वृश्चिक (Scorpio): कॉर्पोरेट राजनीति और निवेशकों से टकराव.

धनु (Sagittarius): विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट में देरी.

मकर (Capricorn): अधिकारियों का दबाव, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा.

कुंभ (Aquarius): राहु की स्थिति, टेक, इनोवेशन और नेटवर्किंग में उतार-चढ़ाव.

मीन (Pisces): शनि का सीधा असर, निर्णय लेने में कठिनाई और भारी जिम्मेदारी.

कौन से सेक्टर होंगे प्रभावित

ऊर्जा, खनन, धातु: अनुबंध और आपूर्ति पर कड़ी निगरानी.

टेक और दूरसंचार: डेटा लीक, रेग्युलेटरी दबाव.

बैंकिंग और वित्त: क्रेडिट रेटिंग और कर्ज़ नीति पर सख्ती.

मनोरंजन और विलासिता: मांग में गिरावट, नकदी संकट.

निवेशक, कर्मचारी और प्रबंधन से जोड़े लोग क्या करें

निवेशक: हाई-रिस्क शेयरों से दूरी रखें. पारदर्शी कंपनियों पर भरोसा करें.

प्रबंधन: गवर्नेंस (Governance) और कंप्लायंस (Compliance) को मज़बूत करें.

कर्मचारी: कौशल-विकास (Skill Development) करें और छंटनी के लिए तैयार रहें.

उपाय

  1. शनि अमावस्या पर पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं.
  2. गरीब और श्रमिकों को दान करें. परिश्रमी कर्मियों का सम्मान करें.
  3. कॉर्पोरेट भाषा में कहें तो, Compliance is the Best Remedy.

FAQ

Q1. शनि अमावस्या 2025 कब है?
शनिवार, 23 अगस्त 2025.

Q2. शनि मार्गी 2025 कब होंगे?
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025, सुबह 9:20 IST.

Q3. किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा?
सिंह, मीन और कुंभ.

Q4. कॉर्पोरेट सेक्टर के लिये संकेत क्या हैं?
घोटाले उजागर होंगे, डील में रिस्क, ऑडिट की सख्ती और छंटनी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

-----समाप्त----

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई कब? 22 और 28 अक्टूबर पर टिकी नजरें
CJP नेताओं की रिहाई का इंतजार: कानूनी पेच के बीच कुंडली में 22 और 28 अक्टूबर पर क्यों टिकी हैं नजरें?
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Shani Sade Sati: साढ़ेसाती चल रही है तो क्या नौकरी पर खतरा है? सिर्फ शनि देखकर न निकालें नतीजा
शनि की साढ़ेसाती में नौकरी जाने का डर कितना सही? किन ग्रह योगों से बढ़ता है करियर पर संकट?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?
Embed widget