एक्सप्लोरर

Scorpio Yearly Horoscope 2024: आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दिलाने वाला रहेगा नया साल, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Scorpio Horoscope 2024: साल 2024 वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक व स्वास्थ्य के लिए वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024(Vrishchik Rashi 2024).

Vrishchik Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें वृश्चिक राशि कि तो नया साल 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में वृश्चिक राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का वृश्चिक वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

वृश्चिक लव राशिफल 2024 (ScorpioLove Horoscope 2024)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मिला-जुला रहेगा. क्योंकि इस साल आप प्यार को गहराई तक महसूस करेंगे. आपके अंदर प्यार को लेकर सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और आप अपने प्रिय साथी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव महसूस करेंगे. आप अपने साथी के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे. लेकिन आपको समझ नहीं आएगा कि उन्हें कैसे पूरा करूं. बुध व शुक्र इस बार साल की शुरुआत से ही आपकी राशि में गोचर कर रहे होंगे. आपके पांचवें भाव में राहु महाराज के प्रभावी होने के कारण आप प्यार में कुछ भी करने को तैयार रहेंगे लेकिन वह सब पूरा होना मुश्किल होगा. ऐसा होने के बाद भी आपके बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा और आपका प्रेम संबंध प्यार से भरपूर रहेगा.

इस वर्ष के बीच के महीनों अप्रैल से जून के बीच का समय आपके रिश्ते के लिए कमजोर रहेगा. क्योंकि इस इस समय में आपके साथी को काम के कारण तनाव बना रह सकता है, इसलिए आप किसी के साथ फिजूल के झगड़े में ना पड़ें. अगर आप ऐसा नहीं करते तो इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा, जो आपको समस्या देगा. यह साल शादीशुदा जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. लेकिन आप अपनी तरफ से अपने गृहस्थ जीवन को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.

वर्ष की शुरुआत में मंगल और सूर्य आपके द्वितीय भाव में रहेंगे. इसके कारण बीच-बीच में आपके व्यवहार में बदलाव आएंगे जो आपके रिश्ते में तनाव को बढ़ाएंगे इसलिए आपको उनसे बचने की कोशिश करनी होगी. मार्च और अप्रैल के बीच के समय में आपकी पारिवारिक समस्याओं का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है. आपको अपने दांपत्य जीवन को संभालने के लिए कोशिश जारी रखनी चाहिए. अक्टूबर से नवंबर के बीच के समय में आपके घर में कोई खुशी आ सकती है.

वृश्चिक करियर राशिफल 2024 (Scorpio Career Horoscope 2024)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा. आप जिस नौकरी में कार्यरत हैं, आपको उसमें बने रहने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको लाभ होगा. लेकिन यदि आप बीच-बीच में नौकरी के बदलाव की योजना बनाएंगे तो आप उसे अवसर को देख परख कर बदलें. नौकरी में आपको स्थिरता महसूस होगी और आपको अगस्त से अक्टूबर के बीच नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं, जो आपके वेतन को भी बढ़ाएंगे.

जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, इस वर्ष उनकी नौकरी लगने की पूरी संभावना है. लेकिन वह अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और उसमें कोई कमी ना आने दें. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा. क्योंकि उनको सफलता पर सफलता मिलती रहेगी और वह किसी नए कंस्ट्रक्शन के बिजनेस की भी शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए मई का समय बढ़िया रहेगा. व्यावसायिक गतिविधियों पर भी आपका पूरा ध्यान रहेगा. बिजनेस में आपको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर के ऊपर भी पूरा ध्यान देना होगा.

वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2024 (Scorpio Education Horoscope 2024)

यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. इस साल आपके पंचम भाव में राहु महाराज के उपस्थित रहने के कारण आपकी बुद्धि में तेजी आएगी और आप जो भी कुछ जानने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको पूरी मदद मिलेगी और आपके सोचे समझे हुए बहुत से काम पूरे होंगे. आपके मन में कुछ नया जानने की उत्सुकता बनी रहेगी और आप अपने तेज दिमाग से सभी मुश्किलों को आसानी से हल कर लेंगे.

आपकी एकाग्रता क्षमता बढ़ेगी और अपने सिलेबस के कमजोर और अन्य विषयों में भी सफलता मिलेगी, जो आपकी शिक्षा में आपके बहुत काम आएगी. आप इस वर्ष किसी नई रिसर्च का भी हिस्सा बन सकते हैं. लेकिन बीच-बीच में राहु महाराज आपका ध्यान भटकाने की भी कोशिश करेंगे, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा और आप अपनी पढ़ाई लिखाई में किसी भी तरह की कोई कमी ना करें, जिसके कारण आपको कुछ चुनौतियां भी आएंगी. हायर एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा.

वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2024 (Scorpio Financial Horoscope 2024)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी और जनवरी-फरवरी के महीने में मंगल और सूर्य भी आपके दूसरे भाव में रह कर आपको आर्थिक सफलता दिलवाएंगे और चौथे भाव में शनि बैठकर आपकी संपत्ति में भी वृद्धि करेंगे. इसलिए आप इस वक्त अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप अपने बिजनेस को और बढ़ा सकते हैं.

इस वर्ष आप लॉटरी और शेयर मार्केट आदि में धन लगाएंगे जो आपके लिए भविष्य में अच्छा रहेगा और आपको इससे अच्छी इनकम होगी. जनवरी से अप्रैल के बीच आपके खर्चों में वृद्धि होगी. लेकिन आपको उन पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी. इस वर्ष बृहस्पति आपके सातवें भाव में आकर 11वें भाव को मजबूत करेंगे जिससे आपकी इनकम बढ़ने लगेगी और आप आर्थिक रूप से वृद्धि प्राप्त करेंगे. इस वर्ष आपको ज्यादा उधार लेने और देने से बचना होगा नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं.

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Scorpio Health Horoscope 2024)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. क्योंकि साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके छठे भाव में होंगे और शनि जी की दृष्टि उन पर पड़ेगी जिस कारण आपको पेट संबंधित तकलीफ हो सकती हैं. इसलिए आप ज्यादा तेल में बने और तले भुने हुए मिर्च मसाले वाले भोजनों से परहेज रखें. ताकि आपको शारीरिक समस्या से बचाव मिल सके और आप अपने पाचन तंत्र पर पूरा ध्यान दें.

आपको इस समय में पेट रोग होने की भी संभावना है. फरवरी से मार्च के बीच मंगल आपके तीसरे भाव से छठे भाव को देखेंगे, जो आपके रोगों में कमी करेंगे. अगस्त से अक्टूबर के बीच के समय में मंगल के आपके आठवें भाव में जाने के कारण वे आपको कुछ चुनौतियों से बाहर निकालेंगे. लेकिन चोट लगने या ब्लड इंप्योरिटी की संभावना हो सकती है.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget