एक्सप्लोरर

Shiva Tandav: शंकर भगवान के तांडव नृत्य से कांप गया था पूरा ब्रह्मांड, जानें क्यों क्रोधित हुए थे महादेव

Shiva Tandav Nritya Story: तांडव नृत्य शंकर भगवान द्वारा किया जाने वाला अलौकिक नृत्य है. ऐसा माना जाता है कि इसके अंदर भगवान की शक्तियां त्राहि मचाती हैं.

Sawan 2023: सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है. इस महीने में पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करने से शंकर भगवान भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.हिन्दू धर्म में शिव उपासना का विशेष महत्व है. शिव का हर एक रूप निराला है चाहे वह भोले बाबा का रूप हो या फिर शिव का रौद्र रूप. 

शिव पुराण के अनुसार, महादेव को जब क्रोध आता है, तो वो तांडव नृत्य करते हैं. एक बार अपने तांडव नृत्य से शिव जी ने पूरे ब्रह्मांड को हिला दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर किसा बात पर शंक्र भगवान को इतना क्रोध आया था.

जब शंकर भगवान के तांडव नृत्य से कांप गया था ब्रह्मांड

शिव जी जब तांडव नृत्य करते हैं तो उस समय उनकी आंखें क्रोध से लाल हो जाती हैं और पूरा ब्रह्मांड कांपने लगता है. भगवान शिव ने तांडव उस समय किया था, जब मां सती अपने पिता द्वारा आयोजित यज्ञ में शामिल होने अपने मायके गई थीं. वहां उनके पिता ने शिव जी का अपमान किया और यह बात सती सहन नहीं कर पाईं. उन्होंने अपने को यज्ञाग्नि में दाह कर लिया. 

महादेव को जब यह बात पता चली तो वह क्रोध से लाल हो गए. उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर सती के पिता दक्षराज का सर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद सती को अपनी गोद मे उठाकर क्रोध में आकर शिव पूरे ब्रह्मांड  में वे तांडव नृत्य करने लगे. शिव का ये रौद्र रूप देखकर सारे देवता, राक्षस, और पूरा ब्रह्मांड भयभीत हो गया. 

सभी लोग ब्रम्हदेव के पास गए, उन्होंने सभी को भगवान विष्णु के पास जाने के लिए कहा,भगवान विष्णु ने कहा इस समय महादेव के सामने जाना उचित नही है. जब तक उनके गोद मे मां सती का पार्थिव शरीर है, वो शांत नहीं होंगे. भगवान विष्णु अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के पार्थिव शरीर को काटकर नीचे गिराने लगे.

कहा जाता है कि मां शरीर का जो अंग कटकर पृथ्वी पर गिरा है वहां-वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई. जब मां सती का पूरा शरीर कटकर गिर गया, तब जाकर महादेव का क्रोध शांत हुआ.

ये भी पढ़ें

ऐसे लोगों की मदद करने भगवान खुद आते हैं, जानें श्रीकृष्ण के अनमोल उपदेश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: मंगलवार को शोभन योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग, हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 7 July 2026: आज सिर्फ 55 मिनट का गोल्डन टाइम, इस समय किया काम बदल सकता है भविष्य
Amarnath Yatra 2026: बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Tarot Rashifal: मेष से मीन तक 7 जुलाई 2026 का टैरो राशिफल, मंगलवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बजरंगबली, देखें अपनी राशि
Aaj ka Meen Rashifal 7 July 2026: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां
कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, नौकरी में बढ़ेगा अधिकार, परिवार और करियर में आएंगी खुशियां

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget