एक्सप्लोरर

Weekly Tarot Horoscope: धनु, कुंभ, मीन राशि वालों पर लक्ष्मी जी हो सकती हैं मेहरबान, सभी राशियों का जानें टैरो वीकली राशिफल

Weekly Horoscope 18- 24 December 2023: मेष से लेकर मीन राशि के साथ सभी 12 राशियों के लिए आने वाला नया सप्ताह कैसा रहेगा? टैरो कार्ड से वीकली राशिफल (Tarot Card horoscope)

Weekly Tarot Card Rashifal 18- 24 December 2023-आने वाले सप्ताह में वृषभ राशि वाले माता पिता और बच्चो को लेकर लगातार सजग रहेंगे, कर्क राशि वाले अज्ञात क्षत्रुओ से सावधान रहे. सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आपका वीक आइए जानते हैं इस सप्ताह की टैरो वीकली राशिफल (Saptahik Rashifal)-

मेष राशि (Aries), 21 मार्च- 19 अप्रैल
सप्ताह की शुरुआत खूब काम करते हुए, सोचते हुए, कई बातों का आकलन करते हुए होगी. इस सप्ताह सेहत सामान्यतः अच्छी रहेगी, छोटे छोटे मर्ज़ के अलावा आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और सब काम बखूबी निपटा लेंगे. बच्चों के साथ या कला सम्बन्धी कार्यो में वक़्त देंगे. सरकार से मान-सम्मान के योग हैं, अध्यात्म में मन लगेगा और सप्ताह के अंत में आप एक बेहतर स्थिति में होंगे जहां आप ज़्यादा सहज होंगे. काम और व्यापार  में विस्तार कर पाएंगे, अपने काम को बहुत से लोगो तक पहुंचा पाएंगे.

जो लोग पढाई कर रहे हैं या हायर स्टडीज़ से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी एक अच्छा सप्ताह रहेगा  खुशियों से भरा सप्ताह है और इस वक़्त को ज़ाया नहीं होने दीजिएगा. क्योकि काम बहुत ज़्यादा है, इंसान को खुश रहने के लिए धन के अलावा ऐसा काम चाहिए होता है जिसमे वो न की सिर्फ व्यस्त रह सके बल्कि उसे काम जैसा काम करने का एहसास हो, संतुष्ट महसूस हो. आपके काम को एक्सेप्टेन्स मिले ऐसी ऊर्जा आपके आस पास बनी हुई हैं. आपके स्वभाव में सहजता बनी रह सकती है, जिसके चलते आपको बहुत से लोगो से मदद मिल सकेगी.

सप्ताह का अंत होते होते आप ऐसी स्थिति में होंगे जहाँ आप दूसरो को बताएँगे की क्या करना है और क्या नहीं. इसके इतर आप बच्चो के साथ, या अपने पिता या किसी शिक्षक समान व्यक्ति के साथ समय बिताना चाहेंगे ताकि आपके ज्ञान में इज़ाफ़ा हो या दुनिया के देखने का एक भतार नजरिया आपको मिले किसी तरह के आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और मध्य से लेकर अंत तक कुछ मिला जुला समय रहेगा. भ्रम की स्थिति से या उम्मीदों के भार को ढोने  से बचे. 

कार्ड्स : 2 ऑफ़ वांड्स,  द स्टार , 6 ऑफ़ वांड्स 

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल-20 मई
इस हफ्ते आप धीमी गति से काम करना पसंद करेंगे. चीज़ो को बेहतर सोचने और समझने की कोशिश रहेगी.  कोई नए काम की या प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है या करना चाहते है तो ये हफ्ता शुभ रहेगा. इस हफ्ते आप पढाई लिखे से जुड़े काम करेंगे या कुछ क्रिएटिव कामो की डिटेल में जाना पसंद करेंगे.  जैसे अगर आप फैशिओं डिज़ाइनर है तो डिज़ाइन की डिटेल में जाना, उसके मार्किट डाटा में जाना आदि. इस हफ्ते आप बहुत ज़्यादा सोचना बंद करेंगे और करने में विश्वास रखेंगे.  

हम सब कही न कही ज़िन्दगी के किसी खेमे में बहुत सोचते हैं जिसके चलते बहुत कुछ कर नहीं पाते हैं. अपनी प्रिऑरिटीज़ को सेट करेंगे और आर्गनाइज्ड हो कर चलेंगे.  इस हफ्ते आप उन सभी लोगों से दूरी बना लेंगे जो आपके काम के बीच रूकावट चाहे या न चाहे बन जाते हैं.सेहत सामान्य है , हलके बुखार या मौसमी मसलो से बचे बाकी सामन्यतः सेहत ठीक है, हीलिंग  लिए एक अच्छा हफ्ता 19  या 20 तारिख को कुछ रुका हुआ सा महसूस, शायद ज़्यादद डिटेल में जाने के कारण ऐसा कर सकते हैं और काम धीरे धीरे बनेंगे.

प्रेम संबंध इस हफ्ते सामान्यतः ठीक है लेकिन किसी भी तरह के वाद विवाद से बचे.  परिवार से लाभ हो सकता है लेकिन किसी तरह की कलह की ऊर्जा भी बनी हुई है.  जो लोग सिंगल हैं इस समय चल होने वाली ऊर्जा है कोई ऐसा रिलेशनशिप बन सके जो स्टेबल हो ऐसी ऊर्जा नहीं है.अगर आप माता पिता है तो बच्चो को लेकर लगातार सजग रहेंगे लेकिन उनसे दूरी बनाए रखने में रिश्तो की मधुरता है ऐसा भी समझ पाएंगे. कोई राज़ बहार उजागर हो सकता है. 

कार्ड्स : 7 ऑफ़ वांड्स , ४ ऑफ़ स्वोर्ड्स , ऐस ऑफ़ वांड्स 

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई-20 जून
कोई खबर या बात सुन कर बीते अतीत में जो कुछ भी हुआ उसको लेकर आप खुद को  कमज़ोर महसूस या कम से कम अवचेतन मन में ऐसा कही महसूस कर रहे हैं.  लेकिन है आप सुपर एक्टिव. कही टिक कर बैठ नहीं पा रहे. हर चीज़ और हर बात पर ध्यान देना चाह रहे हैं. इस हफ्ते ऑकल्ट में मन लगेगा और आप किसी  बात को लेकर निराश है या बहुत थक गए हैं और उसी बात की ऊर्जा और निराशा से शुरुआत होती है इस हफ्ते की है लेकिन हफ्ते के मध्य और अंत तक आप बेहत स्थिति में आ जायेंगे.  

सप्ताह की शुरुआत में खर्च बढ़ा रहेगा , लम्बी यात्रा और नेटवर्किंग के लिए अच्छा हफ्ता है.  सेहत और हीलिंग के लिए भी एक अच्छा हफ्ता है बस छोटी  छोटी दर्द से बचे रहे, फोकस्सड रह कर काम करें ऐसा समर्पण हफ्ते  के मध्य में मिलेगा.  इस हफ्ते कुछ ऐंग्जाइटी रह सकती है , धैर्य धारण करने की ओर स्लो मूव करने की ज़रुरत पड़ेगी , बिजली के उपकरणों से जुड़ा हुआ कोई काम घर में करवाएंगे.  

कोई नयी डिजिटल डिवाइस खरीद सकते है या प्लंबिंग से जुड़ा काम करवाना पड़ सकता है.सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी, हलके बुख़ार या किसी तरह की चोट से बचे. इस हफ्ते आपको एक्सरसाइज, जिमिंग या कोई ऐसी शारीरिक कसरत जिसमे एथलेटिक ऐटिटूड की ज़रूरत पड़े करने की इच्छा होगी, अच्छी बात है बस झटको से सावधान. ध्यान देकर एक्सरसाइज करेंगे.  विवादों में न ही पड़े तो अच्छा है, बात बढ़ सकती है. 

कार्ड्स : जजमेंट , हैंग्ड मैन , किन्ग ऑफ़ वांड्स 

कर्क राशि (Cancer),21 जून-22 जुलाई
हफ्ते की शुरुआत से ही आपके पास क्लैरिटी है, लकिन भय भी है और एंग्जाइटी भी है और साथ ही सही सोच भी है की अपनी ज़िन्दगी को खुशहाल बना सकें. हफ्ते की शुरुआत प्लानिंग और स्ट्रैटेजी किसी विषय को लेकर उससे होगी. दूसरो के विवाद में पड़ने से बचें.  परिवार का समर्थन मिल सकता है , इस हफ्ते की शुरुआत में धार्मिक यात्रा पर जा सकेंगे.  यदि आप माता पिता है तो बच्चो की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं उन पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी.  

इस हफ्ते व्यय बढ़ा रहेगा और यात्राएं भी होती रहेगी.  सभी काम इस हफ्ते रुक-रुक कर होंगे.  कोर्ट कचहरी के कामो में विजय मिल सकती है. केस अचानक सेटल हो सकते है.  आपके इर्द गिर्द इस हफ्ते पॉजिटिव ऊर्जा है. सेहत के लिए ये हफ्ता सामान्य है. प्रेमी जोड़ो के लिए ये हफ्ता बहुत पॉजिटिव है समय अच्छा बीतेगा, रिश्ते में खुशहाली आउट ताबिलिटी बानी रह सकती है.  लेकिन किसी तरह के विवाद से बचे.  इस हफ्ते अज्ञात क्षत्रुओ से सावधान रहे. लोग आपको चाह कर भी पीछे नहीं  खींच पा रहे इसका मतलब यह नहीं है की वो ऐसा करना नहीं छह रहे. खुद पर ध्यान देंगे. चीज़ें धीमी गति से आगे बढ़ेंगी. 

कार्ड्स : किंग ऑफ़ स्वोर्ड्स , द सन , किंग ऑफ़ पेंटाकल्स 

सिंह राशि (Leo),23 जुलाई-22 अगस्त
इस हफ्ते की शुरुआत किसी तरह की खुशखबरी या परिवार में अपनों के बीच सेलिब्रेशन होती हुई दिख रही है.  हो सकता है किसी पारिवारिक उत्सव या शादी अटेंड करेंगे. सप्ताह के मध्य में आप लेकिन आपके इर्द गिर्द कोई है जो की आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन मैनिपुलेट करने की कोशिश कर सकता है.  

इस हफ्ते सेविंग्स पे डिपेंडेंट रह सकते है और करने की ज़रुरत भी पड़ेगी.पार्टनरशिप बिजनेस में इस हफ्ते उतनी सक्सेस नहीं है जितनी अपने सोची थी. किसी तरह की निराशा बनी रह सकती है. परिवार में किसी की सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. रिश्तो में किसी तरहं की कोई कड़वाहट रह सकती है जिसके चलते आपकी ऊर्जा उतना उतनी सकारात्मक नहीं है जितना की हो सकती है. हलाकि की सप्ताह का अंत आपको बेहतर स्थिति में लाएगा.  

आप पोस्टिव होंगे और कार्य स्थल पर, अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.इस हफ्ते वाद विवाद की स्थिति से बचें. घर में कुछ मरम्मत का काम करवाना पड़ सकता है. पेपरवर्क की लिगैलिटी को इस हफ्ते ध्यान से चेक कर लीजिएगा. इस हफ्ते यात्राएं ज़्यादा करनी पड़ सकती है. कही किसी जगह मत यानि ओपिनियन , आपकी सोच या आपकी राय बयान करनी रहेगी, जिससे आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा. कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग भी अपने चरम पर रह सकती है ख़ास तौर पर अगर आप कम्युनिकेशन या मार्केटिंग के बिज़नेस से जुड़े हैं. 

कार्ड्स : 3 ऑफ़ कप्स , नाइट ऑफ़ कप्स , द मैजिशियन 

कन्या राशि (Virgo),23 अगस्त-22 सितंबर
घर और प्रॉपर्टी से जुडी कोई डील या इन्वेस्टमेंट करना चाहेंगे. आप अपने खर्चे प्लान कुछ इस तरह करना चाह रहे हैं की ज़रूरतें भी पूरी हो जाएं और इच्छाएं भी लेकिन तालमेल इस हफ्ते बैठ नहीं रहा. अचानक व्यय हो जा रहा है.  इस हफ्ते आप चाहेंगे धन पर बेहतर नियंत्रण. अपने विचारो पर भी आपको अच्छा नियंत्रण है.  

आपके शरीर में ऊर्जा भी है की आप सभी काम निपटा सकें.आपके विचार इस हफ्ते बहुत संतुलित है और वो आपके बर्ताव में या आपकी बातों में भी झलकेगा. आपकी बोली, आपकी वाणी की सराहना हो सकती है या उस वजह से लोग आपकी तारीफ करेंगे. और अगर आप कम्युनिकेशन से जुड़े बिज़नेस में है तो उसके चलते अपने काम में विस्तार भी ला पाएंगे.  

आपका काम दिखने लगा है जिसको लेकर आप खुश रह सकते हैं.  इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सेहत को लेकर लेकिन ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी की आप कोई नज़रअंदाज़ी न करें.पार्टनरशिप में या वैवाहिक जीवन में किसी तरह के मतभेद से बचे.  कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की ऊर्जा भी इस हफ्ते बनी हुई है. कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं.  काम से जुड़ी बातों के लिए अच्छा वीक है.  सेहत पर और अपने खान पैन को लेकर भी इस हफ्ते आप काफी कॉन्शियस रहेंगे.  

कार्ड्स : 4 ऑफ़ वांड्स, क्वीन ऑफ़ कप्स, 2 ऑफ़ स्वोर्ड्स   

तुला राशि (Libra), 23 सितंबर-22 अक्टूबर
हफ्ते की शुरुआत कुछ पुरानी सोच, बीती बातें और मुद्दों से होगी.  आप नयापन चाह रहे हैं हालातों में बदलाव चाह रहे है लेकिन वो मिल नहीं  पा रहा है जिसके चलते आपकी क्रिएटिविटी आपको ब्लॉक सी महसूस हो रही है. लेकिन आप इस बात को लेकर निश्चिंत रहे के हफ्ते के मध्य में आप अपने खयालो को और क्रिएटिविटी को बेहतर मैनेज कर सकेंगे.  

हफ्ते के अंत तक आपको आपकी जैसे सोच रखने वाले लोगो का सपोर्ट भी मिल सकेगा.  किसी तरह का सपोर्ट आपको मिल रहा है चाहे वो परिवार का हो या कार्यक्षेत्र से जुड़े दोस्तों का.  सप्ताह के अंत में पैसो को लेकर स्थिति सुधरती हुई दिखती है.सेहत के लिए भी ये हफ्ता मिला जुला रहेगा.  जिसके चलते सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी. पति-पत्नी के बीच इस हफ्ते सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे.

इस हफ्ते आप खुश रहना पसंद करेंगे, किसी तरहं से शॉपिंग करना, या पेंटिंग ऐसी किसी क्रिएटिव एंडवेयर्स में आपका मन लगेगा.अगर वेटलॉस करना चाह रहे हैं तो कर पाएंगे. आपके अंदर इतनी विलपॉवर होगी , स्ट्रेंथ ऑफ़ स्पिरिरत होगी की अपने कामो को अपनी इच्छाओ को किसी अंजाम तक पंहुचा सके. ऊर्जा से जुड़े कामो के लिए यह सप्ताह अच्छा है.आपकी वाणी या आपका कुछ कहना लोगो को बुरा लग सकता है किसी का मन दुःख सकता है. अपने गुस्से पर या बोलने के तरीके पर ध्यान देने की ज़रूरत है वरना रिश्ते कितने भी खूबसूरत हो धीमे धीमे कमज़ोर हो जाते हैं.   

कार्ड्स : द हर्मिट , नाइट ऑफ़ वांड्स , 3 ऑफ़ पेंटकल्स 

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर-21 नवंबर
हफ्ते की शुरुआत किसी मतभेद और विवाद के चलते उसकी विवेचना से होगी.  आप अपनी बातो को अच्छे से लोगो के सामने रख पाएंगे और लोग उसको पॉज़िटिवली भी लेंगे. आपको यह समझना होगा की आपके इर्द गिर्द जो ऊर्जा है वो बताती है की बातो को इस तरह कहें की वो चुभे नहीं. अपनी बातों को चालाकी से कहेंगे और इमोशनल हो कर नहीं कहेंगे उसी से आपको जीत हासिल होगी. प्रेम सम्बन्धो के लिए ये हफ्ता अनुकूल नहीं है.

बच्चो को लेकर इस हफ्ते कुछ चिंतित रह सकते है यदि आप माता पिता है तो. नया काम या नया कॉन्ट्रैक्ट इस हफ्ते आपके सामने प्रस्तुत हो सकता है. अपने पेपर वर्क को ठीक से कीजिएगा इस हफ्ते उसमे कोई त्रुटि रह सकती है जिसकी वजह से चीज़ें टल जाएँगी या अन्य कोई मसला होगा.  

आय का कोई स्रोत खुले ऐसी ऊर्जा आपके इर्द गिर्द बनी हुई है. टांगो में दर्द बना रह सकता है लेकिन शरीर में ऊर्जा भरपूर रहेगी.कुदरत बहुत खूबसूरत शह है , खुले आसमान के नीचे चलना ईश्वर की बहुत बड़ी नेमत.  खुली हवा में जाने से मानसिक सुकून मिलता है.  इस हफ्ते कुछ समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे या पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा. 

कार्ड्स : 4 ऑफ़ स्वोर्ड्स , 5 ऑफ़ वांड्स, पेज ऑफ़ वांड्स  

धनु राशि (Sagittarius), 22 नवंबर-21 दिसंबर
हफ्ते के शुरुआत ही इमोशनल रोलर कोस्टर राइड से है. यानि घूमना फिरना या ट्रैवेलिंग काफी बढ़ी रहेगी किसी वजह से. इस हफ्ते आप कानूनी डाव पेच पर भी कुछ लिखना पढ़ना या देखना पसंद करेंगे. हफ्ते के मध्य में कोई मतभेद हो सकता है. घर या दफ्तर की किसी बात को लेकर आप नाखुश रहेंगे.  इस हफ्ते लेकिन आप ही लोगों के मेंटर बनेंगे , लोग आपसे अपने मन की बात करना चाहेंगे और आप उन्हें सुन कर कुछ ऐसे सुझाव देंगे जिससे उन्हें क्लैरिटी आ जाएगी.

अध्यात्म से जुड़े लोगो के लिए ये हफ्ता सुखद है. अगर आप बिजली से जुड़े उपकरणों का व्यवसाय करते हैं , तो इस हफ्ते आप बेहतर करेंगे. सेहत सामान्यतः ठीक है लेकिन सर दर्द से जुड़ी समस्या रह सकती है, बदलते मौसम के चलते अपना ख्याल रखें. बच्चो के बीच समय बिताना पसंद करेंगे.  कुछ नया पढ़ने लिखने में मन लगेगा.  

कार्ड्स : नाइट ऑफ़ कप्स 5 कप्स ऐस ऑफ़ स्वोर्ड्स 

मकर राशि (Capricorn), 22 दिसंबर-19 जनवरी
ये हफ्ता आपके लिए न्याय पूर्ण हफ्ता रहेगा यानि मिला जुला हफ्ता रह सकता है. हफ्ते की शुरुआत एक्सेसिवे डिजिटल या सोशल मीडिया पर बीत सकती है. आप उसी से जुड़ा कोई काम करेंगे इसलिए अपनी आँखों का ख्याल रखने की ज़रूरत पड़ेगी. आर्थिक रूप से यह हफ्ता एक अच्छा हफ्ता है. सप्ताह के अंत तक स्थितियां और बेहतर होंगी.

आपको ये समझने की ज़रूरत रहेगी की किसी दर या ज़हनी सोच के चलते आप अपनी ही ग्रोथ रोक नहीं सकते. इस हफ्ते हो सकता है किसी की दी हुई को गाइडेंस आपको अच्छी न लगे , लेकिन उस पर विवेचना आपको कर लेनी चाहिए. अगर संतुलित हो कर विचार करेंगे तो पाएंगे की वो आपके लिए बेहतर गाइडेंस है.  कुछ खुले दिमाग से चलने की ज़रुरत रहेगी.

विद्यार्थी इस हफ्ते बेहतर प्रदर्शन करेंगे. हायर स्टडीज़ और रिसर्च से जुड़ी बातों पर अध्यन करने के लिए एक अच्छा हफ्ता रहेगा.  किसी बात को लेकर बेवजह का भय बना रह सकता है,आपको कोशिश करनी है उससे ऊपर उठने की.  सप्ताह के अंत में स्थिति बेहतर होंगी , भय से ऊपर उठ कर काम कर पाएंगे , चीज़ें साफ़ साफ़ दिखाई देंगी.  इस बात का यकीन रखें चीज़ें धीमे-धीमे सही लेकिन बेहतरी की और बढ़ रही है.   

कार्ड्स : जस्टिस , क्वीन ऑफ़ वांड्स , क्वीन ऑफ़ स्वोर्ड्स 

कुंभ राशि (Aquarius), 20 जनवरी-18 फरवरी
किसी बात को लेकर आप चोटिल महसूस कर रहे है और आपको अच्छा नहीं लग रहा है. अपनी विल पावर पर इस हफ्ते काम करने की ज़रुरत रहेगी ताकि वो अचीव कर सकें जो की आप चाहते हैं. अपनी सेहत को लेकर आप कोई नयी रूटीन बनाना चाहेंगे जो बन नहीं पा रही है. आपके पास पर्याप्त धन भी है , सप्ताह के अंत में आप इस बात का आकलन भी करेंगे की कैसे स्थिति बेहतर तरीके से संभाली जा सकती है.  

आपको ये समझने की ज़रूरत पड़ेगी कुछ चीज़ों  को आप टाल रहे हैं जो की अब और नहीं टाली जानी चाहिए वरना मसला खड़ा हो सकता है.अगर इंजीनियरिंग के विद्यार्थी हैं तो ये हफ्ता बेहतर है रिसर्च वर्क के लिए और कई विषयो को समझने के लिए. सप्ताह के अंत में कोई कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो सकता जिसे रिनुअल करेंगे. आपके आस पास क्रिएटिव एनर्जी बानी हुयी है. खुद पर ध्यान देंगे, कुछ नया लुक करवाने की सोचेंगे जैसी नया हेअरकट या हेयर कलर  

कार्ड्स : स्ट्रेंथ, 9 ऑफ़ पेंटाकल्स , 7 ऑफ़ पेंटाकल्स 

मीन राशि (Pisces),19 फरवरी-20 मार्च
ये हफ्ता आपकी स्थितो को संभल ले ऐसा हफ्ता है. परिवार से ख़ुशी और पैसो से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है.  क्रिएटिव एनर्जी को प्रैक्टिकल एक्सप्रेशन दे पाएंगे , इस हफ्ते आप अपनी बात को बखूबी कह पाएंगे लोगो को सुना बता पाएंगे. आपका कोई बर्ताव है जो आदतन आप करते है जिसे बदलने की ज़रुरत आपको इस हफ्ते महसूस होगी और उसमें आप बदलाव कर भी पायेंगे.  ऑपटिमिस्ट होना अच्छी बात है लेकिन चीज़ों को संतुलित आँखों से न देख पाना भी सही नहीं है. किसी तरह की पॉलिटिक्स से बच कर बहार निकलने में आप सक्षम रहेंगे.

ये सप्ताह आपके लिए मिला जुला हफ्ता रहने वाला है. आपको बॉस से सम्मान मिले या आपके काम को रिकगनिशन मिले इस तरह की ऊर्जा से आप घिरे हुए हैं.  आपको काम में कोई नया अवसर भी मिल सकता है सप्ताह का अंत आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा.  सेहत पर ध्यान देंगे , इस हफ्ते आप काफी कॉन्शियस रहेंगे और यह बात आपको ख़ुशी देगी.  

कार्ड्स : जस्टिस, किंग ऑफ़ पेंटाकल्स, 10 ऑफ़ कप्स   

Vastu Tips 2024: नए साल में घर लाएं इनमें से कोई भी एक चीज, होगी तरक्की, खूब होगी कमाई

'श्रुति खरबंदा' एक प्रतिष्ठित टैरो रीडर हैं. इन्हें वास्तु शास्त्र और सपनों की सटीक व्याख्या करने में भी इन्हें महारत हासिल है. केपी प्रणाली, नाड़ी ज्योतिष, पाराशरी ज्योतिष के जरिए फलादेश बतानें में निपुण श्रुति को रत्न ज्योतिष में भी विशेषज्ञता प्राप्त है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget