एक्सप्लोरर

Sagittarius Monthly Horoscope: धनु राशि के लोग मानसिक रूप से ऊर्जावान रहते हुए पूरा करें कठिन काम

Sagittarius Monthly Horoscope: धनु राशि वालों के लिए यह अप्रैल 2022 कैसा रहेगा, आइए जानते हैं धनु राशि का मासिक राशिफल.

Sagittarius Monthly Horoscope: इस माह धनु राशि वालों को सामाजिक कार्यों में एक्टिव रहना पड़ेगा, यानी कुछ अति नैतिक लोगों को समय देना पड़ सकता है. परहित में किए काम आपको बहुत सुख देंगे. पुण्य में वृद्धि होगी. 15 तारीख के बाद से आपको मानसिक व शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए. मानसिक रूप से ऊर्जावान रहते हुए कठिन कामों पर हाथ डालें क्योंकि इस बार सभी कामों का तेजी के साथ निपटारा करना है. यदि किसी प्रकार की नशे की लत है तो अब उस से मुक्ति पाने का समय आ गया है. कार्य से बचने का प्रयास नहीं करना चाहिए. हर एक कार्य को प्लान के साथ पूरा करें. इस बार एक बात यह समझनी है कि अनावश्यक रूप से भागदौड़ में नहीं फंसना है.

आर्थिक एवं करियर- इस माह आपको पब्लिक डीलिंग करनी पड़ सकती है. दूसरों की समस्या का समाधान तुरंत करें. जो बैंकिंग सेक्टर जुड़े हैं, उन्हें कस्टमर को हर सुविधा का ध्यान रखना चाहिए. ऑफिस में कुछ बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने पर जोर दिया जाएगा. कार्यों को लेकर उच्चाधिकारियों का दबाव होगा कि अधिक से अधिक कार्य करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. माह के अंतिम दिनों में हो सकता है ऑफिस में भी काम करने में बहुत ज्यादा मन न लगे. व्यापारिक वर्ग को मार्केटिंग के साथ-साथ विज्ञापन का भी सहारा लेना पड़ेगा तो वहीं दूसरी ओर आपका सौम्य व्यवहार कीर्ति फैलाएगा. व्यापारिक राजनीति में सक्रिय रहना चाहिए. इसके अतिरिक्त बड़े व्यापारियों के लिए स्थितियां सामान्य रहेगी. खाने पीने से संबंधित व्यापार में इस बार अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा.

स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर जिन लोगों को कंधों में दर्द होता है. शोल्डर फ्रोजन है या फिर हाथ ऊपर पूरा नहीं जाता या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस है उनको डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए. जो लोग ओवर वेट हैं उनको अपना ध्यान रखना चाहिए. कोलेस्ट्रॉल या थायराइड की समस्या हो सकती है. बहुत चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. बस बहुत ज्यादा टेंशन नहीं लेनी है क्योंकि अधिक टेंशन होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है. पुरानी बीमारियों को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. कानों की देखभाल करनी होगी यदि कान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देर नहीं करनी चाहिए.

परिवार एवं समाज- इस माह सदस्यों के साथ सख्त रवैया अपनाना भारी पड़ सकता है. बहुत सॉफ्ट तरीके से बड़ी मीठी वाणी से बोलिए क्योंकि अगर आप बहुत कर्कश आवाज में बोलेंगे तो विवाद हो सकता है. वर्तमान में एक ऐसी छवि बनने लगेगी की इनसे कोई भी बात करो तो ये कर्कश ही बोलेंगे. घर में यदि कोई आप सामान खरीदना चाहते हैं और काफी दिनों से आप प्रयास में हैं तो इस नवरात्रि ले सकते हैं. पारिवारिक रूप से कुछ पूजा पाठ का भी कार्यक्रम रखा जा सकता है इसके अतिरिक्त किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करना भी बहुत शुभ रहेगा. देवी मां की कृपा से संतान और घर परिवार की ओर से संतुष्टि और शांति प्राप्त होगी. मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

कर्क राशि वाले जितनी करेंगे वृद्धों की सेवा उतना देगा राहु मेवा, नव वर्ष पर करें पूर्वजों को प्रणाम 

जॉब, व्यापार और विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल, जानें वार्षिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget