एक्सप्लोरर

Sagittarius Monthly Horoscope April 2025: धनु अप्रैल मासिक राशिफल, इस महीने रहेगी कुछ कठिनाईयां

Sagittarius Monthly Horoscope April 2025: धनु (Dhanu) के लिए अप्रैल 2025 महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानिए धनु का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Dhanu Rashifal April 2025: धनु राशि वालों के लिए अप्रैल 2025 का महीना बढ़िया रहने वाला है. धन का लाभ होगा. नौकरी पेशा वालों के करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं धनु राशि (Sagittarius Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अप्रैल का महीना.

धनु राशि अप्रैल 2025 मासिक राशिफल (Sagittarius April 2025 Rashifal)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी बुध 13 अप्रैल तक चतुर्थ भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे, जिससे टेंट हाउस, मिनरल वॉटर सप्लायर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, टायर, बैटरी, ग्लास, पैकेजिंग, रिसाइक्लिंग, वर्मी कम्पोस्ट, शेयर ब्रोकिंग, कंसल्टिंग, ई-बुक राइटिंग और कोचिंग से जुड़े व्यवसायियों को मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ मिलने का संकेत है.
  • 2 अप्रैल से मंगल अष्टम भाव में रहेगा, जिसकी चौथी और सातवीं दृष्टि एकादश और द्वितीय भाव पर होगी. यह स्थिति कुछ अच्छी आर्थिक उपलब्धियां दे सकती है, लेकिन इसके बाद खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता होगी.
  • 7 अप्रैल से बुध चतुर्थ भाव में मार्गी होंगे, जिससे ब्यूटी पार्लर, सैलून, ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन, फूड डिलीवरी और कैटरिंग जैसे व्यवसायों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा.
  • गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग के कारण पार्टनरशिप में चल रहे व्यवसायों को मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे. चतुर्थ भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे व्यापारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. अन्यथा, घाटे का सौदा हाथ लग सकता है.
  • 14 अप्रैल से सूर्य पंचम भाव में उच्च का होगा और सप्तम भाव से 3-11 का संबंध बनाएगा, जिससे कठिनाइयों के बावजूद व्यवसाय में तुलनात्मक रूप से सुधार होगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • चतुर्थ भाव में शनि-राहु के साथ श्रापित दोष बनने से नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं, लेकिन बेहतर प्रयासों से वे परिणाम अपने पक्ष में करने में सफल होंगे. 2 अप्रैल से मंगल अष्टम भाव में रहेगा, जिसका षष्ठ और दशम भाव से 3-11 का संबंध बनेगा, जिससे आर्थिक मामलों की स्थिति सामान्य रूप से अनुकूल रह सकती है.
  • षष्ठ भाव में स्थित गुरु की पांचवीं और नौवीं दृष्टि दशम एवं द्वितीय भाव पर होने से नौकरीपेशा व्यक्ति मेहनत के अनुरूप आर्थिक उपलब्धियां प्राप्त करेंगे.  7 अप्रैल से दशम भाव के स्वामी बुध चतुर्थ भाव में मार्गी होंगे, जिससे नौकरीपेशा व्यक्तियों पर किसी भी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव नहीं रहेगा.
  • 14 अप्रैल से सूर्य पंचम भाव में उच्च का होकर स्थित रहेगा, जिससे नौकरी में किया गया अच्छा प्रदर्शन आर्थिक लाभ दिलाएगा और धन संचय में भी मदद मिलेगी. दशम भाव में स्थित केतु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से नौकरीपेशा व्यक्तियों को अनुकूलता मिलेगी और करियर में सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • चतुर्थ भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष होने के कारण पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं. षष्ठ भाव में स्थित गुरु का सप्तम भाव से 2-12 का संबंध होने के कारण आपसी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. एक-दूसरे के प्रति वफादार (loyal) बने रहना अत्यंत आवश्यक होगा, तभी अनुकूलता बनी रहेगी. अन्यथा, संबंधों में कमजोरी आ सकती है.
  • यदि आपकी विवाह योग्य आयु हो चुकी है और आप विवाह के लिए प्रयासरत हैं, तो 13 अप्रैल से शुक्र के चतुर्थ भाव में मार्गी होने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग के प्रभाव से पारिवारिक सदस्यों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे विवाह के योग भी बन सकते हैं.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • 2 अप्रैल से पंचम भाव के स्वामी मंगल अष्टम भाव में स्थित रहकर पंचम भाव से 4-10 का संबंध बनाएंगे, जिससे CA, ICWA, CS, और फैशन डिजाइनिंगजैसे कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों को औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
  • षष्ठ भाव में स्थित गुरु की सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से विदेश या अपने गृहनगर से दूर रहकर अध्ययन करने वाले छात्रों को सहायता मिल सकती है.
  • 14 अप्रैल से सूर्य पंचम भाव में उच्च का होकर स्थित रहेगा, जिससे SSC CHSL, CGL, JE, MTS, CPO, NDA, CDS, IBPS PO, Clerk, SBI PO जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी.
  • चतुर्थ भाव में बुध और शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग बनने से खेल क्षेत्र (sports) से जुड़े छात्र अपने क्षेत्र पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करेंगे, जिससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़ेगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):

  • गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग के प्रभाव से स्वास्थ्य तुलनात्मक रूप से बेहतर बना रहेगा. चतुर्थ भाव में स्थित शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से, यदि आपको पहले से कमर या मुख से संबंधित कोई समस्या है, तो इस अवधि में अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहना अधिक उचित रहेगा.
  • 14 अप्रैल के बाद अचानक किसी कार्य को लेकर अन्य शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है. सेहत के मामले में मिला-जुला प्रभाव रहेगा, यानी कभी-कभी स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है.

धनु राशि वालों के लिए उपाय (Sagittarius Rashi 2025 Upay) 

06 अप्रैल श्री राम नवमी पर श्री राम दरबार का पूजन कर उन्हें सुगंधित इत्र समर्पित करें और श्रीराम जय राम जय जय राम मंत्र का जाप करें. चने और गुड़ का दान करें.

30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर आप लाल वस्तु में कुबेर सिक्के को रखकर उनके सामने एक माला "ॐ ह्रीं ऐश्वर्य श्रीं धन धान्याधिपत्यै ऐं पूर्णत्व लक्ष्मी सिद्वै नमः" मंत्र का जाप करके कुबेर सिक्के को उसी वस्तु में गांठ लगाकर तिजोरी में विराजमान कर दें.

ये भी पढ़ें: Aries Monthly Horoscope April 2025: मेष वालों की परेशानी बढ़ा सकती है शनि की साढ़ेसाती,पढ़ें मासिक राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकर राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में मेहनत दिलाएगी बड़ा पद या आएगा जीवन का निर्णायक मोड़?
Half Year Horoscope 2026: मकर राशि वालों के लिए अगले 6 महीने क्या लेकर आएंगे?
Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का महासंयोग, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 20 जुलाई: शिव योग में किस राशि पर बरसेगी महादेव की कृपा?
Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget