एक्सप्लोरर

Sagittarius Yearly Horoscope 2024: धनु राशि के लिए सामान्य रहेगा नया साल, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Sagittarius Horoscope 2024: साल 2024 धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Rashi 2024).

Dhanu Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें धनु राशि कि तो नया साल 2024 मकर राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में धनु राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का धनु वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

धनु लव राशिफल 2024 (Sagittarius Love Horoscope 2024)

धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 सामान्य रहेगा. क्योंकि इस वर्ष बृहस्पति आपके पंचम भाव में होकर करके आपके प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां लेकर आएंगे. लेकिन आपकी राशि में मंगल और सूर्य साल की शुरुआत में आपके व्यवहार को कुछ उग्र बनाएंगे, जिसके कारण आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है. आप इस वर्ष आपके जीवन में कुछ बाधाएं तो आएंगी लेकिन आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी. 

इस साल अप्रैल से जून के बीच का समय प्रेम जीवन में आपके प्रेम को और भी ज्यादा गहरा करेगा. क्योंकि उस समय शुक्र आपके पांचवें भाव में विचरण करते रहेंगे. लेकिन जून और जुलाई के बीच के समय में आपके प्रेम के परचम लहराएगा और आप अपने साथी के लिए बहुत कुछ अलग-अलग करेंगे. आपको किसी भी बात की परवाह भी नहीं होगी कि लोग आपके बारे में क्या कहेंगे. आपके दिल में सिर्फ प्यार होगा. सितंबर के महीने में आप साथी को कुछ खूबसूरत जगह घुमाने लेकर जाएंगे और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना आपको बहुत बहुत अच्छा लगेगा.

आप अपने रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए एक दूसरे से कुछ ना छुपाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है. गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए यह साल कुछ कमजोर रहेगा. क्योंकि इस साल शुरू में ही मंगल और सूर्य आपकी राशि में विचरण करते रहेंगे जो आपके गृहस्थ जीवन में समस्याओं को बढ़ाएंगे और आपके रिश्ते में खटास बढ़ती जाएगी, इसलिए आपको इस समय में पूरा ध्यान देना होगा. आपको जरा जरा सी बात पर लड़ाई झगड़ा करने से बचना होगा. ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट भी आ सकती है.

धनु करियर राशिफल 2024 (Sagittarius Career Horoscope 2024)

धनु राशि के जातकों के लिए यह साल नौकरी में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. ग्रहों के प्रभाव से आपको नौकरी में संतुष्टि महसूस नहीं होगी और आपका मन परेशान रहेगा. इस कारण आप आपका मन काम से भटकता रहेगा और आप नौकरियों में बदलाव की योजना बनाते रहेंगे. लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी नौकरी में अपने कामों से संतुष्ट रहें, क्योंकि अगर आपने यह सोच लिया कि आपको आपके हिसाब से सही काम मिला है, तभी आप एक नौकरी में टिके रहेंगे.

सितंबर के महीने में आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है और आपके वेतन में भी वृद्धि होगी, जो आपका काम करने में मन लगाएगी. इस समय में आपके साथी भी आपका कामों में पूरा साथ देंगे, जिसके कारण आपके मन में भी शांति बनी रहेगी. जो जातक बिजनेस करते हैं, इस समय में उनके लिए मिला-जुला असर रहेगा. वो अपने बिजनेस को सरकारी कामों से जोड़ लें तो उनके लिए बढ़िया रहेगा. साल के बीच में आपके बिजनेस में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उनका सामना करेंगे और स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल होंगे.

धनु शिक्षा राशिफल 2024 (Sagittarius Education Horoscope 2024)

धनु राशि के जातकों के लिए यह साल अच्छा रहेगा, क्योंकि बृहस्पति आपके पंचम भाव में रहेंगे और राहु आपके चतुर्थ भाव को देखेंगे. इस कारण आपकी बुद्धि तेज होगी और आपका पढ़ाई में खूब मन लगेगा. आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और आप शिक्षा में महारत हासिल करेंगे और आप ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने के लिए प्रयास करते रहेंगे. आपको अच्छी सफलता मिलेगी और परीक्षा में भी आप अच्छे अंकों से सफलता हासिल करेंगे. आपको पढ़ाई में कुछ चुनौतियां तो आएंगी, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे.

आप किसी रिसर्च का हिस्सा बन सकते हैं, तो उसमें भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी. लेकिन अगस्त से अक्टूबर के बीच आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जिससे आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे. बस आप अपना ध्यान भंग ना होने दें. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विधार्थियो के लिए साल खुशियां देकर जाएगा. आप जिस भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, इस साल आप उसमें हिस्सा ले सकते हैं.

धनु आर्थिक राशिफल 2024 (Sagittarius Financial Horoscope 2024)

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 थोड़ा कमजोर रहेगा, क्योंकि इस साल शुरुआत से ही उनके खर्चे बढे रहेंगे, जो उनको परेशान करेंगे. शुक्र और बुध आपके द्वादश भाव में बैठे हैं, जो आपके खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे. लेकिन बृहस्पति महाराज आपके पंचम भाव में रहकर आपके नवंम और एकादश भाव पर प्रकाश डालेंगे, जिसके कारण आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा और आपका बैंक बैलेंस से भी बढ़ेगा.

व्यापार की कुछ योजनाएं भी आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी. लेकिन आपको अगस्त से अप्रैल के बीच कोई निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि उससे आपको नुकसान होने की संभावना है. इसलिए आप इस समय में निवेश करने से बचें. आपको अपने अनावश्यक खर्चो को बढ़ाने से रोकना होगा और आप किसी नई संपत्ति के खरीदारी इस वर्ष कर सकते हैं, जो आपको आसानी से प्राप्त हो जाएगी.

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Sagittarius Health Horoscope 2024)

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के मामले में मिला-जुला रहेगा.  इस साल आपको मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु के उपस्थिति आपको किसी प्रकार के संक्रमण से भी घेर सकती है. इसलिए आप सावधान रहें नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा और अत्यधिक तले होने भोजन व मिर्च मसाले से परहेज रखें, नहीं तो आपके पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है. तीसरे भाव में पूरे वर्ष शनि महाराज के विराजमान रहने के कारण आपको वह बीमारियों से बचने की पूरी कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशि के लिए उम्मीदों भरा रहेगा नया साल, जानिए 2024 का वार्षिक राशिफल

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget