एक्सप्लोरर

18 अप्रैल राशिफल: शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, जानें अपना भविष्य

18 April 2020 Rashifal: ग्रहों की चाल बता रही है कि आज के दिन मेष राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा. धनु राशि के जातक आज भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. वहीं अगर मीन राशि की बात करें तो आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.

18 April 2020 Rashifal: शनिवार का दिन तुला राशि के जातकों को मेहनत करने के लिए कह रहा है. काम को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दें. मकर राशि के जातकों को आज के दिन आलस को दूर करना होगा, ये काम करने का समय है. अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन आइए जानते हैं.

मेष- आज के दिन एक विशेष बात का ध्यान रखें की दूसरों कि बुराई करने से बचना होगा, क्योंकि ग्रहों कि नकारात्मक स्थिति आपकी वाणी को दूषित करने का मौका तलाश रही है. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है. यदि आप किसी मिशन पर हैं तो उसे कर पाने में सफल होंगे.कारोबार में धन संबंधित कार्य करने वाला व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है. अचानक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी खासकर सिर दर्द.  छोटे बच्चों को सभ्यता और संस्कार का पाठ माता-पिता के द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए, वर्तमान समय का लाभ लेते हुए उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें.

वृष- आज के दिन खुद के लिए समय निकालना होगा. कई दिनों से कोई कोर्स आदि का प्लान बना रहे थे, और वह ऑनलाइन संभव है तो आज से ही श्री गणेश कर देना चाहिए. किसी वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर मीटिंग के दौरान आपका पक्ष कमजोर पड़ सकता है. जो लोग इलेक्ट्रानिक का व्यापार करते हैं उन्हें ग्राहक की मांग को ध्यान में रखना चाहिए. हेल्थ में आज छोटे बच्चों पर ध्यान दें अचानक बीमार पड़ सकते हैं. जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करना चाहिए, यदि कोई फैसला लेने की सोच रहे हैं तो उनका सहयोग आपके बहुत काम आने वाला है.

मिथुन- आज के दिन अपना काम निकालने के लिए किसी को परेशान न करें, दूसरों कि हाय लेना भविष्य के लिए महँगा पड़ सकता है. ऑफिस का महत्वपूर्ण डाटा यदि आपके पास है तो उसे बहुत ही संभाल कर रखें. मिस्पलेस कि स्थिति में आपकी विश्वसनीयता के ऊपर सवाल उठ सकते है. व्यापारियों का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग टीचर का सम्मान करें अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. सेहत में कान से संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना होगा. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. उन मित्रों से संपर्क बनाए रखना होगा जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं.

कर्क- आज के दिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको वाणी में मिठास बनाएं रखनी होगी, क्योंकि तीखे-बोल बनते कार्य को बिगाड़ सकते हैं. व्यापार में नये सम्बन्ध लाभकारी सिद्ध होंगे. आप पेशे से यदि डॉक्टर हैं तो आज बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है. जो महिलाएं घर के कार्य के चलते अपने हुनर को स्थान नहीं दे पा रही हैं उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य की बात करें तो जिन लोगों को किंहीं कारणों से घर के बाहर जाना पड़ता है उन्हें अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा. पैतृक ज़मीन, जायदाद और मकान की खरीदी-बिक्री की संभावना बन सकती है.

सिंह- आज के दिन कई ग्रहों के प्रभावों को देखते हुए सलाह दी जाती है कि धैर्य के साथ काम करना है. न अधिक क्रोधित रहते हुए और न अनावश्यक रूप से ज्यादा उत्सुकता दिखाते हुए, समता बनाए रखने में ही समझदारी है. ऑफिशियल कार्यों में व्यवधान आने की आशंका है यदि कार्य अधिक है तो ऐसी स्थिति में कल के लिए कार्य को छोड़ सकते हैं. होटल या रेस्टोरेंट का काम करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. सेहत में मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी. माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, उनकी देखरेख की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए.

कन्या- आज के दिन विचारों के बजाय सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए. वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों को लेकर गंभीर रहें अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है. कर्मक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं, यदि किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे बखूबी निभाना चाहिए. स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोग आर्थिक रूप से काफी परेशान दिखाई देंगे. लेकिन भविष्य के लिए तैयार रहना होगा. हेल्थ में अपने डेली रूटीन को ठीक करना चाहिए जिससे आपको स्वास्थ्य लाभ हो सके. भाइयों और मित्रों के विषय में कुछ चिंता रहेगी, उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें. संतान की पढ़ाई को लेकर ध्यान रखना होगा.

तुला- आज के दिन कोई भी कठिन काम आए तो उस कार्य को पूरे  उत्साह के साथ करें. यदि कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं या कोई अध्ययन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. ज्ञान वृद्धि के लिए भी प्लानिंग की जा सकती है. ऑफिशियल कामों में जुटना होगा, अनुभव का पूरा लाभ उठाए. जो व्यापारी महामारी के चलते व्यापार नहीं कर पा रहें हैं उनको कर्ज लेना पड़ सकता है. यदि कोई चोट पहले लग चुकी है तो उसी पर पुनः चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं, सावधान रहें. परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें छोटी-छोटी लापरवाही स्वास्थ्य को खराब कर सकती है.

वृश्चिक- आज के दिन व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए, कुछ देर ही सही समय निकाल कर रचनात्मक कार्य व अपने मनपसंदीदा कार्य करना आपको ऊर्जावान बनाएगा. यदि संभव हो तो ऑफिशियल कार्य से आज छुट्टी ले लेनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर मीडिया से जुड़े लोगों को कार्य में अधिकता देखने को मिल सकती है. विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई को लेकर कहीं फँस जाते हैं तो फोन से टीचर या फिर मित्र से पूछना उत्तम रहेगा. सेहत में अपने पसंदीदा भोजन का आनंद ले. यदि कोई रिश्तेदार बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती है तो उनका हाल-चाल अवश्य लें.

धनु- आज के दिन आपको सामाजिक जीवन में ऐसा लगेगा कि लोग आपसे कुछ विमुख हो गये हैं, सभी के साथ ताल-मेल बना कर चलना है. यदि संभव है तो किसी गरीब परिवार की मदद भी करते चलें. ऑफिशियल कार्य में जो भी कमियाँ हैं, उनको दूर कर बॉस को प्रसन्न करना होगा, साथ ही बॉस के बताएं कार्यों को प्राथमिकता भी देनी है. विद्यार्थियों को सूर्य भगवान की कृपा से मेहनत का फल प्राप्त होगा.  उनको प्रणाम करें. ग्रहों की स्थिति कुछ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकती है, सचेत रहें. घर का वातावरण अच्छा रहेगा जीवन साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा.

मकर- आज के दिन हो सकता है कि आपको आलस्य अधिक आए लेकिन आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा, क्योंकि आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है. ऑफिशियल कार्य की बात करें तो जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विभाग की ओर से अधिक कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों को आज अपने स्टॉक पर भी ध्यान रखना होगा, समान की कमी होने के कारण परेशान होना पड़ सकता है. सेहत की बात करें तो जो लोग नॉनवेजीटेरियन हैं उन्हें आज इसके सेवन से बचना होगा. छोटे भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.

कुम्भ- आज के दिन ग्रहों की स्थिति देखे तो आपको आशावान रहते हुए, चल रही नकारात्मकता में भी अवसर खोजने हैं. गणपति जी की कृपा से सफल भी होंगे.नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. एक विशेष बात का ध्यान  रखना है कि मानसिक रूप से अत्यधिक भार लेने से बचना होगा. जो लोग दवा का व्यापार करते हैं उनके लिए लाभ होता दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा सा सावधान रहने का है पुराने रोग पुनः परेशान कर सकते हैं.जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उनको ताल-मेल बना कर चलना होगा.

मीन- आज के दिन कई बार ऐसा लगेगा कि काम करने में मन नहीं लग रहा है, लेकिन ऐसा करने से बचना होगा. आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना है. वहीं दूसरी ओर टीम में विभिन्न तरीके के सहयोगी होंगे सब की कुंडली अलग है. तो हो सकता है कि वह आपके मन मुताबिक कार्य न करें, जब भी कई ग्रहों का प्रभाव या सहयोग मिलता है तो सभी ग्रहों के गुण भी प्राप्त होते हैं. इसलिए शांत रहें. व्यापार में अच्छी उन्नति के मार्ग खुलेगें. पैरों की केयर करें जिसमें खासतौर से जांघ की देखभाल करें. घर परिवार और समाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगें.

Varuthini Ekadashi 2020: वरूथिनी एकादशी व्रत का पारण कैसे करें, इस समय न खोलें व्रत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
Monthly Tarot Horoscope August 2026: अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget