एक्सप्लोरर

अप्रैल का राशिफल: इस माह बहुत सोच समझकर करने होंगे कार्य, इन राशियों पर बना हुआ है संकट

Rashifal April 2020: मासिक राशिफल के अनुसार अप्रैल का महीना सिंह राशि वालों के लिए अच्छी खबर ला सकता है. इस महीने आपके काम बनेंगे, लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें. धनु राशि के जातकों के लिए भी यह महीना अच्छा है. लेकिन इन राशियों के लिए मुसीबतें बनी रहेंगी.

April Rashifal: अप्रैल के महीने में ग्रहों की चाल सभी राशियों पर अपना पूरा प्रभाव दिखाने जा रही है. अप्रैल का महीना मेष राशि के जातकों के लिए संघर्ष भरा रहेगा. इस महीने कठोर परिश्रम करने की जरुरत है. वहीं मिथुन राशि के जातकों को जो मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, उसमें थोड़ी राहत मिलेगी, हां धन की स्थिति ठीक बनी हुई है. शेष राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा होगा आइए जानते हैं.

मेष- इस माह ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपके स्वभाव में कठोरता बने रहने की आशंका है योग ध्यान का सहारा लेते हुए इसको संयमित करने पर ध्यान दें. आलस्य से बनते हुए कार्य भी रुक सकते हैं. वहीं दूसरी ओर माह के मध्य में मानसिक तनाव कुछ कम होगा जिससे खुद को ऊर्जावान महसूस करते हुए नई शक्ति का संचार करेंगे. व्यापार में अधिकतर लोगों को तंगी का सामना करना पड़ेगा. इस माह आपको धन संबंधित मामलों में सावधानी रखनी होगी अन्यथा किसी को दिया गया पैसा डूब सकता है. विद्यार्थियों को सजग रहना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति अध्ययन में व्यवधान ला सकती हैं. रोग से बचने के लिए संभव प्रयास करने अति आवश्यक है अन्यथा वह रोगों को न्यौता देने में कतई कोताही नहीं बरतेंगे.

वृष- इस माह आपको आपसी विरोध का सामना करना पड़ सकता है. विरोध के साथ-साथ अपने लोग या टीम के लोग भी पूरा सहयोग नहीं करेंगे और इस बात की भी आशंका है कि कोई विश्वासघात कर जाए लेकिन बहुत ठंडे दिमाग से धैर्य के साथ सब चीजों को मैनेज करें. यदि ऑफिस में टीम को लीड करते हैं तो टीम के हर सदस्य से प्रेम से बोलना होगा, अन्यथा उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. भोजन में बहुत अधिक मिर्च मसाले से बचना चाहिए. एसिडिटी की समस्या हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों के बीच में किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है.

मिथुन- इस माह अनेक तरह के अवरोध व झंझट के चलते कार्य बाधित होता नजर आएगा. दिमाग में भी अनेक प्रकार की शंकाओं का जन्म होगा. इस ओर आपको पैनी निगाह बनाएं रखनी है और आज से ही कार्यों को कैसे पूरा किया जाएं इसकी प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. व्यवसाय वर्ग से जुड़े लोगों को इस महीने सचेत रहकर काम करना चाहिए नहीं तो कोई विवादास्पद मामला होने से व्यापार में बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. राजनैतिक तथा सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहें लोगों को मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. पारिवारिक सदस्य एवं मित्र प्रफुल्लित रहेंगे. माह के मध्य में भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन व्यय करेंगे.

कर्क- इस माह आपको मिला-जुला फल प्राप्त होगा. कभी दूसरों के व्यवहार से अप्रसन्नता होने पर क्रोध से भर जाएंगे तो कभी किसी साथी सहयोगी के अच्छे व्यवहार से प्रसन्नचित्त और प्रफुल्लित होंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के आय में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है. जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है जिससे मानसिक परेशानी पैदा होगी. ग्रह प्रपंच और व्यावसायिक परेशानियां बढ़ेगी अतः सतर्क होकर कोई निर्णय लें अन्यथा हानि होगी. छोटे भाई या छोटे भाई तुल्य के साथ संबंधियों से संबंध प्रगाढ़ आएंगी. विवादों को आपको बहुत सूझबूझ के साथ मध्यस्था करनी पड़ सकती है. और जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनको बहुत अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है.

सिंह- इस माह बेवजह का खर्च अधिक होने पर भविष्य में धन की कमी हो सकती है. इसको लेकर इस माह से ही प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. और बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाकर रखनी होगी. घर और बाहर के कामों में लापरवाही न बरतें और विवाद से बचें अन्यथा गंभीर हानि हो सकती है. वाहन लेने का मूड बना रहें हो तो माह के मध्य में प्लानिंग करनी होगी. विलास्ता के संसाधनों में वृद्धि होगी. व्यवसाय में प्रतिद्वंद्विता होते हुए भी धन लाभ में कमी नहीं होगी. घरेलू जीवन में विवादास्पद का वातावरण रहेगा दांपत्य जीवन में मधुरता बनाएं रखने के लिए एक दूसरे को समझना अति महत्वपूर्ण है. संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त  रहेगा.

कन्या- इस माह धार्मिक रूचि मजबूत होगी एवं स्थितियां ठीक होने पर तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. माह के मध्य में स्थितियां उत्तम होगी. उसके उपरान्त स्थिति या पूर्णता आपके अनुकूल रहने वाली है. यदि आपने ऋण लिया था तो इस माह उससे मुक्ति मिलेगी. ऑफिशियल कार्य सुचारु रूप से पूर्ण होते नजर आएंगे. वहीं नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अन्य माध्यम से लाभ प्राप्त होगा. ठेकेदारी का कार्य करने वालों को धन लाभ में अच्छी वृद्धि होगी. जो महिलाएं व्यापार करती हैं उनके लिए समय अच्छा और उन्नति होगी. स्वास्थ्य में बड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. संतान पक्ष से सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है.

तुला- यह माह आपके लिए कुछ कष्टकारी रहने वाला है. इसलिए धर्म-कर्म करते रहना होगा. किसी गरीब की मदद करने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए इस माह भी मुनाफा होता नजर नहीं आ रहा है. ग्रहों की माने तो आप व्यापार में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं. पारिवारिक समस्याओं और कुछ बढ़े हुए खर्चों का सामना करना होगा. इस समय लाभ की मात्रा पहले से कम होगी साथ ही छोटे-छोटे कामों में धन आवश्यकता से अधिक खर्च होने से मन परेशानियों से घिरा रह सकता है. अनचाहे खर्चों से मन खिन्न होगा बिना किसी कारण इधर उधर न उलझें और न ही किसी जोखिम भरे कार्यों में हाथ डाले.

वृश्चिक- यह माह सुख और आनंद के साथ बीतेगा.  माह के आरंभ में लग्जरी की ओर  मन और दिमाग दोनों का झुकाव रहने वाला है. इस माह एक बात पर विशेष निगाह  रखें की खर्चों  पर नियंत्रण बनाएं रखना होगा. वर्तमान समय में चल रही विपरीत परिस्थितियों में सुधार होने के बावजूद आपको धैर्य बनाएं रखनी है और यात्राओं पर निकलने से बचना होगा. मुश्किल वक्त में माता पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलने की पूर्ण संभावना है. खुदरा व्यापारियों को लाभ में वृद्धि होगी. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को बनाएं रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें. मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा और बिगड़े संबंध अच्छे होगें. माह के अंत तक भार में वृद्धि होगी.

धनु- इस महीने कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी कामकाज में कैसे तेजी लाए इसको लेकर प्लानिंग करें.वहीं जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको भी रोजगार में बढ़ोत्तरी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर की सलाह से लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस समय पढ़ाई में मन कम लगेगा जिससे आगे दिक्कत हो सकती. सेहत को लेकर ध्यान रखना है क्योंकि इस माह शारीरिक कष्ट भी हो सकता है. खान-पान में विशेष ध्यान रखना होगा पेट से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती है. जीवन साथी के साथ  तालमेल बनाकर चलें अन्यथा छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है. वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें.

मकर- इस माह कैरियर को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. साथ ही आर्थिक रूप से यह माह आपके लिए लाभकारी रहेगा अचानक धन प्राप्ति की स्थिति बन रही है ऑफिस में इंक्रीमेंट होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी ओर एक बात ध्यान रखने वाली है कि विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र करने से नहीं चुकेंगे लेकिन धैर्य के साथ कार्य करना होगा. नसों का विशेष ध्यान रखना होगा नसों में खिंचाव व  दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है ऐसी स्थिति में लापरवाही न करते हुए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. पारिवारिक मामलों में कुछ विशेष सजगता रखनी होगी क्योंकि ग्रहों की स्थिति घर में कलह करा  सकती हैं.

कुम्भ-  इस माह वाणी में कठोरता बिल्कुल न रखें क्योंकि ग्रहों की स्थिति वाणी में कठोरता लाएगी, इसका प्रभाव से कैरियर से लेकर घर तक देखने को मिल सकता है. ऑफिस में काम करते समय अपने बॉस को प्रसन्न रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बॉस की नाराजगी उन्नति मिलने में बाधा ला सकती है. प्रॉपर्टी बेचना या खरीदना चाहते हैं तो इस विषय पर विचार कर लेना ही बेहतर होगा. घरेलू वातावरण  प्रफुल्लित रहेगा घर के वरिष्ठ एवं वृद्ध लोगों के साथ बैठकर उनसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की प्रबल संभावनाएं. यदि आप की संगत नशा करने वाले या दूषित मानसिकता वालों के साथ है तो मानहानि की विषम परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है.

मीन- इस माह परिस्थितियां बदलेगी जिससे मन में आनंद का संचार होगा. कर्मक्षेत्र में भी कुछ अच्छे लोगों से मीटिंग होगी जो कि भविष्य में उन्नति के द्वार खोलने में सहायक होंगे. महीने के अंतिम सप्ताह में कैरियर को लेकर कुछ अनावश्यक रूप से अज्ञात भय रहेगा मन में सहकर्मियों के प्रति कुछ शंका की भावना हो सकती है. एसिडिटी की समस्या हो सकती है खान-पान में विशेष ध्यान रखें बहुत ज्यादा ऑइली फूड खाने से बचना होगा. परिवार में सभी लोगों के साथ प्रेम पूर्ण तरीके से बात करनी होगी क्योंकि अनावश्यक रूप से कठोर वचन सामने वाले को दुखी कर सकता है. अग्नि दुर्घटना को लेकर भी सचेत रहें. बिजली का कार्य करते समय बहुत सावधान रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget