एक्सप्लोरर

Vrishabha Rashifal 2021: वृष राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021? इन बातों का रखना होगा ध्यान, जानें वार्षिक राशिफल

Vrishabha Rashi 2021 Predictions: वृष राशि वालों को 2021 में ऊर्जा को विकसित करना होगा, तो वहीं व्यापार में शॉर्टकट लेना मुश्किलों में डालेगा. विदेश यात्रा के भी बनेंगे योग. जानते हैं वार्षिक राशिफल.

Taurus Rashifal 2021: वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ समाचार लेकर आएगा, जो लोग टैलेंट को बाहर नहीं निकाल पा रहे थे या जो बात कहना चाहते थे, उन लोगों के लिए यह वर्ष मुखर होकर अपने व्यक्तित्व को विकसित करने वाला होगा. इस वर्ष प्रमुख रूप से अपने मन के भटकाव को रोकना है, ऐसा करते ही आर्थिक रूप से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. नव वर्ष के प्रारंभिक दो महीने अपनी ऊर्जा को विकसित करते हुए भविष्य को प्लान करना चाहिए.

मानसिक स्थिति: बुरी संगत से मुक्त होने के लिए यह वर्ष उपयुक्त है इस वर्ष भाग्य साथ देगा. जो लोग किसी के दबाव में न चाहते हुए भी कार्य कर रहे हैं उनको मुखर होकर अपने विचारों को व्यक्त करने का बल प्राप्त होगा. बुरी संगत या बुरे आचरण से मुक्त होने के लिए यह वर्ष उपयुक्त है. मई और जून मैं परिवार के लोगों के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वृष राशि वालों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है जीवनसाथी के साथ टकराव से बचना चाहिए. मार्च तक घर में अग्नि दुर्घटना को लेकर अधिक सचेत रहना होगा. यदि घर में वायरिंग से संबंधित या बिजली के कोई उपकरणों में कोई समस्याएं चल रही हैं तो उनको ठीक करा लें अन्यथा शॉर्ट सर्किट नुकसान पहुंचा सकता है.

अप्रैल और मई में खर्चें अधिक रहेंगे इसलिए बचत की योजना बनाकर चलना होगा. मई के अंतिम में काम का बोझ कुछ अधिक होगा जोकि भविष्य में आपको बहुत लाभ देगा. जुलाई-अगस्त में कुछ आलस्य आ सकता है, साथ ही घर से संबंधित सुख संसाधन खरीदने की योजना बनेगी. जुलाई से लेकर वर्ष के अंत तक कर्म क्षेत्र में अधिक समय देना होगा. यह वर्ष संतान सुख प्रदान करने वाला भी है जिन लोगों की संतान प्राप्ति की इच्छा है उनको संतान सुख प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. ज्ञान लेना चाहिए, जिसके लिए अच्छी पुस्तकें पढ़नी होंगी. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद इस वर्ष आपको उन्नति दिलाएगा. यदि आपके दादी-दादा जीवित हैं तो उनकी सेवा करते हुए आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए. परिजनों के साथ संबंधों को मधुर रखने होंगे.

कर्मक्षेत्र: कर्मक्षेत्र में निरंतर उन्नति होने की संभावनाएं बनेंगी 2021 में आपको कर्मक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी कठोर परिश्रम से नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी. व्यापार करने वालों के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण होगा, यदि व्यापारिक पार्टनरशिप में आपको पहले किसी पार्टनर के साथ धोखा प्राप्त हो चुका है तो भूल कर भी दोबारा उनके साथ किसी भी प्रकार से व्यापारिक संबंध स्थापित करना घाटे का सौदा होगा. किसी भी प्रकार का नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं, तो फरवरी के बाद करना चाहिए फरवरी तक नए प्रोजेक्ट में हाथ डालना आपको हानि दे सकता है. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको बॉस व टीम के साथ बहुत अच्छा तालमेल बनाकर चल रहा होगा, क्योंकि फरवरी तक विवाद बढ़ने की आशंका है.

ऑफिशियल पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं, और यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो मार्च में नौकरी में बदलाव का उपयुक्त समय होगा. अप्रैल के बाद कर्मक्षेत्र में निरंतर उन्नति होने की संभावनाएं बनेंगी. व्यापार बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोग अच्छे वेतन के साथ पदोन्नति प्राप्त करेंगे. शेयर मार्केट, इंश्योरेंस सेक्टर या अन्य किसी भी प्रकार से कमीशन से संबंधित लाभ कमाने वाला समय है. अप्रैल के बाद वर्ष के अंत तक अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. जो एक्सपोर्ट से संबंधित कार्य करते हैं, उनको भी अच्छे मुनाफे प्राप्त होंगे. जो एक्सपोर्ट का बिजनेस प्रारंभ करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय उत्तम रहेगा.प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचना चाहिए. विषय का रिवीजन समय-समय पर करने से लाभ होगा. यह वर्ष विदेश यात्रा भी करा सकता हैं जो लोग नौकरी से संबंधित विदेश जाना चाहते हैं उनके द्वारा किए गए प्रयास इस वर्ष सफल होंगे.

स्वास्थ्य: राहु के कारण अचानक आपको क्रोध आ सकता है, रोगों का रखें ध्यान वर्ष के शुरुआत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, खासतौर पर कब्ज से संबंधित समस्याओं में अलर्ट रहें. फरवरी तक किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है. यदि आपको सांस लेने में दिक्कत होती है या खांसी आती है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर उसका निदान करें क्योंकि इसको टालना आपके लिए ठीक नहीं होगा. एक विशेष बात ध्यान रखनी है कि जिन लोगों को क्रोध ज्यादा आता है या बीपी हाई रहता है उन्हें इस पूरे वर्ष अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. राहु के कारण अचानक उनको क्रोध आ सकता है, छोटी-छोटी बातों को लेकर इरिटेट हो सकते हैं इसलिए मन प्रसन्न रखते हुए प्रात: प्राणायाम अवश्य करते रहें.

27 मार्च तक रक्त से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहना होगा. वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, अन्यथा चोट चपेट लग सकती है. 2021 में आपको आहार को बहुत संतुलित करके रखना होगा पेट से संबंधित दिक्कत है रुक-रुक कर होती रहेंगी, इसलिए बाहर के खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें तो वहीं दूसरी ओर हेयर फॉल की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी मां के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा.

Mesh Rashifal 2021: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021? क्या-क्या रखना होगा आपको ध्यान, जानें वार्षिक राशिफल

2021 में शनि देव की चाल में नहीं पड़ेगा कोई फर्क, साढ़ेसाती और ढैय्या का क्या रहेगा असर, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Half Year Horoscope 2026: धनु राशि वालों, अगले 6 महीने खोल सकते हैं सफलता के नए रास्ते! पढ़ें जुलाई-दिसंबर 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या जीवन लेगा नई करवट? जानें करियर, धन और रिश्तों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: वरियान योग में बदल सकते हैं आपके भाग्य के समीकरण, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
आज का राशिफल 18 जुलाई: शनिवार को बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget