एक्सप्लोरर

Rahu Transit 2022 : सहकर्मियों का सहयोग दिलाएगा कार्यक्षेत्र में सफलता, मां के स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

Rahu Transit 2022 : राहु का ट्रांजिट कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर करने में सफल होंगे, व्यापार से जुड़े लोगो को अपने भाइयों का सहयोग भी मिल सकता है.

Rahu Transit 2022 : राहु इतना प्रभावशाली और मायावी है की कई प्रयासों के बाद भी उसे अमृत पीने से रोक पाने में सभी देवी-देवताओं को असफल का सामना करना पड़ा था. जिसके परिणाम स्वरूप राहु के दो रूप है- राहु-केतु. राहु के प्रभावों से ग्रहों के राजा सूर्य और चंद्रमा भी बच नहीं पाएं जिसका असर ग्रहण के समय देखा जा सकता है. कुंडली में राहु शुभ स्थान व शुभ ग्रहों के संपर्क में आ जाए तो कई लाभ दिलाता है. वहीं राहु का बिगड़ा स्वरुप संबंधों से लेकर स्वास्थ्य तक को चोट पहुंचाता है. वर्तमान समय में कुम्भ राशि वालों के लिए राहु चौथे भाव में है यानी आपके सुख और परिवार के घर से गुजर रहा है. कुम्भ वालों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि कुम्भ के स्वामी यानी शनि के साथ राहु की अच्छी बनती है. आइए जानते हैं राहु का यह विचरण कुंभ राशि के व्यक्तियों को क्या शुभ-अशुभ फल देगा.

  1. वर्तमान समय में राहु कृतिका नक्षत्र में होने से पारिवारिक सुख में कमी आएगी और परिवार में तनाव साफ़ नज़र आएगा.
  2. घर के लोगों के साथ किसी बात में मन-मुटाव बना रहेगा. कोशिश करें कि इस तनाव की वजह आप न बनें. अपनी ओर से घर का माहौल प्रफुल्लित रखने की कोशिश करें.
  3. कृतिका नक्षत्र में होने से वैवाहिक जीवन में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में प्रेम बढ़ेगा. यह समय आपके जीवनसाथी के लिए बेहद अच्छा रहेगा और वो कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए लाभ अर्जित कर सकेंगे.
  4. जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे अपने काम को समय पर कर सकने में सफल होंगे. व्यापार से जुड़े लोगो को अपने भाइयों का सहयोग भी मिल सकता है.
  5. ऑफिस या व्यापार के किसी काम से संभवतः अपने परिवार से कही दूर जाना पड़ सकता है. परिवार से दूरी आपको अकेलापन महसूस कराएगी, जिससे परिवारजनों के प्रति लगाव और प्रेम में मजबूती में वृद्धि होगी.
  6. इस समय यदि कोई प्रॉपर्टी विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा था तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. चल रहे केस से शुभ समाचार आपको मानसिक शांति की अनुभूति कराएगा.
  7. मां व मां तुल्य के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जिससे आपको भी तनाव होगा. इससे घबराने की बजाय समय पर उपचार समस्या को बढ़ने से रोकने में मदद करेगा.
  8. बुद्धि कौशल और सोचने-समझने की क्षमता लाभ दिलाने में आपकी मदद करेगी. जिसके कारण समाज में आप प्रशंसा और यश प्राप्ति के पात्र बनेंगे.

उपाय- 
शनिवार के दिन किसी पास ही के मंदिर में जाकर झंडा लगाएं. यह उपाय आपके लिए राहु की नेगेटिविटी को कम करेगा.

यह भी पढ़ें:

इस मूलांक के लोग पैसा बनाने में माने जाते हैं माहिर, इन पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

स्वास्थ्य मामलों में वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें स्वास्थ्य राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!
टैरो राशिफल 27 अक्टूबर 2026: कन्या राशि वालों पर बरसेगा धन व प्रतिद्वंद्वी होंगे पस्त, कर्क के खुलेंगे नए इनकम सोर्स!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget