एक्सप्लोरर

Puja Path Niyam: पूजा-पाठ से जुड़ी इन गलतियों से नहीं मिलती भगवान की कृपा

Puja Path Niyam: कई बार हम जाने-अनजाने में पूजा-पाठ से जुड़ी कुछ गलतियां कर बैठते हैं. इसकी वजह से हमें पूजा का फल नहीं मिलता है. जानते हैं कि हमें कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.

Puja Path Niyam: हर हिंदू घर में पूजा-पाठ (Puja Path) जरूर होती है. पूजा-पाठ हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है. यह ईश्वर के प्रति आभार, भक्ति और समर्पण व्यक्त करने का एक तरीका है. पूजा करने से न सिर्फ भगवान प्रसन्न होते हैं बल्कि मन को भी शांति मिलती है. 

माना जाता है जिस घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ होती है वहां देवी-देवताओं की कृपा बरसती है. उस घर के सदस्यों के काम में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आती है. हालांकि पूजा-पाठ के भी कुछ विशेष नियम (Puja Path Niyam) होते हैं और इनका पालन ना करने से पूजा का फल नहीं प्राप्त होता है. जानते हैं इन नियमों के बारे में.

पूजा-पाठ में न करें ये गलतियां (Puja Path Niyam)

  • पूजा-पाठ पवित्रता का काम है. अगर आप अपवित्र अवस्था में पूजा-पाठ करते हैं, तो आपको पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होगा. इसलिए, पूजा-पाठ से पहले स्नान करके स्वयं को शुद्ध करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें.
  • पूजा करते समय भगवान को फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है. कुछ फूल देवी-देवताओं को विशेष रूप से प्रिय होते हैं और फूल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए. जैसे दुर्गा मां को लाल और भगवान विष्णु को पीले रंग के ही फूल चढ़ाने चाहिए. पूजा में कभी भी बासी फूल नहीं चढ़ाने चाहिए, यह अशुभ माना जाता है.
  • पूजा में इस्तेमाल कलश या जल के लोटे को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए. दीपक और कलश को एक-दूसरे के बिल्कुल पास कभी ना रखें वरना इसके दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं.
  • पूजा-पाठ का उचित समय सुबह या शाम का होता है. अगर आप अनुचित समय पर पूजा-पाठ करते हैं, तो आपको ईश्वर की कृपा नहीं प्राप्त होगी.
  • पूजा हमेशा आसन पर बैठ कर ही करना चाहिए. आसन पर बैठ कर पूजा न करने से इसका फल नहीं मिलता है. आसन के रंग का चुनाव आपको अपनी राशि के हिसाब से ही करना चाहिए.
  • पूजा करते वक्त हमारा मन बिल्कुल शुद्ध होना चाहिए. उसके वक्त कोई भी बुरे विचार मन में नहीं आने चाहिए. पूजा का फल तब ही मिलता है जब हम बिना किसी स्वार्थ के मन लगाकर भगवान की पूजा करें. पूजा-पाठ में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. हर मंत्र का उच्चारण स्पष्ट तरीके से करना चाहिए.
  • भगवान के भजन-कीर्तन या आरती के दौरान हर तरीके से वहां उपस्थित रहें. इस दौरान किसी से बातचीत करने से पूजा का फल नहीं मिलता है. पूजा की सामग्री को लेकर कभी भी दिखावा ना करें. 
  • पूजा-पाठ ईश्वर से फल की आशा में नहीं, उनके प्रति प्रेम और भक्ति के लिए किया जाना चाहिए. अगर आप ईश्वर से फल की आशा करते हैं, तो यह लालच होगा. ईश्वर से बिना फल की इच्छा के पूजा-पाठ करें.

ये भी पढ़ें

शनि के वक्री होने से खुल जाएंगे इन राशियों के भाग्य, अटके काम होंगे पूरे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kumbh Weekly Rashifal 10-16 August 2026: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 10 अगस्त 2026 वृषभ, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं कर्क वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 10 अगस्त 2026 वृषभ, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं कर्क वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
15 अगस्त से बदल जाएगी भारत की कुंडली, अगले 55 दिन मोदी सरकार के लिए क्यों होंगे अहम?
12 साल बाद उच्च के गुरु, फिर भी सरकार के लिए भारी रहेंगे 55 दिन...क्या कहती है भारत की कुंडली?
Sawan Second Somwar 2026: 10 अगस्त को शिव मंदिर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, पूजा की 7 छोटी गलतियां जो अनजाने में लगभग हर भक्त करता है
Sawan Somwar 2026: 10 अगस्त को शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget