एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2023: इस साल का अंतिम प्रदोष व्रत आज, भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए कर लें ये काम

Pradosh Vrat Puja 2023: प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए खास उपाय किए जाते हैं. इस दिन के किए गए उपायों से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं.

Ravi Pradosh Vrat Upay: आज 24 दिसंबर को साल 2023 का अंतिम प्रदोष व्रत है. रविवार का दिन होने की वजह से इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व माना जाता है. हर पक्ष की त्रयोदशी प्रदोष व्रत कहलाती है. इस व्रत में भोलेनाथ की पूरे विधि-विधान से आराधना की जाती है. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानी शाम के समय में ही की जाती है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव कैलाश पर्वत स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं. आज के दिन कुछ उपायों से जल्द ही भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की जा सकती है.

इस तरह होगी भोलेनाथ की कृपा

  • आज के दिन संध्या काल के समय प्रदोष व्रत के बीज मंत्र 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि' का जाप करना चाहिए. प्रदोष व्रत की पूजा में इस मंत्र के जाप से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. इस मंत्र के जाप से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और घर सुख- संपत्ति बनी रहती है. 
  • माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने और इस दिन संध्याकाल में पूरे विधि विधान से शंकर भगवान की पूजा करने से संतान प्राप्ति के योग जल्द बनते हैं. रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ भगवान सूर्य की पूजा से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है.
  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए फिर शाम के समय प्रदोष काल में घर या मंदिर में भगवान शिव या मां पार्वती की पूजा करें. इस दिन शाम के समय भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं.
  • प्रदोष व्रत के दिन संध्या काल में शिवलिंग पर घी, शहद, दूध,दही और गंगाजल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान शिव को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बना भोग अर्पित करना फलदायी होता है. इन चीजों के अर्पण से भोलेनाथ प्रसन्न होकर अच्छी सेहत का वरदान देते हैं. 
  • प्रदोष व्रत के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध,शक्कर,सफेद वस्त्र और दही का दान जरूर करें. आज के दिन इन चीजों के दान से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं. माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से लंबी उम्र का वरदान मिलता है. 
  • अगर आप व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से परेशान हैं तो आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उड़द की दाल का दान करें. इससे व्यापार में खूब लाभ होता है. प्रदोष व्रत के दिन इस दाल का दान करने से व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होती है. प्रदोष व्रत के दिन दाल का दान करने से करियर में सफलताएं मिलती हैं.

ये भी पढ़ें

धनु राशि में होगी ग्रहों की तिकड़ी, साल के अंत में त्रिग्रही योग इन राशियों को देगा बंपर लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
मेष राशि Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर तक शनि की परीक्षा या गुरु का आशीर्वाद? जानें करियर, धन और परिवार का भविष्य
Half Year Horoscope: मेष राशि का छमाही राशिफल, जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपकी किस्मत?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget