एक्सप्लोरर

Planet Parade: ग्रहों की परेड में एक साथ नजर आए थे सौर मंडल के सभी ग्रह, जानें क्या है प्लैनेट परेड

Planet Parade: जब सौरमंडल में जब कुछ ग्रह या सभी ग्रह एक दिशा में साथ आ जाते हैं और पृथ्वी से दिखने लगते हैं तो सोलर सिस्टम में बनने वाले इस संयोग को प्लैनेट परेड कहा जाता है.

Planet Parade: सूर्य के चारों ओर परिक्रमा कर रहे ग्रहों को एक साथ देखने का दुर्लभ अवसर अभी हाल में ही अंतरिक्ष में देखने को मिला है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सौर मंडल के सभी ग्रह पृथ्वी (Earth) से एक साथ देखे गए.

खगोलीय घटना को 'ग्रह परेड' (Planet Parade) 'के रूप में जाना जाता है. ग्रह परेड एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसके दौरान सौर मंडल में कई ग्रहों को नंगी आखों से देखा जा सकता है. यह तस्वीर नासा ने एस्ट्रोनॉमी पिक्चर ऑफ द डे (APOD) के रूप में शेयर किया है. सूर्यास्त के बाद ग्रह परेड  की इस तस्वीर में, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि जैसे ग्रहों की एक सीरीज की तरह देखा जा सकता है.

नासा की आधिकारिक वेबसाइट ने बताया है कि यह प्लैनेट परेड (Planet Parade) दुनिया भर में कहीं भी साफ देखी जा सकती है. अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह में सूर्योदय से करीब 1 घंटे पहले शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आये थे. इस दुर्लभ आकाशीय घटना को प्लैनेट परेड कहा जाता है.

जानकारी के लिए यह बता देना जरूरी है कि प्लैनेट परेड की कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक परिभाषा नहीं है. फिर भी सौर मंडल में जब कुछ ग्रह या सभी ग्रह एक दिशा में एक साथ आ जाते हैं तो सौर मंडल में ग्रहों के इस तरह के अद्भुत संयोग को प्लैनेट परेड कहा जाता है.

24 जून 2022 को बना था प्लैनेट परेड  का संयोग

वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 या 3 ग्रहों का एक लाइन में आने का संयोग हर साल बना रहता है लेकिन 5 ग्रहों का एक लाइन में आने का दुर्लभ संयोग सालों बाद आता है. इस तरह का दुर्लभ संयोग 24 जून 2022 को दिखाई दिया था. इस तरह की अद्भुत घटना करीब 18 साल बाद दिखाई पड़ी थी. इससे पहले बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक लाइन में दिखने की अद्भुत खगोलीय 2004 में हुई थीं.

यह भी पढ़ें 

Comet: 50 हजार साल बाद पहली बार धरती की ओर आ रहा है यह धूमकेतु, फरवरी में देख सकेंगे यह अद्भुत नजारा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget