एक्सप्लोरर

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वाले करें खुद की स्कैनिंग, मां-बाप की जरूरतों को दे प्रायोरिटी

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (13 से 19 दिसंबर 2021) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Pisces Weekly Horoscope: मन को प्रफुल्लित रखें, जिम्मेदारियों को तनाव न समझें. जिम्मेदारियों का आनन्द लें क्योंकि ईश्वर सौभाग्यशालियों को बड़ी जिम्मेदारी देता है. किसी की भी बुराई न करें और न ही सुने. छोटी-छोटी खुशियों और आनंद लेने के लिए तैयार रहें. यह प्रसन्नता आपको कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगी. थोड़ा समय निकाल कर खुद की स्कैनिंग करें और उसमें ये देखने का प्रयास करें कि आपकी कमियां क्या है. कम से कम एक कमी को दूर करने का प्रयास करें. जो समस्याएं आएंगी उनको बुद्धिमानी से अगर टैकल किया जाए तो काम बन सकते हैं. जोश में होश खो देने से कार्य बिगड़ सकता है.

आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह जटिल कार्यों के कारण कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य के साथ आपको कार्य करते रहना है. सहयोगियों की मदद से कार्य पूर्ण होगा. पेपर या इंटरव्यू में जाने वाले अपनी पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए क्योंकि ग्रहीय स्थितियां सफलता दिलाने वाली बन रही है. कोई भी कंफ्यूजन हो तो उसका निराकरण करके ही जाएं. तरह-तरह के व्यवधान आपके कार्यों के विलम्ब से होने का कारण बन सकते हैं. जिसके कारण गलती होने की संभावना बढ़ जाएगी. आपको थोड़ी देर काम बंद करके परेशानियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. गपशप करके दिन बर्बाद नहीं करना चाहिए. समय बहुत कीमती है, इसलिए केवल ऑफिस के कामों पर ही फोकस करें.

स्वास्थ्य- इस सप्ताह पौष्टिक डाइट को अधिक महत्व दें. कड़ी मेहनत करने के लिए आहार अच्छा लेना अनिवार्य है. स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक थकान महसूस करेंगे. बाहर के खान-पान पर जोर न दें, इसकी वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी. व्यायाम, योग तथा मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. ऐसे में अपना विशेष ख्याल रखना होगा. वजन बढ़ने की आशंका है. मौसम को देखते हुए भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. सर्दी-जुकाम आदि से परेशान रह सकते है. किसी प्रकार का नशा करते है तो उसे तत्काल त्याग दें.

परिवार एवं समाज- इस सप्ताह पेरेंट्स को अपने बच्चों के बिहेवियर, मैनर पर ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि बचपन में सीखी हुई बातों को बच्चा जीवन पर्यन्त याद रखता है. बाहर का खाना खाने का विचार हो तो पूरे परिवार के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए परिवार को समय देना जरूरी है. माता की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें. उनकी जरूरतों को पूरा करें. इस समय माता को खुश रखना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. समझदारी ही सफलता की कुंजी है. विवाद को समझदारी व धैर्य के साथ से सुलझाएं. माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करें, अगर उनको किसी चीज की आवश्यकता है तो उस ओर भी ध्यान दें.

यह भी पढ़ें:

2022 में 5 राशि वालों को सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल आसार, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget